Breaking News
आज नेहा मेहता का जन्मदिन है , तो सर्वप्रथम भारतवर्ष की तरफ से उन्हें जन्मदिवस की ढेर सारी शुभकामनायें |
नेहा मेहता एक भारतीय अभिनेत्री है , इनका जन्म 9 जून 1978 को भावनगर गुजरात की धरती पर हुआ था | 2014 में वे नीरज मस्कारा के संग सात फेरे के पवित्र बंधन में बंधकर अपने व्यक्तित्व में एक और खुबसूरत नाम जोड़ लिया , नेहा मेहता से वे श्रीमती नेहा मेहता बन गई |
नेहा मेहता के पिता एक प्रसिद्द कवी व गीतकार है | इनके परिवार का माहौल हीं इन्हें भी रंगमंच पर आने के लिए आकर्षित किया | ये नृत्य - संगीत में भी पारंगत हासिल करते हुए अहमदाबाद से डायरेक्शन का कोर्स किया | इन्होने बहुत सारे नाटक में काम किये :- तू हीं मेरा मौसम , प्रतिबिम्ब का परछाई , मस्ती मजे की लाइफ , हृदय त्रिपुटी साथ हीं कई एक धारावाहिक में भी अपनी आदाओं से दर्शकों का दिल जीता | इन्होने गुजराती फिल्मों में भी कदम डाला :- प्रेम एक पूजा , जन्मों जन्म , वेटर हाफ आदि | भाभी , सौ दादा सासू ना , रात होने को है , देश में निकला होगा चाँद जैसे सीरियल किया |
संजय दत्त स्टारर फिल्म EMI में नेहा मेहता ने उर्मिला की अधिवक्ता कि भूमिका में दिखी |
ये भारतीय संस्कृति से जुड़ी भरतनाट्यम डांसर भी है , इन्हें क्लासिक डांसर कह सकते है | तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बाद तो ये सब के लिए अंजलि भाभी हीं बन गई |
इसके साथ हीं साहित्य पर बना एक वास्तविक धारावाहिक , वाह - वाह क्या बात है ! में भी वे एक्टर व कवि शैलेश लोढ़ा के साथ एंकरिंग करती हुई दिखी | इसके बाद नेहा मेहता ऊँचाइयों की सीढ़ी चढ़ती हुई ऊपर हीं जा रही थी की 2020 के लॉकडाउन के कारण सरकार द्वारा किसी भी शो की शूटिंग पर अंकुश लगा दिया गया , सभी लोग घर के अन्दर कैद हो गए | फिर कई माह बाद , जब शो आरम्भ हुआ , तो उस शो में नेहा मेहता नहीं दिखी | कारण चाहे जो हो , नेहा मेहता ने किस कारण इस शो को छोड़ा , कुछ कहा नहीं जा सकता | इस बीच काफी अटकले भी आई , जिससे कुछ स्पष्ट नहीं हो सका | फिलहाल उनकी जगह कोई और है |
अगर टैलेंट पास में हो , तो ऊँचाइयों को छूना बहुत मुश्किल नहीं होता | धीरे - धीरे हाथ करीब पहुँच हीं जाता है | सबसे अहम बात है कि , शो छोड़ने के बाद भी उनके फैंस फ्ल्वोइंगस में कोई फर्क नहीं पड़ा |
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नेहा मेहता कदम न रखी होती , तो वे आज फिल्ममेकर होती और कितनों का किस्मत चमका दिया होता | क्यूंकि नेहा फिल्म मेकिंग का कोर्स करने न्यूयॉर्क जाने की तैयारी में थी | तभी उन्हें 2008 में इस शो का ऑफर मिला , जिसमे उन्हें अंजलि भाभी का रोल अदा करना था | परिवार वालो ने इन्हें सलाह दिया , इस शो को साइन कर लेने का , क्यूंकि यह शो गुजराती साहित्य से जुड़ा है और नेहा मेहता गुजराती है |
इन दिनों नेहा मेहता हाल हीं में एक गुजराती फिल्म की शूटिंग पूरी कर के लौटी है | यह फिल्म महिला सशक्तिकरण पर आधारित है , इस फिल्म में नेहा ने एक अहम् किरदार निभाया है |
कौन कहता है कि - आंधियों में चिराग बुझ जाता है ! चिराग जलाने वाले बुझने की परवाह नहीं करते , उनमे से हीं एक नेहा मेहता भी है | जिन्हें बुझती हुई दीप की लौ बढ़ाकर उजाला कर देने का हुनर आता है | .......( न्यूज़ / फीचर :- एम० नूपुर )
रिपोर्टर