Breaking News
कहते हैं - सच्चे मन से गर सपनें देखे जाए तो पुरे होते है | ठीक वैसे हीं जिस तरह आँधियों में चिराग जलाया जाता है | एक सपना ऐसा होता है , जो आँखों के बंद करने के बाद आपरूप आ जाता है और दूसरा जब खुली आँखों से चाहत भरकर सपनें देखे जाते हैं तो अधिकांशतः सपने पुरे हो जाते है | वैसे हीं सपने देखने वाले भारत के एक चहेते सिंगर है , जिन्होंने सपनें देखे और अपने कठिनाई भरे दिनों में भी एक साथ मिलकर / रहकर परिवार की परवरिश करते हुए आगे बढे , उनका नाम है सलमान अली |
इंडियन आइडल 10 के विजेता सलमान अली , इन्हें परिवार के साथ भारतवर्ष की भी दुआएं लगी और आज की तारीख में उनके कई सपनें पुरे होते नजर आ रहे हैं | मुंबई में हरेक का सपना होता है कि , काश सर पे अपना छत होता | ये घर मुंबई के लिए बहुत बड़ी बात है लेकिन ! जिनके सपने पुरे हो जाते हैं उनके लिए यह सपना बहुत सरल है |
इंडियन आइडल के विजेता बनने के बाद सलमान ने कड़ी मेहनत की और सलमान खान के फिल्म दबंग -3 के तीन गानों के साथ बहुत सारे गीत गायें है और अब कभी न भुलने वाले नाम के सूचि में शामिल हो चुके है |
सलमान ने अपने परिवार के लिए मुंबई में एक घर ख़रीदा है जो उन्होंने अपने फैंस को इन्स्टाग्राम पे दिखाया | उन्होंने अपने परिवार की झोली खुशियों से भर दी है | यहीं सपने तो देखे थे सिंगर सलमान अली ने | एक दिन वो था जब इंडियन आइडल मंच पर अपनी आपबीती सुनाने के क्रम में उनकी आँखों से आसुओं की धराये गिरते थे और आज आँखों से खुशियों की धाराएँ बहती है |
सलमान खान , सलमान अली को बहुत प्यार करते है | यह तो इंडियन आइडल के मंच पर भी देखा गया , जब सलमान खान इंडियन आइडल मंच पर मेहमान बनकर आये थे |
सलमान का नाम और आवाज का ऐसा सुर की आसमान को छेदकर किसी और दुनियां में दस्तक देकर दहला दे , वो जमीं आसमां | कहते है कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती और यह साक्ष्य सबूत आपके सामने दस्तक दे रहा है | इनसे प्रेरित होकर कदम बढ़ाइये , आपके सपने बहुत दूर खड़े नहीं है , बल्कि बहुत पास है | जहाँ तक आपकी भी आवाज पहुँच सकती है सलमान अली की तरह |
जरुरी नहीं की वह क्षेत्र सुरताल का हो | क्षेत्र कोई भी हो , अपने सपनों को बुझने मत दीजिये और बुझती हुई चिराग को थोड़ा बढ़ा दीजिये | ..... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )
रिपोर्टर