वैक्सीन के आभाव में कई कोरोना टीका केंद्र बंद , संभावना महाराष्ट्र में लगेगा लॉकडाउन !
- by Admin (News)
- Apr 10, 2021
महाराष्ट्र में संभवतया तीन सप्ताह का लॉकडाउन लगने की संभावना है | यह संकेत स्वयं महाराष्ट्र के सोशल वेलफेयर मंत्री विजय व० नामदेवराव ने दिया है | उन्होंने कहा है कि राज्य की जनता की सुरक्षा व्यवस्था हेतु लॉकडाउन आवश्यक है |
मंत्री ने कहा है कि केंद्र से कोरोना वैक्सीन की मात्रा ज्यादा उपलब्ध नहीं हैं | ऐसे में राज्य की जनता की सुरक्षा को देखते हुए लॉकडाउन करना जरुरी लग रहा है | सूचना के आधार पर आगामी 10 या 12 दिनों में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या लगभग 10 लाख तक पहुँच सकती है | इसी पर गहरा चिंतन कर महाराष्ट्र में वीकेंड लॉकडाउन का एलान व करे नियम राज्य के मुख्यमंत्री उर्द्धव ठाकरे ने जारी किये और नई गाइड लाइन पर चलने की घोषणा कर दी |
मंत्री विजय व० नामदेवराव ने कहा है कि :- गुजरात राज्य में जरुरत से ज्यादा वैक्सीन दी गई है लेकिन महाराष्ट्र में नहीं | अब ! संभावना है की मुंबई लोकल ट्रेनों में भी यात्रियों के ऊपर कड़े नियम लगाये जायेंगे | गुरुवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा है कि :- राज्य में 9 लाख के करीब डोज बचे हैं | सम्पूर्ण राज्य में सिर्फ दो दिन यह डोज चल पायेगा , इसलिए की राज्य में 4000 टीकाकरण केंद्र है | केंद्र सरकार की घोषणा व आदेश के मुताबिक नया डोज 15 अप्रैल से मिलना संभव होगा | तत्काल डोज के अभाव में कई टीकाकरण केंद्र बंद कर दिए गये है , और आगे भी बंद किये जा सकते है , जब तक की केंद्र से टीका उपलब्ध नहीं हो जाता |
अभी परिस्थिति को देखते हुए हर हाल में कोरोना की महामारी को रोकना बहुत जरुरी है | परन्तु स्टेशन पर यात्रीगण की भीड़ , बसों में व लोकल ट्रेनों में सफ़र सहित देश के कई राज्य में चुनाव प्रचार व चुनाव कराना जारी रहा है और आगे आने वाले कल में भी जारी रहेगा | चुनाव होते रहे हैं , चुनाव होते रहेंगे लेकिन चुनाव पर आखिर पाबंदी क्यूँ नहीं लगाये जा रहे हैं |
अब ! सवाल है की चुनाव पर पाबंदी कौन लगाएगा ? जब की सच देखा जाये तो अभी बंगाल में कोरोना को लेकर स्थिति नाजुक है लेकिन वहां लगातार चुनाव हो रहे हैं | चुनाव के नतीजे निकल जाने के बाद वहां लॉकडाउन की आवश्यकता पड़ेगी और लोग त्राह त्राह करेंगे |
अगर भीड़ के असर से कोरोना बढ़ रहा है तो सबसे पहले चुनाव को हीं रोक देना चाहिए | अगर फलता फूलता भारत देखना है तो लॉकडाउन के साथ साथ चुनाव को भी लॉक करना जरुरी होगा | ......( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)