इंडियन आइडल के मंच से बाहर हुए नाचिकेत लेले मगर ! गमगीन नहीं
- by Admin (News)
- Apr 02, 2021
ये शाम कुछ अजीब है , वो शाम भी कुछ अजीब था , कल भी हम वहीं थे आज भी हम वहीं है | बीते हफ्ते में इंडियन आइडल 12 के प्रतिभागी से एक और आवाज विलुप्त हो गया , नाचिकेत लेले |
ये तो सभी जानते है की हर साल इंडियन आइडल का ख़िताब किसी एक को हीं मिलता है और फिर दो अतिरिक्त प्रतिभागी चुने जाते हैं जिसे दूसरा और तीसरा पुरस्कार दिया जाता है | हर साल हजारों हजार की संख्या में भीड़ उमड़ कर इंडियन आइडल के रजिस्ट्रेशन आँगन में आती है मगर ! मुठ्ठी भर हीं लोग आवाज की दुनियां का बादशाह बनने इंडियन आइडल स्टेज को स्पर्श कर पाते हैं |
आप लोगों के चहेते तभी तक हैं जब तक की आप पर्दें पर हैं जैसे उदाहरण बने महानायक अमिताभ बच्चन , अमिताभ आज भी लोगों के इतने हीं करीब हैं जैसे आरम्भिक दौड़ में थे और अब ! कौन बनेगा करोड़पति शो पर हर साल दस्तक देते हैं और हर साल लोग उनके आगमन का इंतजार करते हैं | पर्दा छोटा हो या बड़ा अपने आगमन का दस्तक हीं किसी को भी शिखर तक पहुंचाता है |
सबकुछ संभव है इस धरती पर | लेकिन ! वे खुशनशीब होते हैं जो इंडियन आइडल में फिनालय तक पहुँच पाते हैं जैसे जज बनी नेहा कक्कड़ वैसे हीं हालिया सीजन 10 में सलमान अली , तो ! सीजन 11 में सन्नी हिन्दुस्तानी बाकी सब कहाँ गए कुछ याद नहीं क्यूंकि खिलते हुए फूलों पर हीं सबकी नजर पड़ती है , मुरझाएं या टूटे / बिखरे पत्तों पर नहीं |
सूचना के आधार पर इंडियन आइडल से बाहर होने पर बिलकुल निराश नहीं हैं नाचिकेत लेले | नाचिकेत का दूसरा शौक है तस्वीर खिचवाना व शेयर करना | कहते है सदैव गर्म लोहे पर हीं चोट मारनी चाहिए तभी लोहा फैलेगा व हमारी आकार में बनेगा , हम जैसी चाहत रखते हैं |
नाचिकेत ने अपना फोटों क्लिक करवाया है पवनदीप राजन से | पवनदीप राजन भी लोगों के दिलों पर दस्तक दे चुके हैं और अपना ठहराव ढूंड रहे हैं | इंडियन आइडल में नाचिकेत और पवनदीप एक हीं कमरे की शोभा बढ़ाते रहे हैं मगर ! अब एक जगह खाली हो गया |
आवाज के साथ साथ नाचिकेत शानदार अदाकार भी हैं | महिला बनकर सिर्फ स्टेज की शोभा हीं नहीं बढ़ाया बल्कि उस वक्त करोड़ों दिलों की धड़कनें भी बढ़ा दी | उनके आदाओं में ऐसा नहीं लगा कि :- इसमें ओरिजनल नहीं या पूर्णतः नहीं |
अब रही दोस्ती की बात तो सूचना के आधार पर नाचिकेत और दानिश को एक नया नाम दिया जा सकता है मगर ! इन दिनों मौसम की तरह दोस्त भी बदल सकते हैं , अभी कुछ कहना बड़ा हीं मुश्किल है |
फिलहाल इंडियन आइडल मंच से प्रतिभागी निकलते हीं रहेंगे और स्टेज के फिनालय तक उतनी हीं रौनक बढ़ती जायेगी और एक हीं बनेंगे विजेता जिसके सर पर सजेगी ताज|उसके बाद भी सफ़र रुकेगा नहीं इसलिए की इंडियन आइडल 13 की गर्माहट अभी से प्रतिभागियों में तरंगे ले रहा है | इंतजार है उन्हें अपनी आवाज को स्टेज पर बरसाने व दुनियां तक पहुँचाने का , तैयारी जारी है |
लेकिन ! आज के दौड़ में एक बात बहुत सरल है कि व्यक्ति चाहे तो अपनी अच्छी खासी पहचान को बरक़रार रख सकता है क्योंकि आज सोशल मीडिया का जमाना है | आप स्वयं की मेहनत और लगन से लोगों के दरवाजे तक हीं नहीं हाथों में भी पहुँच जाते हैं | लगे रहने से पहचान अवश्य मिलता है और आपके चाहने वाले आपके हीं पास होते हैं , आवाज देकर तो देखिये |
अगर ! प्रतिभागी इंडियन आइडल से निकलने के साथ हीं सोशल मीडिया पर अपना दस्तक देना आरंभ कर दे तो उनके चाहने वाले उनके हीं बने रहेंगे वे बिखरेंगे नहीं | फिर वह दिन दूर नहीं जब आप भी आसमान के सितारें बन जायेंगे दुनियाँ में रौशनी बिखेरने के लिए |
रुकिए नहीं हमेशा बढ़ते जाइये मंजिल ज्यादा दूर नहीं , बहुत पास है हम सबकी | ...... ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)