अनुपमा सीरियल की अभिनेत्री रुपाली गांगुली कोरोना संक्रमण के चपेट में
- by Admin (News)
- Apr 06, 2021
कोरोना महामारी के बीच टीवी अभिनेत्री रुपाली गांगुली की मनाई गयी एक अलग तरीके से 44 वां जन्मदिवस | हर पल एक यादगार दृश्य जिसमे हार भी , जीत भी शामिल रहा | रुपाली गांगुली इस वक्त कोरोना संक्रमण से ग्रसित है | हाल हीं में रुपाली टीवी सीरियल "अनुपमा" की लीड अभिनेत्री बन दर्शकों का दिल जीतने में लगी हैं और सबकी चहेती भी बन रही हैं |
फिलहाल वे खुद को कोरेनटाईन की हुई है , ऐसे में उनके परिवार वाले इस मुश्किल घड़ी में भी इनके जन्मदिन को बहुत खास बना दिया | दरअसल रुपाली इस वक्त अपने घर से बाहर कोरेनटाईन है और दूसरे अपार्टमेंट में अकेली हैं | घर पर उनके बेटा और पति है |
जन्मदिवस पर पार्टी जैसा उत्सव तो नहीं मनाया गया परन्तु सपरिवार मिलकर रुपाली के घर के बाहर हीं केक काटा | रुपाली के बेटे रुद्रांश ने अपनी मां को बर्थडे विश करते हुए केक काटा और मना डाला कभी न भुलने वाला जन्मदिन | रुपाली अपने जन्मदिन का केक कटता हुआ अपनी बालकोनी से देखती रही साथ हीं अपना विडियो इन्स्टाग्राम अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा :- कोरेनटाईन के बाद भी जब आपकी फैमली कुछ खास करने की सोंच ले ले तो .... ! हम जल्द मिलकर सेलिब्रेट करेंगे |
रुपाली को कोरेनटाईन हुए चार दिन बीत गए हैं | अनुपमा शो के मेकर राजन शाही ने एक इमोशनल पोस्ट कर अपनी सीरियल अभिनेत्री को जन्मदिन की बधाई दी | राजन शाही ने अपने इन्स्टाग्राम पर पोस्ट किया ( शब्द भाव ) :- वो जल्द स्वस्थ होकर शो में अपनी उपस्थिति दर्ज करायें | "अनुपमा" में रुपाली एक आम भारतीय महिला का किरदार निभा रही है जिसके लिए परिवार से बढ़कर कुछ भी नहीं | इस सीरियल में रुपाली अपनी पहचान के तलाश पर केन्द्रित हैं , अपने इस किरदार पर वे बहुत खुश व संतुष्ट हैं | साथ हीं उन्हें दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिल रहा है | .... ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)