फिल्म "राधे - योर मोस्ट वांटेड भाई" में सलमान खान और दिशा पाटनी का किसिंग सीन हो रहा वायरल
- by Admin (News)
- May 03, 2021
प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित फिल्म "राधे - योर मोस्ट वांटेड भाई" ईद के पवित्र मौके पर सिनेमाघरों में और OTT प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है | जिसका इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहें है |
इस फिल्म में सलमान खान , दिशा पाटनी , रणदीप हुड्डा , जैकी श्रॉफ , सुधांशु पाण्डेय , मेघा आकाश एवं गौतम गुलाठी शामिल है | साथ हीं एक आइटम सॉंग में जैकलीन फर्नांडिश धूम मचाती हुई नजर आयेंगी |
हाल हीं में "राधे" की मेकिंग का एक विडियो शेयर किया जा चूका है | जिसमे सलमान खान ने रोमांटिक होते हुए बताया - कि वे दिशा पाटनी को किस करते हुए नजर आयेंगे | लेकिन ये भी सच है की उन्होंने इस सीन को डक्ट टेप के जरिये किया है | सलमान खान ने जिंदादिली से कहा - इस फिल्म में किस जरुर है , लेकिन दिशा के साथ नहीं , टेप के साथ | साथ हीं कहा कि अगर कोई इस उम्र में एक्शन कर सकता है तो ! रोमांस क्यूँ नहीं ?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा , सलमान खान व दिशा पाटनी का रोमांटिक किसिंग सीन | जैसा की आम फिल्मों में या खासकर बॉलीवुड के चुंबनदेव कहे जाने वाले इमरान हाशमी की फिल्मों में इसे आम सीन कहा जा सकता है | वैसा हीं सीन दिख रहा सलमान और दिशा पाटनी का |
इस फिल्म में दिशा ने कमाल का अभिनय किया है और कमाल के दिख भी रही हैं | इसके साथ हीं स्वयं सलमान तारीफ के पूल बांधते चले गए | इस फिल्म को लेकर दिशा ने कहा कि - मै भी एक्साइटेड हूँ | तो ! दिशा क्यूँ नहीं एक्साइटेड हो , सलमान खान के साथ काम करना हर हिरोइन का एक तमन्ना बनता जा रहा है | ऐसे भी दिशा ने पहले भी सलमान खान के साथ फिल्मों में काम किया है |
दरअसल आज के फिल्मों को देखा जाए तो , कम कपड़े पहनना या साइड अभिनेत्रियों की तरह डांस करना आम बात है | अभिनेत्री जितना कम कपड़ा पहनेगी , उतना हीं फिल्मों में उनका डिमांड बढ़ता नजर आता है | अब इस फिल्म का गाना :- सिटी मार , सिटी मार , सिटी मार , सिटी मार में दिशा पाटनी काफी जोशीला डांस करती दिखाई पड़ रही हैं , बिलकुल कम कपड़े में |
ऐसे में हमें याद आता है , दो - तीन दसक पहले की अभिनेत्रियों को , जिन्होंने एक से एक सुपरहिट फिल्मे पुरा कपड़ा पहनकर दिया है | बगैर डांस फिल्में सुपरहिट हुआ करती थी | मेन अभिनेत्री कम कपड़े पहनना हीं पसंद नहीं करती थी , ये उनके सिद्धांत के खिलाफ था | लेकिन ! आज के दौड़ में परिस्थिति , माहौल या फिर नजरियाँ बदल गया , ये कहा जा सकता है | अभिनेत्री और साइड अभिनेत्री में अब फर्क रहा कहाँ ! अब तो जितना चाहे निर्माता कपड़े उतरवा ले और जैसा चाहे डांस करवा लें | इसे कहते है एक पंत दो काज |
अब सलमान खान की आरंभिक फिल्म की हीं बात करे तो "मैंने प्यार किया" , "हम आपके है कौन" , "हम साथ - साथ है" इन फिल्मों से सलमान खान की आदाओं के लोग दीवाने हो गए थे | उसी का लहर दर्शकों के मन पर आज भी जारी है और सलमान खान की भी यह यादगार पिक्चर कही जा सकती है |
साथ हीं फिल्म तेरे नाम जिसमे न छोटा कपड़ा था और न अश्लील डांस | फिल्म सुपरहिट , गाना सुपरहिट और सलमान खान सुपरहिट बने थे |
खैर .. फिल्म राधे का एक - दो डायलोग जैसे - सलमान ने कहा :- वो मेरी उम्र की नहीं , मै उनके उम्र का लग रहा हूँ , पुलिस की नौकरी है गिरफ्तार तो करना पड़ेगा दर्शकों को अच्छा लग सकता है | ..... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)