Breaking News
टीवी का पोपुलर सीरियल "ये रिश्ता क्या कहलाता है" और CID के फेमस अभिनेता ऋषिकेश पाण्डेय ने अपनी पत्नी तृषा दुबाश से तलाक ले लिया है | इन दोनों ने अपने पसंद से विवाह किया था और यह विवाह अरेंज मैरज थी | 2004 में ये दोनों विवाह - सूत्र के पवित्र बंधन में बंधे | 10 वर्षों के साथ में हीं , रिश्तों ने अलग मोड़ ले लिया |
सूचना के आधार पर इन दोनों के रिश्तों में कई समस्या थी | जिसके कारण आपसी सहमति के बाद दोनों ने यह अहम निर्णय लिया और 2014 में तलाक की अर्जी दाखिल की | अब जाकर 2021 में दोनों को कागजी रूप से तलाक मिल गया | इसलिए अब दोनों के रास्ते अलग हो गए और सात फेरों का रिश्ता , सात जन्म ये दोनों क्या संभाल पाते ! 10 वर्षों में हीं टूट गया बंधन | दोनों का एक बेटा भी है , जिसकी जिम्मेदारी पिता को मिली है |
मीडिया को ऋषिकेश ने कहा कि - हम दोनों एक दूसरे से अलग हो गए , मगर ! हम दोनों के दिल में किसी भी तरह का मैल नहीं है | जबतक तलाक नहीं था , वे रिश्ते को लेकर खामोश थे | लेकिन अब वे स्वतंत्र हो चुके है , तो अपने मन की बात मीडिया से साझा किया | ताकि उनकी बात उनके फैंस तक पहुँच सके | उन्होंने कहा - एक सेलेब्रिटी होने का खामयाजा भुगत रहा था | अगर मै किसी के साथ देखा जाता तो ख़बरें बन जाती , यहीं सोंचकर मै सिंगल रहा | मै हमेशा प्यार में यकीन रखता हूँ | बीते 7 वर्षों से मैंने बहुत कुछ सहा है , बहुत लम्बा वक्त गुजरा और बच्चों के लिए चुप रहा | क्यूंकि मै नहीं चाहता था की उनपर किसी तरह का गलत असर पड़े |
मैंने कैरियर के बहुत शुरुआत में हीं शादी कर ली थी | अब देखता हूँ की मेरे काफी दोस्तों ने अभी तक शादी नहीं की है तो रिलैक्स महसूस करता हूं | चलो अब उनकी गैंग में शामिल हो सकता हूँ |
अब अपने काम पर फोकस करना है | ये रिश्ता क्या कहलाता है की शूटिंग ट्रैक करने के बाद , वे बहुत जल्द नई उम्मीद व किरणों के साथ रौशन होंगे , यानि की बड़े पर्दें पर उनके फैंस , उन्हें देख सकेंगे | अजय देवगन के डायरेक्शन तले बनी फिल्म में नजर आने वाले है , जहाँ वे अपनी तस्वीर अजय देवगन और अमिताभ बच्चन के साथ शेयर करेंगे |
प्यार में भरपूर विश्वास रखने वाले ऋषिकेश पर बेटे की जिम्मेदारी मिली है | उनका बेटा मात्र 12 वर्ष का है , लेकिन उनके मुताबिक इस उम्र के बच्चे समझदार होते हैं , तो माता - पिता के बीच चल रही बातें समझ पाएंगे | माँ अपने बेटे से मिलने के लिए स्वतंत्र है | ये तो रही इनकी बात , अब इनकी तलाकशुदा पत्नी तृषा दुबाश - इस विषय पर क्या सोंचती है ? या इस बच्चे का पुरा अधिकार खोकर उनको किस तरह की तड़प महसूस हो पाएगी , ये कहना बड़ा मुश्किल है | लेकिन ! यह कहना शायद अतिश्योक्ति न होगा कि , आज के ये युवा पीढ़ी , शादी और बच्चें को एक मजाक बनाकर रख दिया है |
बच्चे को माँ - बाप दोनों का प्यार मिलाना इस उम्र में निहायत जरुरी है | कहीं ऐसा न हो कि , इन्होने जैसा बीज बोया है , फल वैसा हीं खाने को मिले | चूकि 12 वर्ष के बच्चे को समझदार नहीं कहा जा सकता | ये फिल्म वाले की सोंच हीं ऐसी निराली होती है कि 12 वर्ष के बच्चे को भी वे युवा बना देते है | आज बच्चों में बचपन है कहाँ ? वो तो विलुप्त होता जा रहा है , इस कलयुग में | ....... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )
रिपोर्टर