कौन बनेगा करोड़पति में संध्या मखीजा का किस्मत ने छोड़ा साथ , जीती 10 हजार रुपया | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Sep 28, 2021
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 के इस वीकेंड की पहली प्रतिभागी संध्या मखीजा है , जो फास्टेस्ट फिंगर ट्रिपल टेस्ट जीतने के बाद हॉट सीट पर विराजमान हुई | आपको बता दे कि - संध्या मखीजा राजकोट गुजरात की रहने वाली है और पेशे से GST डिपार्टमेंट में स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर है |
27 सितम्बर को महानायक अमिताभ बच्चन अपने डायलॉग - ज्ञानदार , धनदार और शानदार के साथ इस क्विज गेम शो को आरम्भ करते हुए संध्या मखीजा से पहला सवाल 1000 का पूछते है और इस तरीके से 40 हजार के प्रश्न तक का यह सफ़र चलता है |
KBC के मंच से संध्या 10 हजार रुपया जीतकर गई है | अपने दूसरे लाइफ लाइन फिफ्टी फिफ्टी के मदद से 20 हजार जीतने के बाद अमिताभ बच्चन इनसे अगला सवाल 40 हजार का पूछते है , जिसपर वो गलत जवाब देकर नीचे 10 हजार पर गिर जाती है | इस मंच पर सभी प्रतिभागी अपनी सपनों को पूरा करने आते है और इस उम्मीद में रहते है है कि - इस मंच से वे अच्छा खासा रकम जीतकर जाए | पर संध्या मखीजा का लक साथ नहीं दिया और अपनी जीती हुई राशि भी उन्हें गंवानी पड़ी |
वे
अपने लाइफ लाइन का इस्तेमाल कौन - कौन से सवाल पर की और उस सवाल की कीमत
जानने के लिए ऊपर विडियो को देखे | ...... ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)