बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी , कौन बनेगा करोड़पति में जीता 25 लाख | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Sep 25, 2021
कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर 24 सितम्बर को "शानदार शुक्रवार" एपिसोड प्रसारित किया गया , जिसमे बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी नजर आये | आपको बता दे कि - KBC के मंच पर शानदार एपिसोड में किसी प्रतिभागी को खेलने का मौका नहीं दिया जाता है | बल्कि इस एपिसोड में कोई सेलेब्रिटी आमंत्रित होते है और वे इस गेम से जितने भी रकम जीतते है , उसका इस्तेमाल खुद पर न कर समाज के लिए करते है |
इस मंच पर ये दोनों अपनी संस्था के तरफ से गेम को खेलने आये थे और यहाँ से जीती हुई राशि का इस्तेमाल ये जरूरतमंद बच्चों के इलाज के लिए करने वाले है | काफी हंसी - मजाक के साथ गेम आरम्भ हुआ जो बढ़ते - बढ़ते 25 लाख के प्रश्न तक पहुंचा |
महानायक अमिताभ बच्चन अपने डायलॉग - ज्ञानदार , धनदार और शानदार के साथ गेम को स्टार्ट करते है और पहला सवाल 1 हजार का पूछते है | इस तरीके से सवाल और जवाब का सिलसिला 25 लाख के प्रश्न तक पहुंचता है | इस मंच से जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी 25 लाख रुपया जीतकर गए है , जिसमे 12 लाख 50 हजार जैकी श्रॉफ के अकाउंट में ट्रांसफर हुए और 12 लाख 50 हजार सुनील शेट्टी के अकाउंट में | 25 लाख जीतने के बाद जैसे हीं महानायक इनसे 50 लाख का सवाल पूछने हीं वाले होते है , तभी हूटर बज जाता है , जिसके कारण गेम को वहीं पर स्थगित करना पड़ता है |
KBC के हॉट सीट पर बैठने वाले प्रतिभागी को सुविधा के लिए चार लाइफ लाइन दिया जाता है | नीचे आप देखेंग की आखिर ये दोनों अपने चारो लाइफ लाइन का इस्तेमाल कौन - कौन से सवाल पर किये है और उस सवाल की कीमत -
जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी अपनी आपसी सहमति से पहले लाइफ लाइन का इस्तेमाल 1 लाख 60 हजार के सवाल पर करते है , जो की ऑडियंस पोल था और इस प्रश्न का सही जवाब है ऑप्शन C |
दूसरे लाइफ लाइन का इस्तेमाल इन्होने 12 लाख 50 हजार के सवाल पर किया है , जो कि फिफ्टी फिफ्टी था | इस सवाल का सही जवाब है ऑप्शन B |
तीसरे लाइफ लाइन का इस्तेमाल ये 25 लाख के सवाल पर करते है , जो की आस्क द एक्सपर्ट्स था और हम आपको बता दे कि एक्सपर्ट्स के रूप में नजर आई थी ऋचा अनिरुद्ध , जिनके मदद से ये जीत जाते है 25 लाख और इस प्रश्न का सही जवाब है ऑप्शन B |
इसके बाद हूटर बज जाने के कारण गेम को वहीं पर समाप्त करना होता है , जिससे इनका लाइफ लाइन फ्लिप द क्वेश्चन बचा हुआ रह जाता है | ... ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)