नोएडा में कोरोना पोजेटिव आने से महिला डॉक्टर ने 14 वीं मंजिल से कूदकर जान दी
- by Admin (News)
- Apr 24, 2021
एक महिला डॉक्टर ने कोरोना के भय से 14 वीं मंजिल से छलांग लगा ली | दो दिन पहले हीं इनका और इनके पति का कोरोना टेस्ट पोजेटिव आया था | ये महिला पेशे से एक डॉक्टर थी | यह घटना उत्तरप्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र सेक्टर 137 के पैरामाउंट सोसाइटी की है | पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है , आगे कि करवाई जारी है |
लेकिन इतना तो सच है की समस्या है , तो ! निदान भी है | किसी भी समस्या को आखिरी अंजाम तक पहुंचाने से पहले कभी भी हार नहीं मानना चाहिए , यह कायरता की निशानी कही जाती है | पढ़े - लिखे होकर , वह भी एक डॉक्टर , कोरोना से डर कर स्वयं को ख़त्म कर देना बुद्धिमानी नहीं कही जा सकती | इससे बेहतर है एतिहात का पालन करना , बाकि सब ऊपर वाले पर छोड़ देनी चाहिए |
अपनी खुदखुशी कर इस डॉक्टर महिला ने पति को तन्हा छोड़कर अच्छा नहीं किया | उन्हें बिल्कुल अकेला कर दिया | कहते हैं सात फेरों का रिश्ता साथ चलने के लिए होता है , लेकिन ! ये बीच में हीं साथ छोड़ दी | काश ! एक से भले दो , ये उक्ति वो पढ़ पाती , याद रख पाती | खैर ऐसा नहीं है की कोरोना रिपोर्ट पोजेटिव आ जाने से लोग मर हीं जाते है | इंसान को हमेशा अपनी सोंच को पोजेटिव रखनी चाहिए तभी हम कोरोना पोजेटिव को जड़ से मिटा पायेंगे |
स्वास्थ्य मंत्रालय के तरफ से 24 घंटा में देश में कोरोना के 3,46,786 नए मामले आये है और 2,624 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है | लेकिन गौर करने की बात है की 24 घंटे में कोरोना से ग्रस्त व्यक्ति की संख्या में से 2,19,338 लोग स्वस्थ भी हुए हैं | अभी देश में कोरोना के कुल मामले 1,66,10,481 हो गए हैं |
संयम बरते और सोंच को विस्तृत बनाये ,घबराने से काम नहीं चलता | इस नाजुक परिस्थिति में पुरे देश को एक साथ मिलकर रहना होगा और बड़ी से बड़ी समस्याओं का निदान ढूंढना होगा | तो वो दिन भी दूर नहीं जब हम , हमारा देश , कोरोना मुक्त सफ़र करेगा | हार न माने और अपने हीं हाथ अपनी जान को जोखिम में न डालें |
मास्क लगाना न भूले और सोशल डिस्टेंस का पालन निहायत जरुरी है | याद रहे जिंदगी न मिलेगी दूबारा | एक कदम सुरक्षा की ओर ! "जिंदगी बचाव अभियान" | ...... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)