Breaking News
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार आगामी 20 जून से फिल्म की शूटिंग आरम्भ करने वाले है | सितम्बर के मध्य या उसके बाद से उनका समय OMG - 2 (ओह माई गॉड - 2 ) की शूटिंग में लगने वाला है और सूचना के आधार पर इस फिल्म की शूटिंग मध्यप्रदेश के उज्जैन में हो सकती है |
OMG - 2 में पंकज त्रिपाठी परेश रावल की जगह लेने वाले है | अक्षय कुमार इस बार श्री कृष्ण न बनकर किसी अन्य भगवान के अवतार में दिखेंगे | OMG से यह कहानी बिलकुल अलग है | निर्माता ने इस फिल्म की कहानी पिछली कहानी से बिल्कुल अलग कर दिया है |
यामी गौतम का किरदार काफी अहम होगा , परन्तु रोमांटिक दृष्टिकोण से कुछ अलग हटकर है |
इस रोल को पहले मृणाल ठाकुर करने वाली थी , परन्तु यामी के विवाह के बाद उन्हें तोहफा में यह फिल्म मिल गया | लेकिन अभी भी निर्माता ने इसकी अधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की है | सिर्फ अटकलों पर बाँध बनाया जा रहा है | कितना टिकाऊ होगा , यह तो प्रोडक्शन हाउस के आधिकारिक घोषणा के बाद हीं समझा जा सकता है |
माहौल से ऐसा लगता है कि सितम्बर से शूटिंग होनी तय है | अक्षय कुमार इस वक्त फिल्म रामसेतु को प्राथमिकता दे रहे हैं , इसके अतिरिक्त वे रक्षाबंधन की शूटिंग भी साथ - साथ करने वाले है | क्यूंकि रक्षाबंधन का सेट भी फिल्मसिटी में हीं लगा हुआ है | इसलिए पास - पास लगे दोनों सेट पर शूटिंग का तालमेल मिलाया जा सकता है |
20 जून से अगस्त के मध्य तक संभावना है कि अक्षय कुमार दोनों फिल्म पूरी कर लेंगे | इसलिए की अक्षय कुमार समय के पाबंद है और निर्धारित वक्त से छेड़छाड़ नहीं करते |
OMG - 2 की घोषणा जनवरी माह में हीं कर दी गई थी | 2012 में रिलीज हुई फिल्म OMG दर्शकों को खूब मन भाया , इसी के मद्देनजर इसके सीक्वल बनाने की पुरजोर कोशिश की जा रही है | OMG फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया था , OMG - 2 भी उमेश शुक्ला हीं निर्देशित करेंगे | इस फिल्म का निर्माण अक्षय कुमार और अश्विन वरदे मिलकर करने वाले है |
अक्षय कुमार ने हीं पंकज त्रिपाठी को इस फिल्म के चुनिन्दा रोल के लिए पसंद किया है | इससे पूर्व बच्चन पांडे में भी अक्षय कुमार के साथ पंकज त्रिपाठी की कमेस्ट्री दिखाई जानी है | इसी ख्यालात से अक्षय कुमार ने पंकज त्रिपाठी को इस रोल के लिए चुना होगा |
अभी 3 वर्ष तक अक्षय कुमार व्यस्त रहने वाले है क्यूंकि उन्होंने 11 फिल्म का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है |
अब देखना है कि OMG - 2 की कहानी क्या रंग लाती है और दर्शकों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा ? हालाकि OMG - 2 भी देखने के लिए दर्शकों का प्रतीक्षा अभी से आरंभ होगा , क्यूंकि इस फिल्म के पात्र भी चुनिन्दा है और पंकज त्रिपाठी इस फिल्म में बिलकुल फिट बैठेंगे ऐसा अनुभव किया जा सकता है , लेकिन यह तो फिल्म देखने के बाद हीं तय होगा कि तराजू के पलरे का झुकाव किस ओर भारी पड़ता है | चूकि इस फिल्म में अक्षय कुमार है , तो इस फिल्म की सफलता का आंकड़ा अभी से किया जा सकता है | ...... ( न्यूज़ / फीचर :- एम० नूपुर )
रिपोर्टर