कल भारत बंद और किसान द्वारा होलिका दहन के दिन जलाया जायेगा कृषि बिल
- by Admin (News)
- Mar 25, 2021
किसान आंदोलन के 120 दिन पूरे हुए | पक्के इरादे और जूनून पर खड़े इंसाफ की तराजू को झुकने नहीं देने पर अडिग हजारों की संख्या में धरती के भगवान कहे जाने वाले 100 फीसदी सत्य अन्नदाता किसान दिल्ली की सीमा पर नए कृषि कानून के खिलाफ अपना मोर्चा खोला और प्रदर्शन कर रहें है | किसान संगठन ने होलिका दहन के दिन नए कानूनों की प्रतियों को जलाने के इरादें से आनेवाला 28 मार्च को "मेरी मांगे पूरी हो" के तहत "मेरी मेहनत मेरा देश" तो फिर क्यूँ मेहनत जाये प्रदेश , का सोंच रखते हुए होलिका दहन की अग्नि में हीं उस नामंजूर प्रसतावित प्रतियों को जलाने का निर्णय लिया है |
26 मार्च को 12 घंटे के लिए यानि सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक भारत बंद रहेगा बावजूद इसके 12 घंटे का प्रदर्शन में जरुरत की दुकानें , सेवायें बाधित की जायेगी | नए कृषि कानून का दहन भारत की जनता को सिर्फ मैसेज देना भर है न की किसी तरह का आर्थिक / मानसिक तनाव या नुकसान देना |
एक महत्वपूर्ण बात ऐसे अहम् फैसले पर भी किसानों ने विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में भारत बंद नहीं करने का निर्णय लिया है | वे सड़क जाम व रेल , परिवहन को बाधित करने की तैयारी में जुटे है | फ़िलहाल 26 मार्च की शाम तक देखना होगा की यह कितना मजबूत कड़ी साबित हो सकेगा | इस कार्य को करने के लिए किसानों को फिर से दिल्ली में घुसना होगा और बैरिकेट तोड़ना होगा | बैरिकेट तोड़ना अगर उनके लिए संभव नहीं तो असम्भव भी नहीं है , चूकि अभी किसान भाई / बहन आंदोलन को सफल बनाने में लगे है इसके परिणाम में नहीं |
वहीं दिल्ली सीमा पर किसान आंदोलनकारियों की संख्या में कमी देखी जा रही है इसलिए कि अभी किसान अपने अन्न उन्नति में भी लगे हैं | फ़िलहाल सरकार तक उनकी आवाज नहीं पहुँच रही | इस आंदोलन से रुवांसा होकर बहुत सारे किसानों ने स्वयं को समाप्त कर लिया यह सम्पूर्ण भारतवर्ष के लिए बड़े हीं दुःख कि बात है , फिर भी ! सरकार पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा | कहीं न कहीं सभी मजबूर है |आखिर कब तक किसान भाई बहन बैगर छत सड़को पर सोते रहेंगे और उन्ही के उगाये हुए अन्न को खाकर खोखला मजबूत मन AC में सोते रहेंगे | एक न एक को कदम तो बढ़ाना हीं होगा और यह जरुरी भी है नहीं तो आनेवाले बरसात में विलम्ब नहीं है तो क्या सड़को पर किसान भीगते रहेंगे और पूरा देश ...... ! न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क

रिपोर्टर
Admin (News)