पश्चिम बंगाल में आज 7 वें चरण का मतदान 34 सीट के लिए 12,068 पोलिंग पर संपन्न हुआ
- by Admin (News)
- Apr 26, 2021
पश्चिम बंगाल में आज सातवें चरण का मतदान संपन्न हुआ | इस चुनाव में 34 सीटों के लिए मतदान किये गए हैं , जिसमे 12,068 पोलिंग बूथों पर मतदान हुआ है | मुर्शिदाबाद की 9 सीटें , पश्चिम वर्धमान जिले की भी 9 सीटें , मालदा की 6 सीटें , दक्षिण दिनाजपुर की 6 सीटें , कोलकाता की 4 , कुल मिलाकर 34 सीटों के लिए मतदान हुआ |
ममता बनर्जी इस बार नंदीग्राम से चुनाव लड़ रहीं है | भवानीपुर सीट जिससे वह अभी विधायक है और यह उनका गृह क्षेत्र भी है | ममता बनर्जी यहीं की निवासी है | लेकिन इस बार भवानीपुर सीट पर तृणमूल कांग्रेस का झंडा तीसरी बार लहराने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्य के विधुत मंत्री सोभनदेव चट्टोपाध्याय को आगे बढ़ाया है | यहाँ भाजपा की सीट से रुद्रनिल घोष हैं , ये पहले तृणमूल कांग्रेस के साथ थे |
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के पोलिंग बूथ पर मतदान किया और बाहर निकलते हुए उन्होंने विक्ट्री साइन दिखाया , उन्होंने कहा - "हम जीत रहें है" | TMC सांसद नुसरत जहाँ ने भी आज अपना वोट डाला | वहीं चुनाव आयोग पर जमकर हमला भी बोला , कहा कि :- चुनाव आयोग ने प्रचार - प्रसार पर तब रोक लगाईं , जब तक सब ख़त्म हो गया था | चुनाव आयोग सो रहा था क्या ? दरअसल ये बात पश्चिम बंगाल में भाजपा के द्वारा 18 से 45 वर्ष के बीच होने वाले वैक्सीनेशन , जो 1 मई से लागु होना है के फ्री डोज देने के बात पर इशारा किया | क्यूंकि TMC ने भाजपा से एक दिन पूर्व इसी वैक्सीनेशन के लिए अपना विडियो जारी कर सारी बातें जनता के हीत में करी थी , खैर ..... |
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने आज अपना मतदान नहीं किया , वे बीमार है | भवानीपुर सीट से TMC प्रत्याशी सोभनदेव चट्टोपाध्याय ने वोट डाला , साथ हीं कहा कि - हम ममता बनर्जी के काम पर व उनके नाम पर अपना वोट दे रहे हैं और उन्होंने स्पष्ट करते हुए इस बात पर जोड़ डाला कि मै 1962 से राजनीति से हूँ और पहली बार आपको वोट दिया है |
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने भवानीपुर के मित्र इंस्टीट्यूट केंद्र पर मतदान करने के बाद बोला - हम जीत रहे है , साथ हीं उन्होंने चुनाव आयोग पर भी कई सवाल खड़े किये | इनका इशारा भाजपा की तरफ था |
जैसा की सूचना है कि TMC ने CRPF पर आरोप लगाया है की वे बूथ नंबर 217 पर वे इनके सदस्य को पीट रहे थे और अन्दर जाने से रोका , खैर ... पश्चिम बंगाल में आज शांतिपूर्ण मतदान की प्रक्रिया रही | यहाँ केद्रीय सुरक्षा बलों की 796 कंपनियों को तैनात करते हुए कोरोना के सख्त नियमों को भी लागु किया गया था | लेकिन चुनाव आयोग की भूमिका पर कई सवाल भी उठायें जा रहे है | वहीं निर्वाचन से जुड़े अधिकारी ने बताया कि इस दौरान Covid प्रोटोकाल को लेकर चुनाव आयोग काफी सख्त है |
शाम 5 : 30 बजे तक 75.06% मतदान हुए | ये था सातवें चरण का आंकड़ा व हाल |
अब 29 अप्रैल को आठवां चरण का मतदान होना है , यह आखिरी मतदान होगा | अब 35 सीटों के लिए चुनाव होगा और 2 मई को चुनावी नतीजा अपना रंग दिखलायेगा कि सियासी ऊंट किस करवट बैठा | ....... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)