मंत्री उषा ठाकुर बिना मास्क , एअरपोर्ट पर अहिल्याबाई की पूजा की और तर्क दिया हवन / अनुष्ठान का
- by Admin (News)
- Apr 12, 2021
क्या क्या न किये हमने कोरोना उन्मूलन की खातिर , लोगों की जान जा रही है , संक्रमण की खातिर | वहीं कोरोना संक्रमण के तांडव को मात देने के लिए नए जोश और नए कदम से धरातल पर नई संकल्प के साथ उतरी मध्यप्रदेश की मंत्री उषा ठाकुर , हवन / अनुष्ठान से अब होगा निपटारा कोरोना का | तो ! भारत में जितने भी लोग है अपने अपने बचाव को लेकर संयम बरत रहे हैं | वहीं इस कोरोना महामारी से दबे लोगों को मध्यप्रदेश की मंत्री बीते शुक्रवार को कोरोना निपटारे के लिए इंदौर एअरपोर्ट पर पूजा करने लगी , और उन्होंने मास्क भी नहीं पहना था | यह पूजा उन्होंने इंदौर एअरपोर्ट पर देवी अहिल्या बाई होल्कर की प्रतिमा के सामने किया था |
अब ! एक मंत्री का इस तरह से विचार और गति देख कर सोशल मीडिया यूजर्स भाजपा मंत्री उषा ठाकुर को ट्रोल करना आरंभ कर दिया | क्यूंकि पूजा किये जाने वाला विडियो तेजी से वायरल हुआ है | अब ! एक और बात नज़र के सामने हैं कि हवाईअड्डे की निर्देशक आर्यमा सन्यास की मौजूदगी में ये सब हुआ है |
पूजा के दौरान मास्क नहीं पहनना , जबकि कोरोना का तेजी से बढ़ता तांडव देख प्रधानमंत्री ने टीका उत्सव पर देश की जनता से मास्क पहनने का आग्रह किया है | वैसे भी अक्सर प्रधानमंत्री , लोगों से कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की अपील करते रहें हैं | ऐसे में उनकी पार्टी के हीं नेतागण व मंत्रियों द्वारा उपेक्षा करने का इरादा देखा जा रहा है |
मंत्री उषा ठाकुर कि बात करे तो ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब वो मास्क नहीं पहनी है | इससे पहले भी वो विधानसभा सहित कई जगहों पर बिना मास्क के हीं देखी गई हैं | लेकिन ! शिवराज सिंह चौहान के राज्य में यह दो तरह की नीति देश की जनता को पच नहीं पा रहा |
एक तरफ उनके हीं मंत्री बिना मास्क के और दूसरी तरफ इंदौर में हीं एक व्यक्ति का अपने बीमार पिता से मिलने जाते वक्त चहरे से मास्क हट जाने पर दो पुलिस वालो ने सड़को पर बेरहमी से मारा , यह विडियो भी वायरल हुआ और पुलिस वालो को सस्पेंड किया गया मगर ! सवाल यह नहीं की सड़को पर व्यक्ति मास्क पर ध्यान नहीं दें और वह चहरे से फिसल जाए या सवाल यह भी नहीं कि मंत्री ने मास्क किस उद्देश्य से और क्यूँ नहीं पहना |
मंत्री उषा ठाकुर की एक बात पर गौर किया जाये तो सच में उनकी सोंच की दाद देनी होगी और वाकई में पूरा देश उनकी सोंच का अनुकरण कर ले तो कोरोना जैसा भयावह स्थिति से देश को जड़ से छुटकारा मिल सकता है और फिर उनकी सोंच पर सम्पूर्ण विश्व भी दौड़ने लग जाएगा |
वो कहती है कि :- मै हर दिन हवन अनुष्ठान करती हूँ , इस कारण मास्क नहीं भी लगाती हूँ तो हमें कोरोना नहीं होगा |मंत्री उषा ठाकुर का यह तर्क मेरे हिसाब से 100% सत्य है |
हम अनुष्ठान की बात तो अगले फेज में जारी रखेंगे और विस्तार से आप तक इस फीचर को पहुँचायेंगे भी लेकिन ! वैज्ञानिक पद्धति नजरियें से लोग इस बात को भले हीं न माने मगर ! जहाँ अध्यात्म की बातें सामने आयेंगी और लोग इस पर गौर करेंगे तो सौ फीसदी ये बातें धरातल पर सही उतरेगी की हवन अनुष्ठान हमें बिपदा से बचाता है , बस इस बात पर गौर करने की जरुरत है | जितने भी ग्रन्थ उठाकर देख लिए जाएँ तो हवन हीं एक ऐसा मर्ज है जिससे हर समस्या का समाधान सरल तरीके से किया जा सकता है , बस एक आस्था और विश्वास पैदा होना चाहिए | आज के दौड़ में भी वर्षों वर्ष से जब प्रलय की बात सामने आती है तो लोग कीर्तन , भजन , हवन और पॉवर के दरवाजे पे दस्तक देना आरंभ कर देते हैं तो फिर ! ऐसे में क्यूँ नहीं माना जाये मंत्री उषा ठाकुर की बात कि हवन / अनुष्ठान से कोरोना से बचा जा सकता है और बचाया जा सकता है देश को , विश्व को |
..... ( न्यूज़ फीचर :- एम० नूपुर )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)