मध्यप्रदेश में पुलिस वालों ने चेक पोस्ट पर कोरोना जाँच के लिए स्टेमिना टेस्ट लिया , 1 मिनट में 5 गुब्बारें !
- by Admin (News)
- May 17, 2021
कोरोना काल का भयभीत आलम ,चेहरे पर सिकन , आँखों में भय लिए , त्रस्त होकर लोग जी रहे हैं जिंदगी या यूँ हीं कट रही जिंदगी | लेकिन वहीं खाकी वर्दी वाले , देश के रक्षक इन दिनों कोरोना गाइड लाइन की धज्जी उड़ाने वाले लोगों पर सिकंजा कसते हुए - थोड़ा हसाने , थोड़ा बहलाने का भी कार्य कर रहे हैं | कोरोना गाइड लाइन तोड़ने पर कुछ इस तरह नियम याद दिलवा रहे है कि उन्हें देखकर लोगों की हँसी छूट जाती है | अच्छा है , हँसाने का एक बहाना तो चाहिए |
मध्यप्रदेश के निवारी जिला में कुछ ऐसा हीं हुआ | रानीगंज चेक पोस्ट पर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सिंह ने SDOP पृथ्वीपुर को वहीं पर अस्थाई कार्यालय बनाने का निर्देश दिया | चूकि उस रास्ते से लोग लगातार आते - जाते दिख रहे थे | कुछ लोग काम से तो कुछ बिना काम | SDOP पृथ्वीपुर संतोष पटेल ने शनिवार को टेंट हाउस में चेक पोस्ट दफ्तर खोल दिया | अब उन्हें सरारत सूझी , उन्होंने टेंट हाउस में रहकर निगरानी देना आरंभ किया और बिना काम , आने - जाने वाले लोगों को ऐसी सजा दी , जिसे न सजा भुगतने वाले कभी भूल पायेंगे और न सजा देखने और सुनने वाले |
हुआ ये की बाइक , कार , साइकिल या पैदल , जो लोग भी मिलते , वे सीधा सवाल कर बैठते - आपको कोरोना नहीं है इसका क्या प्रमाण है ? अब इस सवाल का लोग क्या जवाब दे ! इसपर पुलिस वालों ने उन्हें स्टेमिना परिक्षण करवाना आरंभ कर दिया | स्टेमिना परिक्षण में बड़े व्यक्ति को बच्चे जैसा हरकत कराया गया | उनके सामने 1 मिनट में 5 गुब्बारा फुलाने की शर्त रखी , तभी उन्हें बोर्डेर यानि चेक पोस्ट से आगे बढ़ने की इजाजत दी जाती | कुछ ने तो स्वीकार किया , कुछ ने खुद को अक्षम मानकर उल्टा भाग गए |
एक मिनट में जिसने पांच गुबारे फुलाए , उनका स्वागत किया गया और फुले हुए गुब्बारे पर गो कोरोना , भाग कोरोना , लिखवाकर , बाहर न निकलने का संकल्प दिलवाया गया | साथ हीं कोरोना गाइड लाइन का उलंघन करने वाले को भी , उस लिखे गए गुब्बारे को भी दिए गए और उसी रास्ते उन्हें वापस भेजा गया , जहाँ से वे आये थे |
साथ हीं पुलिस ने कहा कि - गाँव जाकर लोगों को बता दे की बाहर निकलना मना है और पुलिस इंतज़ार कर रही है |
तो ! इसी बात पर गाने का एक लाइन याद आ रहा है - बाबूजी धीरे चलना , राह में ज़रा संभलना , बड़े धोखे हैं - बड़े धोखे हैं , इस राह में | तो लोग संभल जाए और कोरोना गाइड लाइन का पालन करे | एक बात और पुलिस वालों द्वारा इस तरह की सजा , बहुत हीं निराली रही | इसे कहते हैं जोखिम भी मिट जाना और लाठी भी बची रहे | यानी इस कोरोना काल से त्रस्त घड़ी में पुलिस वालों ने लोगों का दिल बहलाते हुए बड़े प्यार से उन्हें मास्क लगाना , सोशल डिस्टेंस का पालन रखना और बिना जरुरी काम घर से नहीं निकलने जैसा उपदेश दे रहे हैं | ऐसे पुलिस वालों को सैलूट है देश का | ..... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)