इंडियन आइडल के मंच पर आदित्य नारायण के बाद पवनदीप कोरोना ग्रसित मगर फिर भी .... !
- by Admin (News)
- Apr 09, 2021
इंडियन आइडल 12 के कर्णप्रिय प्रतिभागी गायक पवनदीप राजन कोरोना संक्रमण की चपेट से घिर गए हैं | अब वह कोरोनटाईन है , शो के लेटेस्ट प्रोमों में उनका कोरोनटाईन नजारा दिखाया गया है |
इससे पूर्व स्टेज को होस्ट करने वाले आदित्य नारायण भी कोरोना की चपेट में आये हैं , अभी उनका इलाज चल रहा है इसलिए तभी से उनकी जगह होस्ट कर रहे है रित्विक धनजानी | शो के प्रोमो में - रित्विक धनजानी जैसे हीं बोलते है कि :- पवनदीप फिलहाल कोरोनटाईन में है तो इसे देखकर अरुणिता कांजीलाल का चेहरा उतर जाता है | हलाकि कोरोना ग्रसित होने के बाद भी उनमें वहीं तनमयता है |
अब ! मंच की शोभा बढ़ाने आ रहे हैं सबके चहेते जिनकी संगीत के सुर करोड़ो दिलों के धड़कन में अपनी सुरीला दस्तक दे चूकि हैं , वह नाम है करोड़ों दिलों की चाहत ए० आर० रहमान का जो आशीष कुलकर्णी के पिता के फरमाईस पर फिल्म "ताल" का यह गीत "इश्क बिना क्या जीना" गाने के चार लाइन गायेंगे | उनका यह चार लाइन गाना दर्शकों को चौदहवी का चाँद के बराबर सा लगेगा खैर .....
जज बने विशाल ददलानी , हिमेश रेशमियां व नेहा कक्कड़ मस्ती भरे हर पल गुजार रहे हैं परन्तु बड़े हीं अफ़सोस के बात है की सारा देश कोरोना महामारी के बचाव में लगा है मगर शो पर कोई असर नहीं | कोरोना चाहे जिसे भी जकड़ ले शो रुकेगा नहीं और यहीं हाल हुआ था इंडिया बेस्ट डांसर के प्रतिभागियों के साथ | जबकि उस शो की जज बनी मलाइका अरोड़ा सहित 8 प्रतिभागी कोरोना संक्रमण से ग्रसित हुए और फिर वे स्टेज पर नहीं देखे गए हां मलाइका ने दूबारा स्टेज पर दस्तक दिया था परन्तु प्रतिभागी कहाँ खो गए पता नहीं |
एक बात और 8 प्रतिभागी एक के बाद एक कम हो जाने के बाद भी इस शो को बरकरार रखने के लिए चुनाव के वक्त निकाले गए प्रतिभागी को पुनः आमंत्रण देकर वापस बुलाया गया परन्तु इस अहम् नाजुक घड़ी में भी शो को बंद नहीं किया गया और न प्रतिबन्ध लगाया गया था |
अभी इंडियन आइडल मंच पर आदित्य नारायण व पवनदीप कोरोना से ग्रसित है मगर ! "शो" को कोई फर्क नहीं | जनता पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा या देश पर ? विश्व पटल पर छाया यह शो आखिर कब तक इस महामारी से नजर अंदाज होकर , जान हथेली पर लेकर चलेगा ! ..... ( न्यूज़ : भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)