कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 बहुत जल्द दस्तक देने वाला है | KBC 2021 Starting Date
- by Admin (News)
- Mar 22, 2021
"कौन बनेगा करोड़पति" सीजन 13 बहुत जल्द दस्तक देने वाला है जिसका संपूर्ण भारत वर्ष को बेसब्री से इंतजार रहता है | क्यूंकि यह एक ऐसा क्विज गेम "शो" है जो ज्ञान को कहीं ज्यादा बढाकर इंसान को शब्दों के समन्दर में डूबकी लगाकर मोती चुनवाने का काम करता है और इससे प्राप्त राशि हसरतों को , उम्मीद को और सपनों को साकार करने में एक स्वच्छ , सुंदर धरातल देता है |
आइये जानते है KBC सीजन 13 यानि कौन बनेगा करोड़पति 2021 के विषय में | सोनी चैनल का अगस्त महीने के अंत तक इस शो का प्रीमयर करने की पेशकश है | अगले महीने इस "शो" के मेकर्स अपने ऑफिसियल सोशल मीडिया पर व सोनी टीवी चैनल के द्वारा आने वाले सीजन 13 के लिए रजिस्ट्रेशन की घोषणा करेंगे और संभवतः इस "शो" का रजिस्ट्रेशन की शुरुआत मई माह से होने का अंदेशा लगाया जा सकता है | इसलिए आप अभी से अपने ज्ञान को तराजू में तौलना आरंभ कर दीजिये | सवाल और जवाब का पलारा बराबर है या नहीं , प्रयास जारी रखिये कभी भी कुछ भी संभव है और एक दिन जीत का सेहरा / ताज आपके सर पर भी सजेगा जो कभी भी किसी भी वक्त आपकी किस्मत बदलकर रख देगा |
और ! ध्यान देने की बात है कि इस "शो" का रजिस्ट्रेशन करने के लिए Sony live app या फिर सोनी टीवी चैनल पर दिखाए गए नंबर से प्रतिभागी को जुड़ना होगा | जिसकी जानकारी आपको अप्रील माह से मिलना शुरू हो जायेगा इसलिए अगर ! आप इस शो में भाग लेने की सोंच रखते है तो लगातार अप्रील माह से KBC सूचना की घोषणा पर अपनी पैनी दृष्टि डालना आरंभ कर दीजिये |
अब ! एक और प्रफ्फुलित करनेवाली जानकारी हम आपको दे रहे हैं | जैसा कि पिछले सीजन में महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा था :- ये हमारा आखिरी शो होस्टिंग है अब मै थक गया हूँ इसलिए अगली सीजन से इस शो को पार्टिसिपेट नहीं करूँगा | इंसान कब तक थकान भरी जिंदगी जीये | यह सुनकर / पढ़कर हर कोई रुआसा हो गया था चूकि महानायक हीं तो इस शो के धरातल है , वो नहीं तो "शो" अनमोल नहीं |
इस शो को देखने वाले लोग "शो" से ज्यादा अमिताभ बच्चन की अदाओं के दीवाने हैं | ऐसा इसलिए की सीजन 3 में शाहरुख़ खान ने होस्टिंग की थी जससे "शो" के TRP में काफी गिरावट आई थी और पुनः महानायक को हीं इस पद को संभालना पड़ा | आरंभिक सीजन से पिछले सीजन तक इस "शो" की होस्टिंग की पूरी जिम्मेदारी महानायक पर टिका रहा| सोनी वाले किसी भी परिस्थिति में महानायक को अलग नहीं रख सकते |भले हीं उन्हें इंतजार क्यूँ न करना पड़े | जैसा कि पिछले सीजन में तो यहीं हुआ था कोरोना काल के दौरान सरकार ने यह घोषणा की थी की 60 वर्ष से ऊपर के व्यक्ति किसी भी "शो" का हिस्सा नहीं बन सकते ऐसे में महानायक की उम्र 60 से ज्यादा थी और सोनी मेकर्स ने स्पस्ट कहा की महानायक के बिना हम सोंच भी नहीं सकते भले हीं इस "शो" कि शूटिंग कराने आउट ऑफ़ महाराष्ट्र हीं क्यूँ न जाना पड़े हम इस टीम को लेकर हैदराबाद के रामोजी फिल्म स्टूडियो शूट करने की सोंच भी रखते हैं |
तो ! आपको यह जानकर ख़ुशी होगी कि सीजन 13 में भी महानायक अमिताभ बच्चन हीं "शो" की होस्टिंग करेंगे और आप शो के हॉट सीट पर बैठकर उनसे रूबरू हो पाएंगे और फिर ! दिलचस्प बातों की झड़ी बिखरेगी |
पिछले सीजन में सिर्फ महिलाओं ने करोड़पति होने का ख़िताब जीत कर अपनी योग्यता का झंडा गाड़ा था इस सीजन में देखना है कि ऊंट किस करवट बैठता है |
नोट :- कृपया हर अपडेट पाने के लिए इस पेज को सब्सक्राइब करे व हमारे YouTube चैनल Bhavyashri News को देखें और हम आपसे उम्मीद रखते है आप इसे शेयर भी करेंगे | सादर !

रिपोर्टर
Admin (News)