इंडस बैंक से 67 लाख रुपये हैक करने वाला गिरफ्तार
- by Admin (News)
- Apr 14, 2021
उद्योगपति के खाते से 67 लाख रुपये के धोखाधरी मामले में थाना बीटा - 2 पुलिस ने साइबर अपराध गिरोह के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है | इससे पूर्व भी एक बैंक कर्मचारी सहित तीन लोगों की गिरफ़्तारी हो चुकी है |
मामला उधोगपति के बैंक खाते को हैक कर 67 लाख रुपये गायब करने को लेकर है | सूचना के आधार पर अपर पुलिस उपायुक्त विशाल पाण्डेय ने बताया कि सुरेश कुमार ने 2020 में थाना बीटा - 2 में एक शिकायत दर्ज किया था जिसमे उन्होंने अपने खाते को हैक कर 67 लाख रुपये निकाले जाने की बात की थी | शिकायत के बाद पुलिस ने सतीश , जीतेन्द्र व अर्जुन सिंह को गिरफ्तार कर लिया था |
गिरफ्तार जीतेन्द्र इंडस बैंक मैनेजर के पद पर कार्यरत थे | इस मामले में जाँच निरीक्षक विनय सिंह ने अपराध में शामिल सतीश के बड़े भाई प्रदीप को भी गिरफ्तार कर लिया है | इंडस बैंक के प्रबंधक विक्रम कटारिया व एक अन्य व्यक्ति भी इस मामले में शामिल है | इन सभी ने 2016 में 17 लाख रुपये लूटकर बवाल मचाया था |
यह लूट इसलिए आसान हो गया , क्योंकि बैंक कर्मचारी ने भरपूर सहयोग किया था | जिससे खाते को हैक करना अपराधिक तत्वों के लिए सरल हो गया और चेक बुक के जरिये 17 लाख रूपये की निकासी हो गयी |
अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया है कि गिरफ्तार आरोपी को आदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है |
ऐसे गोरोह व बैंक में काम करने वाले अधिकारीयों का चार दिन की चांदनी के लिए जीवन भर अधेंरी रात की कुएं में डूबकी लगाना कितना महंगा पड़ गया | इंसान से अपराधी बनने तक के सफ़र में गुजारा वक्त बर्बाद हुआ , क्या मिला ? इससे तो अच्छा था चार दिन की चांदनी में जीवन को भौचक नहीं बनाते हुए पुरा जीवन सामान्य रौशनी में हीं गुजार लेते | खैर..... अपराधियों को तो अपराध की सजा मिलनी हीं है , यह अपराध सिर्फ एक अपराध नहीं , सबक और सिख भी है | वगैर मेहनत कुछ नहीं होता | इंसान को सदैव मेहनतकश बनना चाहिए , पसीने की कमाई में बहुत आनंद है | ..... ( न्यूज़ / फीचर :- भाव्यश्री डेस्क )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Asha Bhosle
- श्रद्धांजलि
- April 12

रिपोर्टर
Admin (News)