फ़िल्मी स्टाइल में शादी शुदा महिला ने सोशल मीडिया पर इश्क लड़ा बैठी , लेकिन ! पुलिस .....
- by Admin (News)
- Apr 06, 2021
कहते है इश्क पर कोई जोर नहीं होता यह न लगाये लगती है और न बुझाये बुझती है | अपने बेटे की शादी कर चुकी 45 वर्षीय एक महिला की कहानी ऐसे हीं उभरकर सामने आई है | जो 28 वर्ष के एक कुंवारे युवक से इश्क कर बैठी |
आज सोशल मीडिया का ज़माना है ऐसे में जान पहचान करना कोई बड़ी बात नहीं | प्यार के दो बोल इंसान को कहीं से कहीं खींचकर लिए जा रहे हैं | किसी ने लिखा है :- "पलभर के लिए कोई मुझसे प्यार कर ले , झूठा हीं सही" और यह इश्क एकतरफा नहीं दोनों तरफ आग लगी थी | ऐसे में महिला ने अपना घर परिवार को छोड़कर लाखो की नकदी जेवर व कीमती सामान लेकर उस 28 वर्षीय व्यक्ति के पास दिल्ली पहुँच गई |बिलकुल फ़िल्मी स्टाइल में - हमने घर छोड़ा है रश्मों को तोड़ा है , दूर कहीं जायेंगे नई दुनियां बसायेंगे |
महिला के पति ने पुलिस में यह रिपोर्ट लिखवाया कि मेरी 45 वर्षीय पत्नी बीते 30 मार्च की दोपहर घर से बोलकर गई थी कि वह किसी के घर धार्मिक कार्यक्रम में जा रही है लेकिन ! वह लौटकर नहीं आयी | CCTV चेक करने पर ज्ञात हुआ की वह सफ़ेद रंग की SWIFT कार नंबर PBFF-1672 से कहीं गई है | कार में उनका समान भी रखा था |
सूचना के अनुसार ASI बलवीर सिंह ने बताया कि :- जब फेसबुक अकाउंट को खोलकर उनके मैसेज को खंगाला गया तो उसमे महिला की कॉल डिटेल पता चला की वे लगातार दिल्ली निवासी सुनील कुमार के संपर्क में थी | पुलिस अधिकारी को यह समझते देर न लगा कि महिला जरुर दिल्ली में ही है और शनिवार देर रात दिल्ली में दबिश देकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया ,महिला भी वहीं थी | महिला के साथ नकदी व जेवर भी बरामद कर लिए गए हैं |
अब ! एक और बात कि - उस महिला का शादी शुदा बेटा कनाडा में है और बेटी जिसकी उम्र 23 वर्ष है वह माँ के साथ रहकर पढ़ती है | ध्यान देने वाली बात है की आखिर ! 45 वर्षीय महिला जिसके बच्चे की शादी भी हो चुकी है तो वह एक अनुभवी महिला हीं है , ऐसे में उन्होंने क्यूँ ऐसा कदम उठाया यह सोंच का विषय है तो ! आज के माहौल को देखकर महसूस किया जा सकता है और जैसा कि महिला ने भी ऐसा हीं बलवीर सिंह को बताया कि लम्बे समय से उनकी और पति की टकराहट चल रही है और टकराहट में दूरी स्वाभाविक है , मन कहीं न कहीं राहत चाहता है |
whatsapp ग्रुप के जरिये वे दोनों एक दूसरे के संपर्क में व करीब आये और बाते होने लगी और महिला ने यह कदम उठा लिया | कहते है दूर का ढोल सुहाना और ऐसे में महिला ने अपने सोने के जेवरात जो 20 तोले का है , ढाई लाख नकदी , कपड़े लेकर गाड़ी से दिल्ली चली गई |
इस घटना में सबसे अहम् मुद्दा समझदारी का न होना कहा जा सकता है | अपनी अपनी जिन्दगी हर लोग आज अपने हीं ढंग , तौर तरीके से जीना चाहते हैं और कहीं न कहीं इस भागमभाग वाली दौड़ या परिस्थिति कहे कि चंचल मन सकूं के दो पल जो राहत दे , ढूंढने में लगे है और ऐसा हीं कदम उठा रहे है , वो महिला हो या पुरुष |
गौर करने वाली बात है कि इंसान को जानवर की तरह आप बांधकर नहीं रख सकते , यह सोलहवीं शताब्दी नहीं लेकिन ! आज के परिवेश को देखते हुए अपने घर को घर बनाने में पति - पत्नी दोनों को समझदारी से काम लेना होगा | एक दूसरे में हीं प्यार ढूँढना होगा |
दुनियां में चमक की कमी नहीं परन्तु रौशनी अपने आसपास हीं सभी को ढूंढनी पड़ेगी और अपनों में | भटकिये कदापि नहीं , उलझनों को सुलझाइये मिल बैठ कर , तभी ! जिंदगी का सुखमय सवेरा हर दिन उदय होगा | ..... ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)