90 साल की महिला ने फोन हैकर्स के झांसे में आकर दिए 240 करोड़ रुपया |
- by Admin (News)
- Apr 22, 2021
होन्ग कोंग में फोन स्कैम के केसों में लगातार वृद्धि मिल रही है | वहीं एक 90 वर्षीय महिला के अकाउंट से हैकर्स ने 240 करोड़ रुपये का चपत लगा दिया |
कुछ लोग बड़े हीं जल्द किसी के झांसा में आ जाते है और उसके बाद पछताते है , जब चिड़िया चुग जाती है खेत |
पिछले वर्ष 2020 के अप्रैल तक में फोन स्कैम के 169 मामले दर्ज किये गए हैं और 2021 में कम होने की बजाये 18% वृद्धि हुई है | दोनों को जोड़ दिए जाए तो लगभग 200 मामले नजर के सामने हैं | कुछ शातिर दिमाग वालों ने 32 मिलियन डॉलर जो इंडियन राशि 240 करोड़ होगा | सूचना के आधार पर इस महिला को एक फोन आया जिसमे शातिर ने स्वयं को क़ानूनी प्रवर्तन अधिकारी बताते हुए महिला से कहा कि उनकी आइडेंटिटी का इस्तेमाल कुछ अपराधी तत्व के लोग कर रहे हैं , जिससे उन्हें भविष्य में काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है | क्योंकि चीन के एक बेहद गंभीर क्रिमिनल केस में उनका नाम इस्तेमाल किया जा रहा है | इतना सुन महिला डर गई |
शातिर ने महिला की स्थिति को भांपते हुए आगे कहा कि - इससे घबराने की बात नहीं है और उनसे उनके रुपये को ट्रांसफर करने का सलाह करते हुए कहा गया की राशि की जाँच की जायेगी , उनका यह धन कहीं गैर क़ानूनी धन तो नहीं है | उन्हें रुपये का फ़िक्र न करने की सलाह देते हुए कहा गया कि जाँच के बाद आपके रुपये आपको वापस भेज दिए जायेंगे |
बातो से आश्वस्त होने के बाद महिला ने 240 करोड़ रुपये तीन अकाउंट में जमा कर दिए थे | इसके लिए उन्होंने अपने अकाउंट में 5 माह में 11 दफा ट्रांजेक्सन कराया था | लेकिन ! इस घटना से पूर्व महिला के घर पर जो प्लंकेट रोड पर स्थित है , एक स्टूडेंट पहुंचा था और स्टूडेंट ने महिला को कम्युनिकेट करने के लिए फोन भी दिया था | इसी नंबर पर महिला को फोन स्कैमर ने फोन किया था |
समयानुसार महिला को स्वयं के साथ स्कैम का एहसास हुआ तो ! वे इस मामले में पुलिस को खबर कि | यह मामला कोवलून ईस्ट रिजनल क्राइम यूनिट संभाल रही है |
साउथ पुलिस ने इस मामले में एक 19 साल के स्टूडेंट को गिरफ्तार किया है जो यूनिवर्सिटी से है और फोन स्कैमर के एक अकाउंट से 8 करोड़ रुपये बरामद किये गए हैं | फिलहाल पुलिस ने इस अकाउंट को लॉक कर दिया है , बाकि राशि का अभी पता नहीं क्यूंकि किसी भी अकाउंट को हैक करने में बहुत सारे शातिर दिमाग का एक ग्रुप के साथ जुड़ाव रहता है | एक दूसरे के लिंक से हीं जड़ तक पहुंचा जा सकता है |
यह 90 वर्ष की महिला होन्ग कोंग के अमीर लोगों में गिनी जाती है | दूसरी बात की 32 मिलियन डॉलर जो 240 करोड़ होता है यह होन्ग कोंग में अबतक का सबसे बड़ा फोन स्कैम कहा जा सकता है | यह शातिर धीरे - धीरे उंचाई चढ़ते हुए अमीर वृद्ध महिला तक अपने दिमाग की कुरफातीपन सोंच से कदम आगे बढाया |
इससे कुछ पूर्व यूएन लोंग्स में रहने वाली 65 वर्षीय महिला को भी फोन स्कैमर ने 64 करोड़ का चुना लगाया था | फिलहाल अभी तक फोन स्कैम ठगी के 200 के करीब मामले सामने आ चूके है |
सतर्क होने की जरुरत है | किसी के बहकावे या डर से अपने अकाउंट या अकाउंट में रखे गए राशि का व्योंरा क्यूँ दिया जाना चाहिए ? जब ! आप सही है | तो कोई आपके अन्दर डर कैसे पैदा कर सकता है ? दूसरी बात आप जब अच्छे कार्य में है तो आपका नाम अपराधिक तत्वों में कैसे शामिल होगा ? यह सोंचना पहले जरुरी है !
ऐसा कोई भी फोन आये तो सबसे पहले नजदीकी पुलिस चौकी में मामला दर्ज कराएँ , ठगी के बाद नहीं , पहले कदम बढाइये और रोकिये स्वयं को ठगने और ठगाने से | .... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)