बचपन का प्यार के बाद अजमल सिनान के गाये गीत - बहारों फूल बरसाओं हो रहा वायरल | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Aug 16, 2021
नन्हें - मुन्हें बच्चे तेरे मुट्ठी में क्या है ? मुट्ठी में है संगीत हमारी | इन बच्चों को देखकर ऐसा हीं कहा जा सकता है | जिसमे अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक गीत "बहारों फूल बरसाओं मेरा महबूब आया है" काफी पसंद किया जा रहा है |
हकीकत में तो इस गाने को सुर के बादशाह मोहम्मद रफ़ी साहब ने गाया है और रफ़ी साहब की आवाज में सिर्फ जादू हीं नहीं एक नशा भी है , यह कहा जा सकता है |
अब इस गाने को अजमल सिनान नामक एक बच्चा , जिसकी उम्र लगभग 13/14 वर्ष होगी , गाते हुए सुनकर लोगों ने वाह - वाही का लश्कर लगा दिया | अब यह लश्कर आगे बढ़ता हुआ लोगों की दिल की धड़कने तेज करता हुआ मालूम पड़ रहा है | इस बच्चे की आवाज को ब्रह्ममुहूर्त का सूरज कहा जा सकता है , जिसकी गति अभी बढ़ने की तैयारी में लगी है और उदय के लिए आगे बढ़ रहा हो |
अजमल सिनान का वायरल विडियो देखने के लिए क्लिक करे :-
इस गीत को सुनकर दावे के साथ कहा जा सकता है - इस बच्चे की आवाज में वाकई एक नशा है / जादू है , जिसे सुन लोग उस आवाज की जादू में डूबना पसंद करेंगे | अजमल सिनान के कुछ गीत इन्स्टाग्राम अकाउंट पर मौजूद है , जिसे लोग अब सुनना पसंद कर रहे है | इनकी आवाज में एक खनखनाहट है , जिससे की उसकी आवाज के साथ स्वयं हीं संगीत बज उठती है |
इसे सुनकर आज मुझे इंडियन आइडल 10 के विनर सलमान अली की याद आ गई | सलमान अली ने स्टेज पर जब - जब गाने गाये , तब - तब ऐसा अनुभव हुआ कि वाकई उनके आवाज पर बहार फूल बरसा रहा हो और सलमान उसमे नहा रहे हो |
अजमल सिनान को भी ऊपर वाले ने जादू की झड़ी लगाकर धरती पर उतारा है | इनकी आवाज वाकई काबिले तारीफ है , जिसने अपनी तारीफ़ करवाने पर मजबूर कर दिया | हाँ एक बात और , ऐसा नहीं की हजारों की तादाद में गर लोग ताली बजा रहे हो , तो हमें और आपको भी बजाना चाहिए | बात पसंद की है , जिस आवाज ने आपके मन को छुआ और रोंगटे खड़े कर दिए , तो समझ जाइए कि उनके दिल से निकली आवाज आपके रूह को दस्तक दे रही है और यह आवाज ऐसा गुल खिलाने वाला है , जिसकी खुशबू दुनियां तक पहुंचेगी और तब हम -आप ईमानदारी पूर्वक ताली बजा दीजिये |
वैसे भाग्य से ज्यादा न कोई पाया है और न हीं कोई पायेगा | मगर प्रयास जरुरी है और प्रयास रंग लाती है | ऐसा माना गया है कि - कोशिश करने वालो की कभी हार नहीं होती | अजमल को अगर प्रशिक्षण दिलाया जाए , तो यह दावे के साथ कहा जा सकता है कि आने वाला कल का यह एक नगीना साबित होगा | किसी के गाये हुए गीत का वायरल हो जाना यह अलग बात है और किसी की आवाज का वायरल होना , यह कुछ और बात है | ऐसे में अजमल सिनान आवाज की दुनियां का एक सितारा बन सकता है और वह दिन दूर नहीं जब इनके हाथ में भी तगमा होगा |
कुछ हीं दिन पहले बचपन का प्यार गाना सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड करता हुआ नजर आ रहा था | यह गाना इतना वायरल हुआ कि इंडियन आइडल के मंच तक पहुँच गया |
साथ हीं बॉलीवुड रैपर बादशाह ने भी इस गाने को रिक्रिएट कर के लॉन्च कर दिया | मैंने पहले हीं कहा - गाना वायरल हो जाना और आवाज वायरल हो जाना , ये दोनों दो बाते है |
ऐसे में अजमल सिनान के गाये गीत - बहारो फूल बरसाओं काफी शोहरत हासिल करता हुआ दिख रहा है | अजमल को गाना गाने का बड़ा शौक है और कुछ लोग वाकई इनकी मीठी आवाज को सुनकर मदहोश हुए जा रहे हैं | सोशल मीडिया यूजर्स इसे असली टेलेंट बता रहे हैं | कई लोगों ने तो यहाँ तक कह दिया - बचपन का प्यार को जब वायरल कर दिया , तो अब इसे भी वायरल कर दो |
कहा जाता है - किस्मत अपनी - अपनी और मेहनत अपना - अपना | लोगों का काम है एक दूसरे तक सन्देश पहुंचाना | लेकिन 135 करोड़ हमारे भारत की आबादी है और दुनियां की बात करे तो यह कई गुना ज्यादा होगी | अब इन सभी यूजर्स को सोशल मीडिया का भगवान कहा जा सकता है , साथ हीं जौहरी का भी नाम इन्हें दे दें तो अच्छा है | इसके बाद ये भगवान किन्हें अपना भरपूर आशीर्वाद देते है और कौन वायरल होता है ? यह धरती के भगवान हीं जाने | लेकिन एक बात है - बहुत हीं आनंद आता है और हंसी भी आती है , जब सोशल मीडिया का कमाल देखकर न उगने वाले भी सूरज बखूबी उग आते है | जिसे देख यूजर्स तालियाँ बजाना शुरू कर देते हैं और लोग शोहरत अपनी हाथों में कैद कर बुलंदी पर पहुँच जाते है | उनमे टैलेंट हो या न हो यह अलग बात है |
अब चलते - चलते अजमल सिनान के विषय में जरुर कहना चाहेंगे कि - खासकर इनकी आवाज में वह जादू है , जो लोगों को इनके करीब ला रहा है | ..... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )
नोट :- अगर आप अपनी किसी भी रचना ( न्यूज़ / कहानी / कविता / फीचर / आदि ) को इस वेबसाइट पर प्रकाशित करना चाहते है , तो इस ईमेल पर संपर्क करे :- rupesh0199@gmail.com
अन्य न्यूज़ भी पढ़ने के लिए नीचे टाइटल पर क्लिक करे :-
विदेशी ड्रग्स माफियाओं के हमले से NCB टीम के 5 सदस्य घायल , फिर भी कामयाबी हाथ लगी
रिफाइन में बना आहार आपके स्वास्थ्य के लिए कितना खतरनाक | "आ बैल मुझे मार" की तरह

रिपोर्टर
Admin (News)