Breaking News
सलमान खान जिनकी अदाओं के उनके फैंस दीवाने है और उनका अनुकरण करते है - उनकी स्टाइल , उनका पहनावा , बोलने का तरीका आदि |
ईद के मौके पर फिल्म "राधे योर मोस्ट वांटेड भाई" रिलीज हुई और फिल्म कितनी अच्छी है या फिर नहीं है , ये जितने लोग भी देखे हैं , उन्होंने अपनी नज़रों से , अपनी प्रतिक्रिया एक दूसरे में या फिर सोशल मीडिया पर आदान - प्रदान कर रहे हैं |
उनमे से एक कमाल आर० खान भी है , जो अपने शोर्ट नाम KRK से ज्यादा मशहूर है | उनपर फैंस के भाईजान सलमान खान ने मुंबई कोर्ट में मानहानि का शिकायत दर्ज कराया है |
इस शिकायत पर KRK ने सीधा रिएक्ट कर अपने ट्विट पर लिखा - डिअर सलमान खान , ये मानहानि केस आपके हताशा और निराशा का सबूत है | मै अपने फ्लोअर्स के लिए रिव्यु करता हूँ और अपना काम कर रहा हूँ | मुझे आपकी फिल्मों के रिव्यु करने से रोकने के बजाय आपको कुछ अच्छी फ़िल्में बनानी चाहिए | मै सच्चाई के लिए लड़ता रहूँगा , थैंक्यू |
KRK ने फिल्म का फर्स्ट हाफ देखने के बाद कहा कि फिल्म देखने के बाद कुछ समझ में नहीं आ रहा है | कहानी क्या है ? करेक्टर क्या है ? क्या हो रहा है ? मेरा दिमाग पुरी तरह से घूम गया है | मुझे समझ ही नहीं आया , गाने वगैरह , एक्शन ठीक है | पर यह सब क्यूँ हुआ , इसका कुछ अता - पता नहीं | इंटरवल के बाद मुझसे थियेटर के अन्दर नहीं जाया जा रहा |
मामला फिल्म राधे जो सलमान खान की है जिसे ईद के मौके पर रिलीज किया गया | सोमवार को सलमान खान की लीगल टीम द्वारा कमाल खान को शिकायत से सम्बंधित नोटिस भेज दिया गया |
नोटिस के अनुसार सलमान खान कि लीगल टीम गुरुवार को मुंबई सिविल कोर्ट के एक एडिशनल सेशन जज के सामने इस शिकायत की सुनवाई का संवाद पेश करेगी |
KRK को फिल्म राधे पसंद नहीं आई तो उन्हें बेबाक इस फिल्म का रिव्यु किया था | उन्होंने फिल्म राधे का फर्स्ट हाफ देखने के बाद रिव्यु किया , उन्हें पुरी फिल्म देख लेनी चाहिए थी ! फिर अपनी बात रखते तो सलमान खान को शिकायत का मौका नहीं मिलता | चूकि फिल्म उनकी है , तो सोंच तो उनकी हीं रहेगी | अब यह तो दर्शकों पर निर्भर करता है कि वह फिल्म देखने जायेंगे या नहीं |
इसमें दो बाते हैं और दो तरह की सोंच भी | एक वो जो आम पब्लिक है और एक वो जो भाईजान के फैंस है | ऐसे में फिल्म जैसी भी बनी हो , सलमान खान के फैंस तो हर हाल में देखेंगे | क्यूंकि अपनी दही खट्टी नहीं होती और खट्टी हो भी गई तो हम चीनी मिला देंगे | अब जो आम पब्लिक है वह सुनी - सुनाई बातों पर हीं फिल्म देखने जाते हैं | फिल्म के विषय में अच्छाई समझ में आये तो कदम बढ़ा देते है , नहीं तो ठहर जाते है | तो इनके लिए सलमान खान के दिल में दर्द पैदा हो रहा है और स्वाभाविक है , जिसने मेहनत , पैसा और भावना लगाईं हो , उसे नापसंद कर दिया जाये , या सोशल मीडिया पर उसके रिव्यु वह भी अधूरी फिल्म देखकर , लिख दिया जाए , तो शायद यह उचित नहीं | इसलिए KRK को पुरी फिल्म देखकर कुछ लिखना या बोलना चाहिए था , तो इसका असर कुछ और होता , खैर ..... |
KRK दुबई में है और मुंबई में सलमान खान | अब दोनों के बीच जुड़ रही संवादों की लड़ी थोड़ी तीखी - तीखी |
इस फिल्म को निर्देशित किया है प्रभु देवा ने | सलमान खान के अलवा दिशा पाटनी , जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा आदि जैसे सितारे इस फिल्म में अपनी अदाओं से लोगों के मन तक पहुँचने के कोशिश में है | अब सलमान खान जिनके के मन में बसे हुए है , उस मन से सलमान खान को कोई निकाल नहीं सकता | दुनियां में चाहे फिल्म की शिकायत कोई कर ले , इससे क्या फर्क पड़ता है |
आजादी पर कभी अंकुश मत लगने दे | जिन्हें जो बोलना है बोलने दें , लिखने दें , समझने दें | आप आगे की तरफ बढे , यही उद्देश्य रखना चाहिए , हर किसी को | ... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )
रिपोर्टर