एक महिला ने एक साथ 9 बच्चों को जन्म देकर , विश्व की पहली महिला बनी
- by Admin (News)
- May 05, 2021
आए दिन हमें कहीं न कहीं से एक अजूबा नजारा देखने व सुनने को मिलता है | जैसे जुड़वा बच्चों की बात ली जाए तो ! भगवान श्री राम व माँ सीता के भी दो जुड़वा बच्चे लव - कुश हैं |
इसी तरह विश्व पटल की बात की जाये तो दो , चार , पांच , सात जुड़वा की कहानी पढ़ने / सुनने को मिला है | मगर आश्चर्य का ठिकाना तब हुआ जब एक महिला ने , जो माली की रहने वाली है , बीते मंगलवार को एक साथ 9 बच्चे को जन्म दिया है | जिससे लोग हैरत में है |
मोरक्को में जन्म देने वाली महिला अभी पुरी तरह स्वस्थ है साथ हीं वे सभी बच्चे भी | पश्चिम अफ़्रीकी देश माली की सरकार ने दावा किया है कि उनकी एक महिला नागरिक ने एक साथ 9 बच्चों को जन्म दिया है | माली सरकार ने 25 वर्षीय हलीमा सीजे की अच्छी देखभाल के लिए 30 मार्च को मोरक्को भेज दिया | पूर्व में माना जा रहा था की , हलीमा के गर्व में 7 बच्चें हीं है | एक साथ 7 बच्चे को जन्म देना बहुत दुर्लभ है |
मोरक्को के अधिकारीयों ने इस बात की अभी कोई पुष्टि नहीं की है | साथ हीं स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता रचिद कौधरी ने कहा कि - उन्हें देश में ऐसे 9 बच्चों की जन्म की कोई जानकारी नहीं है | वहीं माली सरकार द्वारा स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक ब्यान जारी कर कहा है कि - हलीमा ने सीजेरियन सेक्सन द्वारा 5 लड़कियों और 4 लड़कों को जन्म दिया है | माली के स्वास्थ्य मंत्री फांता सिबी ने बताया कि - माँ और बच्चा सभी पूरी तरह से स्वस्थ है |
अभी तक दुनियां में एक साथ 9 बच्चे के जन्म का यह पहला मामला है | स्वास्थ्य मंत्री फांता सिबी ने कहा कि - महिला के साथ माली के डॉक्टर भी गए हैं और वो पल - पल की जानकारी दे रहे हैं | दोनों को अगले कुछ सप्ताह बाद वापस लाया जायेगा |
स्थानीय मीडिया के मुताबिक ,डॉक्टरों ने हलीमा के स्वस्थ और बच्चों की जिंदगी को लेकर चिंता जतायी है | माली के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि - दोनों हीं देशों में शुरू में हुए अल्ट्रासाउंड में पता चला था की हलीमा के पेट में 7 बच्चे हैं , हालाकि उन्होंने 9 बच्चों को जन्म दिया है | फांता सिबी ने माली और मोरक्को के स्वास्थ्य टीम को इस सफल अभियान के लिए बधाई दी है |
यह सब ईश्वरीय देन कहा जा सकता है | ईश्वर के विचार पर कलम नहीं लगाया जा सकता | उनकी सोंच , उनका निर्णय सर्वोपरि है | अन्यथा आप देखेंगे की इतनी सारी मन्नतों के बाद भी बड़े - बड़े रईसों के घर में एक औलाद नहीं , जो किलकारी मार सके और यहाँ 9 बच्चे का एक साथ आ जाना धरती पर यह एक अजूबा हीं कहा जा सकता है | ऊपर वाले जच्चा व बच्चा दोनों को स्वस्थ रखें , पूरी दुनियां यहीं चाहेगी | .... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)