जापान की राजकुमारी माको ने साधारण व्यक्ति से शादी कर शाही दर्जा ठुकराया | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Nov 23, 2021
जापान के क्राउन प्रिंस फुमिहितो की सबसे बड़ी संतान जिन्होंने अपने प्यार को पाने के लिए शाही दर्जा को ठुकरा दिया |
जापान की राजकुमारी माको शादी रचाकर अमेरिका के धरती पर नजर आई | अब वे अपने पति केई कोमुरो के संग अमेरिका शिफ्ट हो गई है | इन्होने साधारण इंसान से विवाह किया है और त्याग दिया अपनी आलीशान जिंदगी जो ऐशो आराम से भरा था | राजकुमारी माको की उम्र 30 वर्ष है | न्यूयार्क के एक मॉल में इन्हें किचेन व रोजमर्रा की जरुरी सामान को खरीदते देखा गया |
जापान में माको बिना सिक्यूरिटी कभी भी सफ़र नहीं किया , मगर यहाँ वह बिलकुल अकेली थी | वे स्वयं ट्रॉली में सामान भर रही थी | माको नीली जींस के साथ हरा कोर्ट पहन रखा था और चहरे पर मास्क लगा था | इस वक्त वे बिलकुल साधारण महिला की तरह नजर आई , मगर व्यक्तित्व तो राजकुमारी की तरह हीं सौम्य दिखता रहा जिसेम नूर भरा था |
माको को अभी वहां के रास्ते का पूरा अनुभव नहीं , मगर वे लोगों से रास्ता पूछती हुई अपने फ्लैट पर पहुँच गई |
28 अक्टूबर को इन्होने अपने बॉय फ्रेंड के साथ विवाह रचाया है | जापान में यह नियम है कि - महिला अगर राजशाही परिवार से अलग किसी आम इंसान से विवाह रचाती है तो उन्हें रॉयल टाइटल छोड़ने पड़ते है | माको करीब 9 करोड़ रुपये पाने की हकदार थी , परन्तु इन्होने इन रुपये को भी लेने से इंकार कर दिया |
माको ने जिनसे विवाह किया है , उनसे उनका 8 वर्षो का गहरा रिश्ता है | इनके पति पेशे से एक वकील है और अमेरिका के एक फॉर्म में काम करते है | इनकी सोंच पर मुझे गीत के चंद शब्द याद आ रहे है जो महसूस हुआ - ना मांगू सोना चांदी , ना मांगू हीरा मोती ये मेरे किस काम की !
माको न्यूयॉर्क के सिटी में वन बेडरूम वाले फ्लैट में रहती है | इनकी शादी विरोध भरा था , बावजूद बंद कमरे में यह विवाह समारोह आयोजित किया गया , जिसमे शाही परिवार के लोग भी उपस्थित थे | माको ने शाही परिवार से किसी भी तरह का पैसा लेने से मना कर दिया है | सूचना के आधार पर हम आपको बता दे कि - द्वितीय विश्व युद्ध के बाद माको शाही परिवार की पहली सदस्य है , जो एक आम नागरिक से शादी करते समय उपहार के तौर पर कोई धन नहीं लिया , साथ हीं शादी के बाद किसी भी तरह के खानपान का आयोजन भी नहीं किया गया |
संभावना है कि - अब माको कहीं न कहीं किसी
जॉब में जरुर अपना कदम बढ़ाएंगी | पूर्व राजकुमारी माको ने शादी समारोह में
कहा था कि - उनकी शादी से दिक्कत हुई है तो वे इसके लिए माफ़ी चाहती है |
राजकुमारी माको से पहले उनकी बुआ राजकुमारी सयाको ने भी 2005 में टोक्यो के
एक ऑफिसर से शादी करके राजकुमारी की पदवी लौटा चुकी है | ....... ( न्यूज़
/ फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)