RBI बहुत जल्द 100 रुपये के वार्निश लगे नोट बजार में उतारेगी , यह नोट चमकीला व टिकाऊ होगा |
- by Admin (News)
- May 31, 2021
भारतीय रिज़र्व बैंक बहुत जल्द भारत में 100 रुपये का चमकता हुआ नया नोट उतारने का मन बना रही है | सूचना के आधार पर , इसकी संख्या का आरम्भ एक अरब से होगा |
अब 100 रुपये के वार्निश लगे नोट भारत के बाजार में भी पाये जा सकेंगे , जिसमे खूब चमक और टिकाऊ होगा | सुरक्षा की दृष्टि से भी यह बेहद उपयोगी होगा | क्यूंकि ये नोट जल्दी कटेगा / फटेगा नहीं और पानी में गलेगा भी नहीं | क्यूंकि इसमें वार्निश पेंट चढ़ा होगा और देखने में बहुत खुबसूरत लगेगा |
अभी जो सौ रुपये का नोट बाजार में चल रहे है , ये नोट बहुत जल्द पसीने से मैले होकर फट जाते है | जिससे हर साल रिज़र्व बैंक को लाखों - करोड़ो रुपये को रिप्लेस करना पड़ता है | हर पांच या छठे नोट में एक नोट ऐसी अवस्था में पहुंचती है , जिसे फिर से नए रूप में ढालने के लिए उसे हटाना पड़ता है | जिसे एक बड़ी राशि का प्रति वर्ष अतिरिक्त व्यय का सामना करना पड़ता है |
रिज़र्व बैंक पहले ट्रायल के तौर पर कुछ नोट बाजार में उतारेगी | अगर नतीजा अच्छा रहा तो , इसे बड़े पैमाने पर उतारने की तैयारी की जा सकती है | दुनियां का कई देश , इससे निजात पा चुकी है और वे सभी देश प्लास्टिक के नोटों का इस्तेमाल करते हैं | रिज़र्व बैंक ने अपने रिपोर्ट में कई प्लान बनाये - जिसमे वार्निश लगे नोट भी एक पहल है , जिसे सबसे पहले ट्रायल किया जाएगा | ट्रायल सफ़र रहा तो वार्निश लगे नोट हीं धीरे - धीरे बढाये जायेंगे और पुराने नोट स्वतः कम दिखाई पड़ेंगे |
अब वार्निश पेंट क्या है और नोट पर कैसे चढ़ेगा ? तो आपको बता दे की जिस तरह लकड़ी या लोहे को पेंट करते वक्त वार्निश इस्तेमाल किया जाता है , वैसे हीं नोट पर इस्तेमाल किया जाएगा | दूसरी बात , अब इसके रूप व स्पर्श में भी परिवर्तन होगा | रिज़र्व बैंक चाहती है कि , नोट का डिजाईन ऐसा हो जिसे नेत्रहीन लोग भी अपने स्पर्श से इसे पहचान ले और इसके लिखावट में भी कुछ अद्धभुत होने वाला है , जो आकर्षक का विषय रहेगा |
नोट को बेहतरीन क्वालिटी में उतारने के लिए RBI ने मुंबई में बैंकनोट क्वालिटी एस्योरेंस लेबोरेटरी की स्थापना की है | इस लेबोरेटरी का काम होगा नोट को अपग्रेड करना और इसके स्टैंडर्ड को बढ़ाना |
भारत के अलग - अलग प्रेस में नोट छापे जाते है | उन सबका स्टैंडर्ड एक हो और सभी सुरक्षा के मानको का ख्याल रखा जा सके | बैकनोट क्वालिटी एस्योरेंस लेबोरेटरी इसपर कार्य करता है | हर वर्ष RBI नकली नोट को , पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष ऐसे नोट में वृद्धि देखी है |
RBI के अनुसार वैल्यू टर्म में देखा जाए तो 2 हजार और 500 के बैंकनोट 85.7% चलन में है | 31 मार्च 2020 को यह मात्रा 83.4% थी | 500 के नोट का शेयर सबसे ज्यादा 31.1% है | 500 के बाद 10 रुपये के नोट का वैल्यू 23.6% है | नोट का यह प्रतिशत 2021 के चलन के आंकड़े पर बताया गया है |
अब बहुत जल्द अपने भारत में 100 रुपये के नए नोट देखने को मिलेंगे | चमक से भरा , लुभावना , टिकाऊ और बता दे की इस सौ रुपये के नोट का रंग बैगनी होगा , जो बहुत हीं आकर्षक लगेगा देखने में | जिसे आप अगस्त या सितम्बर से स्पर्श कर पायेंगे | ......... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)