दिल्ली में रॉबिन सिनेमा के पास 5 मंजिला इमारत गिरने से , कई लोग मलवे में दबे | बच्चे अस्पताल में भर्ती | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Sep 13, 2021
दिल्ली के आजादपुर सब्जीमंडी में सोमवार को अचानक 5 मंजिला इमारत ढह गया | मलवे से एक व्यक्ति को जख्मी हालत में बाहर निकाला गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया | अभी मलवे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है | मलवे में कई गाड़ियाँ भी दब गई |
इमारत ढहने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई | मलवे में 2 बच्चो को फंसा देखा गया |
यह खबर जैसे हीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को मिला , तो उन्होंने ट्विट किया - सब्जीमंडी इलाके में इमारत गिरने का हादसा बेहद दुखद | प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटी है | जिला प्रशासन के माध्यम से मै खुद हालात पर नजर बनाये हुआ हूँ |
यह घटना सुबह 11:50 बजे की है | जब सब्जीमंडी से किसी ने फोन करके यह जानकारी दी थी कि - यहाँ एक ईमारत ढह गया है | सूचना मिलते हीं मौके पर 5 फायर टेंडर गाड़ियाँ पहुंची | यह स्थान रॉबिन सिनेमा के सामने स्थित थी | इस इमारत के नीचे डेयरी की दूकान भी थी , जो हाल हीं बिका और उसमे रेनोवेशन का काम चल रहा था | बिल्डिंग के गिरने से आसपास के बिल्डिंग को भी काफी नुकसान पहुंचा है |
जो 2 बच्चे मलवे में दबे है , वे दोनों बच्चे बिल्डिंग गिरने के समय हीं वहां से गुजर रहे थे | एक कार भी इस मलवे की चपेट में आ गई | खैर ...... NDRF टीम ने बच्चों को मलवे से बाहर निकाल लिया है और जख्मी होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है | बिल्डिंग के नीचे कुछ मजदूर भी काम कर रहे थे , आशंका है कि वे सब भी इस मलवे में हीं दबे है | धीरे - धीरे NDRF टीम मलवे को निकालने में मदद कर रही है | अभी तक एक बुजुर्ग और दो बच्चो को बचाया जा चूका है , जिनका इलाज चल रहा है |
यह घटना सुनते हीं बीजेपी प्रवक्ता प्रवीन कपूर ने कहा है कि - उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर एवं आयुक्त से निवेदन और मांग है कि - गत कुछ दिनों के तेज बारिश में पुरानी दिल्ली एवं स्लम क्षेत्रों में दर्जनों पुरानी इमारतें कमजोर हो गई | इस इमारत के गिर जाने का उन्हें काफी अफ़सोस है | कहीं अन्य इमारते भी न गिर पड़े ! इसलिए भविष्य की दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ,खतरनाक भवनों का सर्वे और करवाई के आदेश के लिए निवेदन किया है |
क्यूंकि आज से पहले कल की बात करे , तो रविवार को भी दिल्ली में एक इमारत की ढहने की सूचना मिली थी | इस इमारत को पूर्व में हीं NDMC ने खतरनाक दंचा घोषित किया था | शुक्र है कि इनके ढहने से किसी भी व्यक्ति के आहात होने का सन्देश नहीं मिला |
इस सीजन में काफी जोरों की बारिश देखी जा रही है और यह पुरे देश का आंकड़ा है | सीजन के शुरू होने से पहले हीं खतरनाक ढांचा या फिर जर्जर मकान व सेतु आदि पर आवागमन पर रोक लगाना निहायत जरुरी है | वहीं समय से पहले इसकी मरम्मत या निर्माण कराकर सुदृढ़ तरीके से इसे मजबूत बनाते हुए खतरे से बाहर किया जा सकता है | जिसपर निगरानी और सर्वे बहुत जरुरी है |
बीजेपी के प्रवक्ता प्रवीन कपूर , हर इलाके के सर्वे कराने की मांग इसलिए की है , ताकि जर्जर मकान के ढहने का खतरा ठहर जाए और कोई आहत न हो | स्वाभाविक है कि जिस इमारत को जर्जर घोषित कर दिया जायेगा , तो वहां आवागमन पर शीघ्र रोक लग सकती है और लोग स्वयं को इस खतरे से बचा भी पायेंगे | ...... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)