Arunoday Sharma in KBC | कौन बनेगा करोड़पति में शिमला के अरुणोदय शर्मा ने जीता 12 लाख 50 हजार |
- by Admin (News)
- Nov 30, 2021
सोनी टीवी से प्रसारित होने वाला क्विज गेम शो "कौन बनेगा करोड़पति" सीजन 13 में अभी स्टूडेंट स्पेशल का आखिरी वीकेंड चल रहा है , जिसमे 29 नवम्बर को हॉट सीट पर विराजमान हुए थे अरुणोदय शर्मा | ये शिमला हिमाचल प्रदेश के रहने वाले है , इनकी उम्र 9 वर्ष है और ये चौथी कक्षा में पढ़ाई कर रहे है |
अरुणोदय शर्मा की उम्र मात्र 9 वर्ष है , परन्तु जिस तरीके से ये बात कर रहे थे महानायक अमिताभ बच्चन इनकी उम्र 90 वर्ष रख दिए थे | शिमला के ये इंटरटेनिंग बॉय इस मंच से 12 लाख 50 हजार पॉइंट जीतकर गए है | 12 लाख 50 हजार जितने के बाद अमिताभ बच्चन इनसे अगला सवाल 25 लाख का पूछते है जिसका सही जवाब इन्हें नहीं मालूम होता है और साथ हीं लाइफ लिए भी न होने की वजह से गेम को क्विट कर देते है | हालाकि अरुणोदय 25 लाख पॉइंट के सवाल का ऑप्शन बिलकुल सही लॉक करवाते है और साथ हीं साथ पिछले दो लाइफ लाइन वाले प्रश्न का भी जवाब इन्हें मालूम था , परन्तु कंफर्म न होने के कारण ये लाइफ लाइन का इस्तेमाल कर लेते है नहीं तो ये 1 करोड़ के प्रश्न तक अपना सफ़र जरुर तय करते |
इस मंच पर प्रतिभागी को सुविधा के लिए चार लाइफ लाइन दिया जाता है - ऑडियंस पोल , फिफ्टी फिफ्टी , फ्लिप द क्वेश्चन और आस्क द एक्सपर्ट |
अरुणोदय शर्मा अपने पहले लाइफ लाइन का इस्तेमाल 10 हजार पॉइंट के सवाल पर करते है , जो कि ऑडियंस पोल था |इस प्रश्न का सही जवाब है ऑप्शन B |
दूसरे लाइफ लाइन का इस्तेमाल ये 80 हजार पॉइंट के सवाल पर करते है , जो कि फिफ्टी फिफ्टी था |इस प्रश्न पर अरुणोदय ऑप्शन A की तरफ जा रहे थे परंतु कंफर्म न होने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई | जबकि ऑप्शन A इसका बिलकुल सही जवाब है |
तीसरे लाइफ लाइन का इस्तेमाल 1 लाख 60 हजार के सवाल पर करते है , जो कि फ्लिप द क्वेश्चन था | इस प्रश्न का सही जवाब है ऑप्शन D यानि की मैसूर | जबकि अरुणोदय गेस के आधार पर ऑप्शन A को लॉक करवाते है |
चौथे और आखिरी लाइफ लाइन का इस्तेमाल ये 12 लाख 50 हजार के सवाल पर करते है , जो कि आस्क द एक्सपर्ट था | एक्सपर्ट के रूप में इस एपिसोड में आमंत्रित हुए थे शरद विवेक सागर और उनके मदद से जीत जाते है 12 लाख 50 हजार | इस प्रश्न का भी इन्हें सही जवाब मालूम था , परन्तु कंफर्म नहीं थे | इस प्रश्न का सही जवाब है ऑप्शन A |
12 लाख 50 हजार के बाद अमिताभ बच्चन इनसे अगला सवाल 25 लाख का पूछते है , जिसका 100% सही जवाब उन्हें नहीं मालूम होता है और साथ हीं इतनी बड़ी रकम के सवाल पर कोई रिक्स भी नहीं लेना चाहते है , जिसको लेकर गेम को क्विट कर देते है | क्विट करने के बाद अरुणोदय जिस ऑप्शन को लॉक करवाते है वो बिलकुल सही जवाब होता है | इस प्रश्न का सही जवाब है ऑप्शन A |
अगर अरुणोदय शर्मा अपने लाइफ लाइन का इस्तेमाल सही जगह पर करते , तो कम से कम ये इस मंच पर एक करोड़ के प्रश्न तक अपना सफ़र जरुर तय करते | परन्तु दुर्भाग्यवश ऐसा हुआ नहीं और इस मंच से उन्हें 12 लाख 50 हजार पॉइंट लेकर जाना पड़ा |
KBC के मंच पर स्टूडेंट स्पेशल वीक में जो भी प्रतिभागी नजर आते है , उनकी उम्र 18 वर्ष से कम होती है और इसी को लेकर जो भी राशि वे इस मंच से जीतते है उसे रुपया न कहकर पॉइंट का नाम दिया जाता है | जीती हुई राशि को प्रतिभागी के बैंक अकाउंट में फिक्स डिपोजिट के तौर पर जमा कर दिया जाता है , जिसका इस्तेमाल विजेता अपनी उम्र 18 वर्ष होने के बाद हीं कर सकते है | 18 वर्ष होने तक ये राशि जितना साल भी फिक्स होता है , निकालने के समय इंटरेस्ट के साथ दिया जाता है |
अरुणोदय शर्मा को आप छोटा पैकेट बड़ा धमाका
कह सकते है | किसी भी सवाल का ये झट से जवाब देते और बात करने का अंदाज
बिलकुल बुजुर्गों वाला | ऐसे बच्चे बहुत कम नजर आते है और यहीं कारण है की
मंच पर महानायक इन्हें देखकर यहाँ तक बोल दिए कि - भारत का भविष्य बहुत
उज्जवल है | ........ ( KBC अपडेट :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)