हरिद्वार के शाही स्नान में सोशल डिस्टेंस की उड़ी धज्जियाँ , फिर भी ! सब शांति शांति है
- by Admin (News)
- Apr 12, 2021
आज हरिद्वार में शाही स्नान पर जमकर भीड़ इकठ्ठी हुई | कहाँ गए कोरोना गाइड लाइन ? आखिर क्यूँ धज्जियाँ उड़ाई गई , नियम का पालन क्यूँ नहीं हुआ ? प्रशासन गहरी नींद में कहाँ सो गए | ऐसे में सरकार के गाइड लाइन का क्या असर और कितना ..... !
12 , 14 और 27 अप्रील को कुम्भ में शाही स्नान होने वाला है जिसकी शुरुआत आज से हो चुकी है | मुख्य स्नान 12 और 14 तारीख को होगा , मुख्य स्नान के दिन देश - विदेश के श्रद्धालुगण पहुंचेंगे और शाही स्नान में लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचकर आस्था का डूबकी लगायेंगे |
मालूम हो कि प्रशासन व पुलिस दल ने खास ट्राफिक प्लान जारी किया है , इसके साथ हीं हर गतिविधियों पर कैमरा द्वारा भी नजरें रखी जायेगी | 12 से 15 अप्रील तक श्रद्धालु व स्थानीय निवासीयों के लिए यातायात की विशेष व्यवस्था लागु रहेगी | जैसा की सभी जानते हैं कि 12 अप्रैल को सोमवती आमावस्या और 14 अप्रैल को वैशाखी शाही स्नान पर्व है , तो बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण हरिद्वार पहुंचेंगे |
DGP अशोक कुमार ने जनता से अपील की है कि :- अगर कुम्भ में शामिल होना हो तो जनता वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करे | गाड़ियों को पूर्ण रूप से बंद रखा जायेगा |
27 अप्रैल तक आस्था में डूबकी लगाईं जायेगी और श्रद्धालुगण बने रहेंगे | इसलिए साफ़ - सफाई , सोशल डिस्टेंस , चहरे पर मास्क आदि निहायत जरुरी है | ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए जिम्मेदारों की टीम सड़को पर उतरेगी और उचित व्यवस्था बनायेगी |
अब ! सवाल है आँखों देखा हाल की - कि आज सोशल डिस्टेंस की भी धज्जियाँ उड़ी , कितनों के चेहरे पर मास्क भी नदारत रहा और शाही स्नान भी हुआ तो ! शाही स्नान की उमड़ती भीड़ पर काबू पाना संभव है ? शायद ! नहीं , हरगिज नहीं | लॉकडाउन / कर्फ्यू का क्या मतलब ? सब जैसे हैं वैसा ही रहेगा और कोरोना महामारी के बावजूद भी शाही स्नान होता रहेगा , शादी - विवाह , उत्सव होता रहेगा | पार्टियाँ भी जमकर की जायेगी , और तो और चुनाव प्रचार और चुनाव में भी कोताही नहीं बरती जायेगी और न हीं रोक लगेगा | क्योंकि शायद ! यह सब संभव नहीं है तो ! जैसा चलता है सब वैसा हीं चलने दिया जा रहा है | सरकार करे तो करे क्या ! मजबूर वो भी मजबूर हम भी | ऐसे में .....
फिर भी लोग कहेंगे , हम कहेंगे :- यहाँ तो सब शांति शांति है | ..... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)