Prasad Subhash Menkudale in KBC | कौन बनेगा करोड़पति में डिप्टी कमिश्नर प्रसाद मेनकुदले ने जीता 10 हजार रुपये | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Sep 14, 2021
कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर 13 सितम्बर को हॉट सीट पर विराजमान हुए थे , सोलापुर महाराष्ट्र के रहने वाले प्रसाद सुभाष मेनकुदले | इनके बारे में हम आपको बता दे कि - ये इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में डिप्टी कमिश्नर के पद पर कार्यरत है |
KBC के मंच पर इनका लक साथ नहीं दिया और इसी कारण से वे सिर्फ 10 हजार रुपये हीं जीतकर गए | 80 हजार के प्रश्न पर इन्होने गलत जवाब दिया , जिसके कारण ये नीचे गिरे |
हालाकि कि कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर ऐसा पहली बार नहीं हुआ है , जब प्रतिभागी गलत जवाब देकर नीचे गिरे या फिर कम राशि जीतकर वापस गए | ऐसा कई बार हो चूका है और आगे भी होता रहेगा | क्यूंकि समुन्द्र से मोती चुनना इतना आसान नहीं होता है | इस मंच पर अच्छे - अच्छे प्रतिभागी का किस्मत साथ नहीं देता है , जिससे उनका गेम खराब होता चला जाता है |
महानयाक अमिताभ बच्चन अपने रोजाना के डायलॉग - ज्ञानदार , धनदार और शानदार के साथ गेम को स्टार्ट किये और सोमवार के एपिसोड के ये तीसरे प्रतिभागी बने , जो फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड जीतकर हॉट सीट पर विराजमान हुए | पहला सवाल जिसकी राशि 1000 रुपये थी से गेम को स्टार्ट करते हुए 80 हजार के सवाल तक पहुंचे |
चारो लाइफ लाइन का इस्तेमाल कितने राशी के सवाल पर किये -
प्रसाद मेनकुदले जी अपने पहले लाइफ लाइन का इस्तेमाल 5 हजार के सवाल पर किये , जो की फिफ्टी फिफ्टी था |
दूसरे लाइफ लाइन का इस्तेमाल इन्होने 10 हजार के सवाल पर किया , जो की ऑडियंस पोल था |
तीसरे लाइफ लाइन का इस्तेमाल 80 हजार के सवाल पर किये , जो की फ्लिप द क्वेश्चन था और इसी सवाल पर वो गलत जवाब दिए , जिससे गिरकर नीचे 10 हजार पर पहुँच गए | हालाकि इस पड़ाव पर इनका एक सबसे महत्वपूर्ण लाइफ लाइन बचा हुआ था , जो की आस्क द एक्सपर्ट्स था और एक्सपर्ट्स के रूप में आमंत्रित हुए थे - विकास स्वरुप जी |
प्रसाद मेनकुदले , कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर गेम को काफी अच्छे तरीके से खेल रहे थे , पर Bad Luck के कारण गलत जवाब देने से ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई , जिससे उनको मंच से निराश होकर जाना पड़ा | हालाकि राशि इनके लिए उतना मायने नहीं रखता है , पर फिर भी गेम अगर खराब हो जाए , तो बड़े - बड़े प्रतिभागी भी मंच पर नर्वस हो जाते है , जो की स्वाभाविक भी है |
चलते - चलते आपको बता दे कि - ये KBC के मंच पर अपनी माता जी के साथ आये हुए थे और माता जी अपने हाथों से बनाई हुई मोदक अमिताभ बच्चन के लिए लेकर आयी थी , जिसे पाकर महानायक बहुत ज्यादा खुश हुए | ....... ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)