बेंगलुरु के बंद कमरे में 25 वर्षीय डांसर नव्याश्री की सोते वक्त गला काटकर हत्या , कातिल कौन ? Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Sep 02, 2024
मकान नम्बर 741 का मर्डर मिस्ट्री |
28 अगस्त की सुबह बेंगलुरु के केंजिली पुलिस स्टेशन में एक लड़की का फोन आता है - मेरी सहेली का किसी ने क़त्ल कर दिया , आप जल्द आ जाइए|
पुलिस खबर सुनते हीं घटना स्थल पर पहुँचती है | सकेंड फ्लोर फर्स्ट ब्लॉग एसएमवी लेआउट केंगरी उपनगर में कमरा नंबर 741 जहाँ विस्तर पर एक लाश पड़ी थी | बिस्तर खून से सना था | एक तरफ मृत लड़की की सहेली ऐश्वर्या सहमी बेचैन खड़ी थी साथ हीं कुछ परोसी भी तबतक आ चुके थे |
पुलिस ने देखा तो स्थिति ठीक वैसे थी जैसे कि ऐश्वर्या ने बताया | पुलिस ने ऐश्वर्या से पूछा तो उसने कहा - रात में हम दोनों इसी बिस्तर पर सोये थे सुबह आँख खुली तो विस्तर गिला था | पलटकर देखा तो बिस्तर पर खून था और मेरी सहेली का गला कटा हुआ था | मैने घबराकर आपको फोन किया और पड़ोसियों को बुलाया |
पुलिस को क़त्ल का माजरा समझ नहीं आ रहा था | कमरे अन्दर से बंद थे , अन्दर सिर्फ दो हीं थे तीसरा कोई नहीं था | कमरा सुबह तक बंद हीं था तो आखिर क़त्ल किसने किया ? क़त्ल हुआ तो यह लड़की चीखी चिल्लाई होगी , अपने बचाव में हाथ - पाँव चलाये होंगे तो बगल में सोई सहेली की नींद कैसे नहीं खुली ? कुछ पता कैसे नहीं चला ? कातिल जब कमरे में आया होगा तो बिजली जलाई होगी या टोर्च जलाया होगा , ऐसे में रौशनी होने पर भी आँख न खुलना बड़ा उलझन पैदा कर रहा था |
पुलिस ने लाश को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |
मरनेवाली लड़की की पहचान नव्याश्री के तौर पर हुई है | नव्या खुश मिजाज , चंचल , दिलकश 25 वर्षीय एक डांसर थी | ये कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई थी |
आखिर कौन हो सकता है कातिल ?
ऐश्वर्या ने बाताया कि दोनों बचपन के दोस्त हैं | खेलते हुए छोटे से एक साथ बड़ी हुई | ये दोनों कर्नाटक के सुमुंगा जिले के भद्रावती इलाके में रहती है | 3 वर्ष पूर्व नव्या को किरण नाम के एक लड़के से प्यार हो गया | यह समय था कोरोना काल का जब दोनों ने एक मंदिर में विवाह कर लिया और दोनों बेंगलुरु आ गए |
नव्या डांस में अपनी कैरियर को और आगे बढ़ाया | कुछ बाद दोनों के रिश्ते में दरार आने शुरू हो गए | नव्या को अपने पति से हीं डर लगने लग गया | लड़ाई के वक्त स्थिति इतनी भयावह हो जाती कि नव्या की दिल की धड़कने बेकाबू हो जाता | वह कांपने लग जाती थी , ऐसी स्थिति उसके पड़ोसी ने भी देखा |
एकबार लड़ाई की आवाज से पड़ोसी ने नव्या की माँ को फोन कर दिया | नव्या की माँ अपनी दूसरी बेटी के साथ जब आई तो घर का नजारा कुछ और था | घर में हथियार जैसा कुछ सामान देखा तो पूछ बैठी |दामाद किरण ने जवाब दिया - मैंने अपने एक दोस्त को मारने के लिए लाया जबकि नव्या ने अपनी माँ से कहा - नहीं माँ यह मुझे हीं मारने के लिए लाया है | तब माँ ने कहा - पुलिस में इसकी सूचना दो मगर पुलिस को भी सूचना देने से नव्या डर रही थी | कहा - किरण को पता चलेगा तो और भी स्थिति खराब हो जायेगी और वह ऐसा करने भी नहीं देगा |
किरण पहले ड्राइविंग का काम करता था | जब से काम छुटा वह नव्या को भी घर पर हीं रहने को बोलता | कहता - काम छोड़ दो | उसे शक था कि नव्या का किसी और से अफेयर चल रहा है |
27 अगस्त को नव्या ने अपनी सहेली ऐश्वर्या को फोन किया और कहा - थोड़ा अनसेफ फिल कर रही हूँ इसलिए घर आ जाओ | लगभग 4:30 बजे ऐश्वर्या भद्रावती से नव्या के यहाँ पहुँचती है | सारी बाते सुनने के बाद ऐश्वर्या अपने कॉमन फ्रेंड अनिल से बात कर मिलने को कहती है | अपनी कार में नव्या को लेकर ऐश्वर्या पीआर नगर पहुँचती है जहाँ अनिल को मिलने के लिए बुलाया था |
नव्या से बात कर अनिल उसे पुलिस से मदद लेने की बात कहता है | बहुत सारी बाते तीनो एक दूसरे से शेयर करते हुए डिनर भी करते हैं फिर अनिल को छोड़कर दोनों नव्या के घर वापस आती है | चूकि दोनों ने खाना बाहर खाया था इसलिए बिस्तर पर सो गई | सुबह का नजारा ऐसा भयावह था जिसे ऐश्वर्या ने पुलिस को बताया |
इसमें एक बात जो ऐश्वर्या ने पुलिस को बताया कि उसकी आँख इसलिए नहीं खुली कि रात में उसने डिनर के बाद ड्रिंक ले लिया था , नींद गहरी थी |
पुलिस ने पूछताछ जारी रखी और इक्त्फाक यह मामला बहुत जल्द सुलझ गया | उस कमरे की दो चाबी थी - एक किरण के पास , एक नव्या के पास | दोनों के घर लौटने का समय एक नहीं था | यह बात सुन पुलिस को समझते देर नहीं लगी कि कातिल उसका पति किरण हीं है | पड़ोसी की बात भी साक्ष्य के तौर पर सामने था |
किरण डुप्लीकेट चाबी से कमरे के अन्दर आया और रड से नव्या के सर पर जोड़ से वार किया फिर चाकू से गला काट , कमरा बंद कर वापस चला गया और घर से निकलने के पहले सेनीटाईजार पी ली और अस्पताल में भर्ती हो गया | ........ शेष फिर....... जल्द अपडेट हो रहा है |

रिपोर्टर
Admin (News)