पोर्नोग्राफी में छापेमारी के दौरान उड़ीसा में CBI के साथ ग्रामीणों ने की मारपीट | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Nov 17, 2021
चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में आज CBI की छापामारी अभियान जारी रहा , जिसकी तार 100 देशों से जुड़ा हुआ पाया गया |
मंगलवार को सुबह से हीं देश के 14 राज्यों में तरातर छापेमारी की गई | इस अभियान के दौरान खबर लिखने तक 10 लोगों को हिरासत में लिया जा चूका है | सीबीआई के हाथ ऐसे सबूत लगे है , जिससे कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी का मामला 100 देशों से जुड़ा पाया गया एवं दिन पर दिन इसके आंकडें बढ़ते हुए हीं जा रहे है और यह एक विस्तृत फैलाव में नजर आने लग गया , जिससे भारत वंचित नहीं |
नतीजा कि छापेमारी के दौरान उड़ीसा में सीबीआई की टीम के साथ ग्रामीणों द्वारा मारपीट करने जैसा जघन्य अपराध करने का भी मामला प्रकाश में आया है , जिसमे ग्रामीणों की ऐसी हड़कत जो शर्मसार कर गया भारतीय नागरिक होने पर जो CBI जैसी निष्पक्ष एजेंसी पर अपना हाथ उठा दिया |
उड़ीसा के जिस स्थान पर ग्रामीणों ने मारपीट की वह स्थान ठेनकनाल जिला का एक गाँव है | सीबीआई की टीम ने ऑनलाइन चाइल्ड सेक्स्युअल अब्यूज मटेरियल से जुड़े मामले में एक व्यक्ति की घर की तलाशी लेने की कोशिश की , जिसपर उनके घर वाले हीं नहीं भड़के बल्कि देखते हीं देखते वहां भीड़ उमड़ पड़ी और मारपीट शुरू हो गई | खबर मिलते हीं स्थानीय पुलिस वहां पहुंची , जिसकी मदद से भीड़ को नियंत्रित किया गया |
सीबीआई के प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि- इस मामले में 83 आरोपियों के खिलाफ 23 मुकदमे दर्ज किये गए थे , जिसमे अभी 10 लोगों को हिरासत में लिया जा चूका है और उनसे पूछताछ जारी है | ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि - पूछताछ के दौरान इनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है |
सूचना के आधार पर हम आपको बता दे कि - इस अभियान में सीबीआई को बहुत बड़ी उपलब्धि हाथ लगी | जिसमे अलग - अलग ठिकानों पर लैपटॉप , कैसेट्स , पेन ड्राइव आदि के साथ बहुत सारी इलेक्ट्रॉनिक सबूत भी पाए गए है और इन्हीं सबूतों के आधार पर आरंभिक पूछताछ की जा रही है | 100 देशों की कड़ी इस चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ा हुआ पाया गया , जिसमे अन्य देशों के लोगों के नाम भी उभरकर सामने आये है |
एक तरफ चाइल्ड पोर्नोग्राफी और दूसरी तरफ ड्रग्स जैसी नशीली पदार्थ का सेवन हमारे भारत के विकास में एक बहुत बड़ा बाधक उत्पन्न करता प्रतीत हो रहा है | उड़ीसा की जिस स्थित को सामने देखा गया , इस घटना पर पैनी दृष्टि डालते हुए लोगों को सचेत रहने की जरुरत है |
शक या सबूत के आधार पर सीबीआई जैसी एजेंसी किसी के घर पर छापा मारने जाती है , तो ग्रामीण या शहरी लोगों का यह फर्ज और कर्तव्य होता है कि वे इस एजेंसी का भरपूर सहयोग व साथ दे , न की मारपीट जैसे शर्मसार करने वाली स्थिति उत्पन्न कर ऐसी घटना को अंजाम दे |
सांच को आंच क्या ? उन्हें उनका काम करने दे , इसमे बाधा उत्पन्न न करे | यहीं देश के हित और आने वाले कल के लिए एक सुनहरा पल होगा | ..... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)