NEET UG 2026 पेपर लीक होने और परीक्षा रद्द होने से आहत होकर राजस्थान के प्रदीप मेघवाल ने आत्महत्या कर ली | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- May 29, 2026
NEET UG 2026 परीक्षा पेपर लीक होने और उसके बाद परीक्षा रद्द होने से लगभग 22 लाख विद्यार्थी प्रभावित हुए | मामला इतना उछाल लिया की कमीशन ने फिर से एग्जाम करने का निर्णय लिया है पर बड़ी अफ़सोस की बात है कि इस परीक्षा के रद्द होने से आहत होकर कई सारे स्टूडेंट सुसाइड कर लिए जिसमे राजस्थान के सीकर के प्रदीप मेघवाल भी शामिल है जिनकी उम्र मात्र 22 साल थी |
प्रदीप गरीब घर से थे , परिवार ने उन्हें डॉक्टर की तैयारी के लिए 11 लाख रुपये कर्ज लेकर दिया था जिससे भी वे चिंतित थे |
प्रदीप मेघवाल अपने घर के एकलौते बेटे थे और यह उनका NEET परीक्षा का तीसरा प्रयास था | प्रदीप को इस एग्जाम में काफी अच्छे अंक आने की उम्मीद थी और उनको लग रहा था कि इसबार उनका सिलेक्शन 100% हो जायेगा पर परीक्षा रद्द होने से वो पूरी तरह टूट चुके थे और मानसिक तनाव में आकर उन्होंने ऐसा कदम उठा लिया | पूरी जानकारी विडियो में देखें ........ न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से |
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Asha Bhosle
- श्रद्धांजलि
- April 12

रिपोर्टर
Admin (News)