लॉकडाउन में प्रेमी ने प्रेमिका से मिलने के लिए , गाइड लाइन पूछा , मुंबई पुलिस का मजेदार जवाब वायरल
- by Admin (News)
- Apr 23, 2021
"दो दिल मिल रहें हैं मगर ! चुपके - चुपके" लेकिन अब ! इसपर भी लगा दी गई है सरकार की पाबंदियां | आप डेट पर नहीं जा सकते , पार्क में नहीं मिल सकते , न घूम सकते हैं और ना हीं आपके परिवार वाले प्रेमी या प्रेमिका को देखने के लिए चाय पर बुला सकेंगे | क्यूंकि अभी हर जगह कोरोना की गति से शहर बेलगाम हैं | इसलिए सरकार ने इंसानों पर लगाया लगाम ..... !
कुछ गाने ऐसे होते है जो जिंदगी पर असर छोड़ देता है | जैसे - शायद मेरी शादी का ख्याल दिल में आया है , इसलिए मम्मी ने तेरी मुझे चाय पे बुलाया है | अब इस कोरोना काल में आपको चाय वाली बात को तो भूल हीं जाना पड़ेगा | अब आप विडियो कॉल पर हीं बातें कर लीजिये , मिलिए और मिलाइए सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए | क्यूंकि अब इन्टरनेट की गति इतनी तेज रफ़्तार से दौड़ रही है जितनी की सांसे | अब हर हाथ में एंड्राइड फोन है , दिमाग ने सोंचा और घंटी बज गई आपके हाथों में , गुड मॉर्निंग से गुड नाईट तक |
देश में सबसे ज्यादा कोरोना का मार महाराष्ट्र सह रही है , तो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था व इंसानी जिंदगी को पहली प्राथमिकता देते हुए कुछ नई गाइड लाइन जारी किये हैं और यहाँ "ब्रेक द चैन" मुहिम लागु किया है | जिसमे कई नई पाबंदियां निहित हैं , परन्तु सरकार भूल गई | नए कपल व नए प्रेमियों का गाइड लाइन सात्वना भरा जारी करना | अब ऐसे में वे प्रेमी घबरा गए और अन्य गाइड लाइन को देखकर मुंबई पुलिस को मैसेज किया और पूछा अपनी समस्या का निदान , तो मुंबई पुलिस ने भी प्यार से कर दिया समस्या का समाधान |
एक शख्स ने मुंबई पुलिस से किया सवाल :- अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए तड़प रहा हूँ | अपनी प्रेमिका से मिलने जाने के लिए गाड़ी पर कौन सा स्टीकर चिपकाना चाहिए , क्यूंकि वो मुझे बहुत मिश कर रही है |
इसपर मुंबई पुलिस ने ट्वीट करते हुए लिखा :- हम समझते हैं कि ये आपके लिए जरुरी है | लेकिन ! सर दुर्भाग्य से यह हमारी आवश्यक या आपातकालीन श्रेणियों के अंतर्गत नहीं आता है | दूरी दिल की चाहत को मजबूत करती है और वर्तमान में , आपको स्वस्थ रखेगी | हम आप दोनों के जीवन भर के साथ की कामना करते है | यह सिर्फ एक फेज है | #stayhomestaysafe"
जैसे ही उन्होंने यह ट्विट किया , वैसे हीं यह मैसेज वायरल हो गया | मुंबई पुलिस का जवाब काफी पसंद आ रहा है लोगों को और कमेंट्स के जरिये रिएक्ट कर रहे हैं |
कुछ न कुछ ऐसी हरकतें आये दिन लोग कर बैठते हैं और जिसे पढ़ कर हंसी छूट जाती है , सबकी | चलिए दिल बहलाने के लिए कोई कारण तो है | मगर ! एक महत्वपूर्ण बात - सवाल पर अगर जवाब जोरदार हो , जैसे - सवालों के चौक्का पे जवाबों का छक्का तो और भी माहौल को आनंदित कर देता है | ऐसे हीं देश में सबसे ज्यादा कोरोना के असर से लोगों का मानसिक हालत अस्त - व्यस्त है | थोड़ी तो राहत चाहिए आदमी को कहीं न कहीं जीने के लिए |
मुंबई पुलिस की बात की जाए तो , इन्हें देश हीं नहीं विदेशों में भी इनका अलग हीं रुतबा है | लेकिन इनके पास भी तो दिल है , तो क्यूँ नहीं यूजर्स की तरह हीं इनको जवाब भी दिया जाए | क्यूंकि ये भी उसी दौर से हीं कभी गुजरे होंगे | कहते है - "घायल की गति घायल जाने और न जाने कोय" | यह दिललगी तो चलती हीं रहेगी थोड़ा संकू व राहत के लिए | पढ़कर हीं सही , चंद घड़ी तो दिल बहल हीं जाता है , एक दूसरे की बातों से |
लेकिन याद रहें :- मास्क लगाना कदापि न भूले और सोशल डिस्टेंस का पालन निहायत जरुरी है , सुखद / सुरक्षित व इन्द्रधनुषी सुबह के लिए | "जिंदगी बचाव अभियान"
यूँ हीं कट जाएगा सफ़र साथ चलने से , कि मंजिल आयेगी नजर साथ चलने से ...... | ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)