सुशांत सिंह राजपूत के रूम पार्टनर "सैमुअल" शादी के बंधन में बंधे |
- by Admin (News)
- May 13, 2021
जीवन चलने का नाम है | समय न थकता है , न रुकता है और इसी चलती का नाम जीवन का पहिया है | जब तक सांस तब तक आस और इसी धरती पे कुछ रिश्ते पनपने से पहले हीं विखर जाते हैं और कुछ इतने करीब बंधन में बंध जाते हैं जिसका नाम है "सात फेरों का बंधन" | जिसमे 7 जन्म तक लोग साथ चलने का ख्वाब देखते हैं |
बॉलीवुड एक्टर दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सैमुअल हॉकिप ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ विवाह जैसे पवित्र बंधन में बंधकर साथ रहने और जीवन जीने , निभाने की वचन खाई , वहीं सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीर भी साझा किया | अपनी खुशियों को अपने फैंस के बीच रखा | उन्होंने अपनी शादी की तस्वीर के साथ लिखा :-
एक अच्छी शादी से ज्यादा प्यारा , दोस्ताना , खुबसूरत रिश्ता , सहारा कुछ नहीं |
सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी में लोग व दोस्तों की खास अहमियत थी | उनकी मृत्यु या मर्डर के बाद हीं सैमुअल हॉकिप का नाम सामने आया | क्यूंकि सैमुअल सुशांत सिंह राजपूत के रूम पार्टनर थे , लेकिन ! सुशांत उन्हें दिलो जान से प्यार करते थे , अपने भाई की तरह , अपने दोस्त की तरह | इसलिए की कुछ रिश्तें जन्म के समय बनते हैं और कुछ बड़े होने पर बनाए जाते है | ऐसे में लोगों की दिमाग पर आज भी यह नाम सुशांत सिंह राजपूत को लेकर अंकित है | लोग इनकी शादी पे बधाई दे रहे है |
सुशांत सिंह राजपूत के बाद सैमुअल की मृत्यु की खबर भी जोड़ो पर फैली थी | बाद में समुअल ने लाइव सेशन में आकर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया |
इनकी जिंदगी के अहम रिक्त पन्नें इनकी गर्लफ्रेंड के आने से भर गया और साथ चलने के लिए साथी मिल गया | इसीलिए एक विश्वास के साथ कहा जाता है कि - रात के बाद भोर का खिलना सत्य है | ............ ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)