दुनियां का सबसे खतरनाक जहर "पोलोनियम"-210 | World's Biggest Dangerous Poison | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Sep 20, 2021
इस पेज पर आप दुनियां का सबसे खतरनाक जहर के विषय में जानेंगे , जिसका सिर्फ 1 ग्राम हजारों लोगों की जिंदगी को सिर्फ सकेंड भर में समाप्त कर सकता है |
आपने सायनाइड का नाम सुना होगा , जिसे सबसे खतरनाक जहर कहा गया है | पर हम आपको बता दे कि - सायनाइड से भी काफी खतरनाक एक जहर है , जिसका नाम है "पोलोनियम"-210 |
आपने फिल्मों के जरिये काफी सारे फौजी को देखे होंगे | जब वो किसी ख़ुफ़िया मिशन पर जाते है , तो अपने साथ सायनाइड की गोली लेकर जाते है | जैसे हीं वो दुश्मन के गिरफ्त में आ जाते है और उन्हें अभाष हो जाता है कि - उनकी जान खतरे में है और उनका ख़ुफ़िया मिशन दुश्मन उनसे उगलवा लेंगे ,तभी वो साइनाइड की गोली खा लेते है और सकेंड भर में मौत की गोद में सो जाते है |
सूचना के आधार पर हम आपको बता दे कि - किसी व्यक्ति ने दुनियां को साइनाइड का टेस्ट बताने के लिए अपने जान की बाजी लगा दी | ताकि लोगों को यह मालूम चल सके कि - अगर कोई व्यक्ति सायनाइड का सेवन करता है तो उसका टेस्ट कैसा होता है | इस पदार्थ को सेवन करने से पहले उसने अपने एक हाथ में सायनाइड की गोली ली और दूसरे हाथ में कागज और कलम | मुंह में सायनाइड की गोली डालते हीं वह कागज पर सिर्फ C अक्षर लिख पाया और उतने हीं देर में उसकी जान चली गई |
तो अब आप अंदाजा लगा सकते है कि - सायनाइड जब इतना खतरनाक हो सकता है , तो फिर "पोलोनियम"-210 कितना खतरनाक होता होगा |
दरअसल पोलोनियम एक रेडियो एक्टिविटी तत्व है , जिससे निकलने वाला रेडियशन इंसान की इम्युनिटी सिस्टम और DNA को तेजी से तबाह कर सकती है | साथ हीं कुछ हीं सकेंड में इंसानी शरीर के अंदरूनी अंगों को जलाकर रख देती है |
पोलोनियम - 210 की खोज मशहूर वैज्ञानिक मैरी क्युरी ने साल 1898 में की थी | उन्हें रसायन विज्ञान में रेडियम के शुद्धिकरण के लिए नोबेल पुरस्कार भी प्रदान किया गया है | हालाकि पोलोनियम का नाम पहले रेडियम -F रखा गया गया था , जिसे बाद में बदल दिया गया |
सूचना के अनुसार - पोलोनियम 210 अगर इंसान के शरीर में एक कण के बराबर भी चला जाए , तो उसकी मृत्यु सकेंडों में हो जायेगी और अगर इसके दाने को किसी खाने में मिला दिया जाए , तो इसका टेस्ट भी इंसान को मालूम नहीं चल पायेगा और वह कुछ सकेंड में मौत की आगोश मे आ जायेगा | इसे पहचानना बहुत मुश्किल है और इसकी जाँच एवं उपलब्धता भारत में संभव नहीं है |
ऐसा माना जाता है कि - पोलोनियम 210 जहर की पहली शिकार इरीन ज्यूलीट क्युरी थी | जिसने इसका एक छोटा सा कण खा लिया था और उससे उसकी मृत्यु हो गई | इरीन ज्यूलीट क्युरी के विषय में हम आपको बता दे कि - ये मैरी क्युरी की बेटी थी , जिसने इस खतरनाक जहर का निर्माण किया था |
किसी व्यक्ति की मौत पोलोनियम - 210 से हुई है , इसका पता लगाया जा सकता है | अगर कोई व्यक्ति इस पदार्थ का सेवन करता है , तो उसके जिस अंग से यह गुजरता है , वहां पर रेडियोधर्मी निशान छोड़ देता है |
पोलोनियम वायुमंडल और मिट्टी में पाया जाता है , पर इसकी मात्रा काफी कम है | पोलोनियम का उत्पादन न्यूक्लियर रिएक्टर में किया जाता है | बिसमथ 209 पर न्यूट्रान की बमबारी की जाती है , तब जाकर पोलोनियम का निर्माण होता है |
आपको बता दे कि - शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में इसी पोलोनियम - 210 की बाते कही जाती है और इसके अलावा फिलिस्तीन के पूर्व नेता यासिर अराफात और KGB के एक अधिकारी अलेक्जेंडर लिटनिवेनको की जान भी इसी पदार्थ से हुई है |
पोलोनियम
इतना खतरनाक जहर है कि इसका उत्पादन पुरे विश्व में 1 साल के अन्दर सिर्फ
120 ग्राम हीं किया जाता है | जिसमे इसका सबसे अधिक इस्तेमाल रूस करता है |
यह जहर आम इंसान तक नहीं पहुँच सकता , सिर्फ इसपर सरकारी एजेंसियां हीं
उत्पादन के अनुरूप इस्तेमाल करती है | ........ ( फैक्ट जानकारी :-
आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)