अमिताभ बच्चन ने दो अनाथ बच्चें की परवरिश का जिम्मा उठाया |
- by Admin (News)
- May 13, 2021
महानायक अमिताभ बच्चन ने कोरोना महामारी के दौरान अनाथ हुए 2 बच्चों के परवरिश की जिम्मेदारी उठाया | वे इन दोनों बच्चों को हैदराबाद के अनाथालय में रखेंगे और उनकी पहली से लेकर दसवीं तक की पढ़ाई का पुरा खर्च वहन करेंगे | दसवीं के बाद भी बच्चों के प्रतिभा को देखते हुए , उनपर खर्च किया जाएगा , यानि यह समझा जा सकता है की उनके आगे बढ़ने में धन की रुकावट कहीं नहीं आयेगी |
क्यूंकि आज फिर एक रियल बागवान का हाथ बच्चों के सर पर पड़ा है | एक बच्चे नहीं यहाँ दो बच्चे की जिम्मेदारी ले रहें है बागवान |
जिंदगी में ऐसा भी छन देखा गया है कि जब सच्चे मन से किसी कविता को लिखी जाए या कहानी को या फिर भूमिका निभाई जाए , तो वे छन जिंदगी में हकीकत बनकर भी उतर आता है | ऐसा हीं शायद महानायक अमिताभ बच्चन जी के साथ हुआ , यह माना जा सकता है कि वे एक रियल हीरो बागवान का किरदार निजी जिंदगी में निभा रहे हैं |
ईश्वर ऐसे व्यक्तित्व में और और ज्यादा निखार बनायें रखे |
हाल हीं में उन्होंने दिल्ली के तेज बहादुर Covid केयर सेंटर को 2 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी है और कोरोना उन्मूलन हेतु अभी तक लगभग 15 करोड़ रुपये योगदान में दिया |
सोमवार रात को उन्होंने अपने ब्लॉग में इस बात का खुलासा किया | जहाँ बहुत सारे लोग इस महामरी पर उनके द्वारा खर्च नहीं किये जाने पर गलत आरोप लगाया | तो उन्होंने लिखा - इस लड़ाई में कईयों ने योगदान दिया और कर रहे हैं | लोगों को सिर्फ 2 करोड़ रुपये दिल्ली Covid केयर को दिया गया , इतना ज्ञात है | लेकिन अभी तक ये आंकड़े लगभग 15 करोड़ पार होने को है | ऐसे में जाहिर तौर पर इस तरह के आंकड़े मेरे लिए कोई मायने नहीं रखता है , बल्कि मै काम करता हूँ और अपनी मेहनत की कमाई उन लोगों पर खर्च करता हूँ , संकल्प लेता हूँ दुनियां में जिसको सबसे ज्यादा जरुरत है और सर्वशक्तिमान की कृपा से मै सक्षम हूँ | ऐसे में मुझे अपने पर्सनल फंड से भी कर्च करना पड़े तो मुझे योगदान देने में कोई झिझक नहीं है |
जिन लोगों ने महानायक पर ऐसा आरोप लगाकर उन्हें दुखी किया यह ठीक नहीं | जानकारी न हो तो सदैव चुप रहना चाहिए | पिछले साल 2020 में महानायक ने हवाई उड़ान से बहुत सारे लोगों को उनके घर तक पहुँचाया | यह वक्त याद करने की चीज है , जब संकट की घड़ी में महाराष्ट्र में तबाही मची थी और 2 हीं मसीहा ऐसे थे जिन्होंने लोगों को वाहन से घर भेजा | जिसमे अभिनेता सोनू सूद को भुलाया नहीं जा सकता और एक महानायक अमिताभ बच्चन थे , जिन्होंने कदम आगे बढाया |
उस वक्त 2 हजार किलोमीटर से कहीं ज्यादा लोग पैदल हीं यात्रा करने पर आतुर हो गए थे | रोटी और पानी तक नशीब न हुआ तो कितनों ने अपनी जान गवां दी | वहीं इन दोनों ने भरपेट भोजन देकर वाहन और हवाई यात्रा से उन्हें घर तक पहुंचाया | ऐसे में किसी पर दोषारोपण उचित नहीं | ...... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)