आदित्य नारायण व पत्नी स्वेता कोरोना ग्रसित , बॉलीवुड पर लगातार दस्तक कोरोना का
- by Admin (News)
- Apr 06, 2021
बॉलीवुड सदाबहार कहे जाने वाले सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण कोरोना संक्रमण से ग्रसित हो गए है वो इंडियन आइडल सीजन 12 को होस्ट कर रहे थे |
आदित्य नारायण कोरोना संक्रमित पाये गए है यह जानकारी स्वयं उदित नारायण ने हीं साझा किया और आदित्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया | इंडियन आइडल 12 के मंच से आदित्य कुछ एपिसोड वंचित रहेंगे , दर्शकों को उनकी कमी खलेगी जो उनसे प्यार करते हैं | फिलहाल उनके रिक्त स्थान को पूर्ति करने स्टेज पर रित्विक धनजनी हैं | दर्शक इनसे भी पूर्व परिचित है |
आदित्य के साथ उनकी पत्नी स्वेता अग्रवाल भी कोरोना संक्रमित पाई गई है | अभी वे दोनों होम कोरोनटाईन है | आदित्य नारायण ने लोगो से हेल्लो कहते हुए कहा :- दुर्भाग्यवश मै और मेरी पत्नी कोरोना संक्रमित पाये गए है इसलिए हम दोनों कोरोनटाईन है , साथ हीं कहा है कि :- दुआओं में उन्हें याद रखें , ये वक्त भी गुजर जाएगा | आगे कहा :- कृपया सेफ रहें और प्रोटोकाल का सही तरीके से पालन करें |
इन दिनों लगातार बॉलीवुड परिवार कोरोना संक्रम से ग्रसित होते हीं जा रहे हैं कारण लोगों के बीच भीड़ में पैसे कमाने की लत उनसे छुट नहीं रही , ये लोग कुछ दिन पेसेंस नहीं रख सकते | महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उर्द्धव ठाकरे ने पूर्व में भी मना किया था कि अभी कोरोना का कहर जड़ से मिटा नहीं है ऐसे में फिल्म , सीरियल शूटिंग व स्टेज पर ऐसे शो , सिनेमाघर व मंदिर आदि पर अंकुश लगाना निहायत जरुरी है | मंदिर के लिए उन्होंने कहा था :- पूजा घर में किया जा सकता है लेकिन ! उन्हें मजबूरन सभी जगहों पर लगे अंकुश को हटाना पड़ा था और अब ! पुनः वहीं कोरोना महामारी राज्य में दस्तक दे रहा है और लोग बेहाल व परेशान है |
समय रहते चेतने की जरुरत है और ऐसे शूटिंग आदि को रोकने की भी जरुरत है ताकि उनकी छोटी छोटी गलतियों से राज्य के लोगों को न भाड़ी पर जाए | ऐसे में सरकार को हर स्थिति - परिस्थिति पर सोंचना जरुरी है | फिलहाल मास्क लगाना न भूले और स्वयं का / परिवार का ख्याल रखते हुए राज्य और देश को भी सुरक्षित रखे |
इस बीच फ़िल्मी दुनियां से अक्षय कुमार , अमीर खान , कार्तिक आर्यन , परेश रावल आदि कोरोना संक्रमण की चपेट से ग्रसित है | .... ( न्यूज़ : भव्याश्री डेस्क )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)