फिल्म "गुडबॉय" की शूटिंग आरंभ , अमिताभ की फैन बनेंगी पर्दें पर उनकी पत्नी
- by Admin (News)
- Apr 07, 2021
फिल्म "गुडबॉय" की शूटिंग में महानायक 4 अप्रील से हिस्सा बनाये गए हैं | विकास बहल के निर्देशन में यह फिल्म बन रही है , जिसमे अमिताभ बच्चन और साउथ सेंसेशन रश्मिका मंदाना प्रमुख भूमिकाओं में है |
इस फिल्म में विकास बहल व एकता कपूर फिर से एक बार कदम बढ़ा रहे है | उड़ता पंजाब व लूटेरा दोनों ने साथ किया था और दोनों फिल्मों ने जबरदस्त पहचान बनाई थी | वहीं विकास वहल सुपर 30 व क्वीन जैसी सुपरहिट फिल्में बनाई है | अब गुडबॉय बहुत जल्द बनकर पर्दे या OTT प्लेटफ़ॉर्म पर सजा दिया जायेगा इसलिए की इसकी शूटिंग बीते शुक्रवार से आरंभ कर दी गई है |
इस फिल्म में अमिताभ की पत्नी की भूमिका निभाने वाली बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्री जो महानायक की फैन है और कई दशक बाद उन्हें महानायक अमिताभ बच्चन के संग पर्दें पर उनकी पत्नी बनने का सुनहरा ऑफर आया तो वे फूले नहीं समा रही हैं | एक अलग पहचान बनाने वाली फिल्म व टीवी अभिनेत्री नीना गुप्ता अमिताभ की फैन रही हैं और उनके साथ ऐसा पहली बार हुआ है जब पर्दें पर उन्हें अमिताभ की पत्नी की भूमिका में उतारने की पहल की गई है | अब नीना गुप्ता भी गुडबॉय टीम में शामिल हो गई हैं | वैसे नीना गुप्ता कई दशक से इस क्षेत्र में हैं परन्तु विगत कुछ वर्षों से उन्होंने पुनः स्वयं को पर्दें पर उतारा है |
हाल ही में बनी फिल्म "बधाई हो" , "शुभ मंगल ज्यादा सावधान" में व दस्तक दे चूकि हैं और अब ! "गुडबॉय" की तरफ अग्रसर हैं और वे बहुत ज्यादा खुश भी हैं क्यूंकि उनकी मन की मुरादें पूरी हो रही हैं | कुछ वर्ष पहले तक नीना गुप्ता लोगो के दिल दिमाग से विलुप्त हो चूकि थी परन्तु धीरे धीरे उनके पहल ने उन्हें भी चांदनी रात का सरगम बना दिया | इस फिल्म का हिस्सा बनने की बात सुनकर नीना गुप्ता काफी उत्साहित है |
सूचना के आधार पर उन्होंने कहा :- जब विकास ने मुझे फिल्म सुनाई तो मै बहुत खुश हो गई थी | यह एक कमाल का स्क्रिप्ट है और जब स्क्रिप्ट रोमांचक हो तो कोई भी किसी अन्य चीज के बारे में नहीं सोचता | मै अमिताभ की आरम्भिक दौर से फैन रही हूँ , आज मै बहुत उत्साहित हूँ | उनके साथ स्क्रीन साझा करना यह मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा है |
नीना गुप्ता को 1990 के दशक में फिल्म "ओ छोकड़ी" के लिए बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार मिला था | नीना गुप्ता तो पर्दें पर अमिताभ की पत्नी बनने हेतु बहुत उत्साहित है वहीं अमिताभ बच्चन ने भी नीना गुप्ता को कम सम्मान नहीं दिया इसलिए की नीना गुप्ता एक एक्टर के साथ उनकी फैन भी हैं यह सुनकर अमिताभ ने तारीफ के पूल इस कदर बांध दिए जिस पर चलकर आप आसमान में सितारों के बीच इन्द्रधनुषी रंग बनकर बिचर सकते हैं | उन्होंने नीना गुप्ता के विषय में शब्दों की रंगोली सजाकर अपने हाथ से लिख कर एक तारीफ का नोट भेजा था , उसी नोट को नीना गुप्ता ने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है |
पिछले कुछ दिनों से फिल्म "गुडबॉय" चर्चा का विषय बना हुआ है | इसमें मुख्य किरदार में :- अमिताभ बच्चन , रश्मिका मंदाना है | रश्मिका मंदाना इन दोनों की बेटी का रोल अदा करेंगी | कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 में महानायक ने कहा था अब मै थक गया हूँ इसलिए अगला सीजन में मै दिखाई नहीं परुंगा , परन्तु उनकी एक्टिव मानसिकता को देखकर ऐसा नहीं लगता की वह थक गए हैं | इस उम्र में फिल्म के पर्दें पर लगातार दस्तक देना कदापि नहीं दर्शाता की अमिताभ थक चुके हैं | अमिताभ बॉलीवुड के एक ऐसे भोर के सितारे हैं जो कभी थक नहीं सकते और दर्शक उन्हें थकने भी नहीं देगा | इसलिए कि "कौन बनेगा करोड़पति" सीजन 13 में एक बार फिर उनको आना ही पड़ा , अपनी अदाओं से दर्शकों को लुभाने | इस शो के मेकर्स ने कहा था :- अमिताभ नहीं तो ये शो नहीं | ....... ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)