अहमदाबाद के दम्पति अपने स्वर्गीय बेटे का 15 लाख की FD कोरोना मरीज पर खर्च कर रहें
- by Admin (News)
- Apr 26, 2021
गुजरात के अहमदाबाद में रसिक मेहता व उनकी पत्नी कल्पना मेहता ने कोरोना मरीजों के इलाज के लिए अपने बेटे की FD जो 15 लाख की है , कोरोना मरीजों पर खर्च कर रहें है |
पिछले साल कोरोना महामारी के दौरान इन्होने अपने इकलौते बेटे को खो दिया था | बेटे के नाम पर 15 लाख रुपये का FD था | कोरोना के दूसरे मार ने , उनके दिल को फिर दुखी किया और उन्हें अपने बेटे का वह दृश्य याद आ गया | इसलिए उन्होंने अपने बेटे के FD के 15 लाख रुपया इस कोरोना काल के दौरान जरूरतमंद लोगों पर खर्च करने का मन बनाया है |
उन्होंने अब तक 200 आइसोलेट मरीजों को कोरोना कीट उपलब्ध करवाया और 350 से ज्यादा लोगों को अपने खर्च पर टीका लगवाया | इन्होने कहा कि - अपने बेटे को खोने के बाद , हमें यह एहसास हुआ है कि , क्यूँ न उन तमाम लोगों की मदद की जाए जो वास्तव में हकदार है | जहाँ तक होगा हम मदद करेंगे |
अब ये दोनों दम्पति रोज सुबह ऐसे लोगों की तलाश में निकल पड़ते है , जिन्होंने टीका नहीं लगवाया है | उन्होंने एक एम्बुलेंस सेवा केंद्र भी टीकाकरण के लिए उपलब्ध रखा है | घर - घर जाकर वे लोगों को अपनी सेवा दे रहे हैं |
मेहता दम्पति कहते हैं :- जो हमारे साथ हुआ , हमारी कोशिश है किसी और के साथ ऐसा न हो |
मेहता दम्पति ने जो कदम उठाया है , वो आज की दौर में बहुत हीं सराहनीय है | उनका इकलौता बेटा अब इस दुनियां में नहीं , इस बात का दुःख है | लेकिन आज देश के बहुत सारे बेटे उनके बेटे हीं तो है | यह तो समझ - समझ की बात है , मानो तो देव नहो तो पत्थर | अगर सबको अपना समझा जाए तो शायद दुनियां में कोई दुखी व तन्हा नहीं रहेगा , सबके सब फलेंगे फूलेंगे | इसलिए कहा गया है - "साथी हाथ बढ़ाना , एक अकेला थक जाए तो मिल के बोझ उठाना" तो इस महामारी के दौर में पुरे भारतवर्ष को एक जूट होना होगा तभी हम बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान कर सकते है , उनमे से कोरोना भी एक है |
मास्क लगाना न भूले , सोशल डिस्टेंस का पालन निहायत जरुरी है | एक दूसरे का सहारा बनें ... जिंदगी न मिलेगी दूबारा | हर कदम सुरक्षा की ओर ! "जिंदगी बचाव अभियान" ...... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)