NCP नेता शरद पवार हुए अस्पताल में भर्ती
- by Admin (News)
- Mar 29, 2021
राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नेता शरद पवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है | सूचना के आधार पर NCP नेता नवाब मलिक ने जानकारी दी है कि शरद पवार को पेट में दर्द उठा था , दर्द को लेकर वो काफी परेशानी महसुस कर रहे थे इसलिए उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा | जांच के दौरान पता चला है कि उनके पेट में गॉल ब्लेडर की समस्या है |
कल शाम को हीं शरद पवार के पेट में दर्द उठनी शुरू हुई जिसके बाद अस्पताल में भर्ती किया गया | डॉक्टरों की सहायता व सहयोग से ज्ञात हुआ की उनके पित्ताशय में समस्या है | मालूम हो की वे रक्त को पतला करने की दवा ले रहे थे जिसे तत्काल रोक दिया गया है |
उन्हें एंडोस्कोपी व सर्जरी के लिए 31 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया जायेगा | तत्काल उनके सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है| उनसे सम्बंधित कोई कार्यक्रम की सूचना अगले तिथि पर दी जायेगी|
होली के इस उल्लासपूर्ण माहौल व रंगों-उमंगो के बीच NCP नेता शरद पवार को हॉस्पिटल में पाकर उनके चाहने वाले दुखी हुए , व ईश्वर से उनके लिए प्राथना करेंगे कि वह जल्द स्वस्थ हो जाये | .... ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)