कोरोना से मृत व्यक्ति को मिला पुलिसकर्मी का कन्धा , पड़ोसी दुबके घर में
- by Admin (News)
- Apr 28, 2021
नोएडा में बेवस / बेचारगी लिए घर में पड़ी लाश , खुले दरवाजे के बीच इंतजार कर रहा अपने अंतिम यात्रा का | जो कुछ घंटे बीत जाने के बाद भी 52 वर्षीय व्यक्ति का कोरोना से मृत्यु होने पर पड़ोसी जन अपने - अपने घर में दुबक गए | उन्हें भय सताने लगा और था कोरोना का डर |
थोड़ी - थोड़ी बातें व खुसुर - फुसुर भी कभी कभी बहुत दूर तक फ़ैल जाती है | इसी तरह नोएडा के सेक्टर - 20 में कोतवाली पुलिस को इस बात की भनक लगी , की एक लाश बहुत देर से घर में पड़ा है | माँ - बेटी के अलावा घर में कोई नहीं | तो ! पुलिस मौके पर उनके घर पहुंची | मृतक की बेटी और पत्नी के पास इतनी राशि भी नहीं थी की वे अंतिम संस्कार के लिए दे पाती |
लेकिन कहते है कभी - कभी इंसान के भेष में हीं ईश्वर दस्तक दे देते हैं | पुलिस वाले ने अपने कंधे पर लकड़ियाँ ढोई , कफ़न मंगवाया और पुरी रित - रिवाज से उनकी अर्थी सजाई गई और चिता भी सजाया गया | मृतक की बेटी ने शव को मुखाग्नि दी , और ! इस तरह इंतजार करते शव को अपनी आखिरी मंजिल तय कर पाने में सहायता करने के लिए फ़रिश्ते पहुँच गए |
जब समाज ने साथ नहीं दिया तो इस मिट्टी की वर्दी में भारत के लाल ने वर्दी की शोभा बढ़ाते हुए अपना फ़र्ज़ और भारत का कर्ज अदा किया | लेकिन ! भारत की मिट्टी का यह पहला क़िस्त था | इस वर्दी को तो न जाने अभी और कितनी किस्तें चुकानी है , आगे आने वाले कल में |
100 सैलूट है , ऐसे पुलिसकर्मीयों को | जिन्होंने अपनी वर्दी की खुशबू को बहुत दूर तलक पहुंचाया है | देश में बेटा हो तो ऐसा , भाई हो तो ऐसा | ... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)