जयपुर के डॉक्टर मुरारी , अस्पताल में एक नर्स के साथ , शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम देकर हुए फरार |
- by Admin (News)
- Jun 11, 2021
राजस्थान के जयपुर में , धरती के भगवान कहे जाने वाले एक डॉक्टर ने हैवानियत की हद पार कर दी | जब वे एक नर्स के साथ 7 जून की आधी रात को इंसानियत को शर्मशार करने वाली घटना को अंजाम देकर फरार हो गए , क्यूंकि उन्हें अभास था स्वयं के पकड़े जाने का |
पीड़िता नर्स ने मामले की पूरी शिकायत - शास्त्री नगर थाने में दर्ज करवाया है | लेकिन जब मौके पर पुलिस पहुंची , तो डॉक्टर फरार हो चुके थे |
सूचना के आधार पर पुलिस ने बताया कि - नर्स की उम्र 25 वर्ष है और ये झोटवाड़ा इलाके की रहने वाली है | नर्स शास्त्री नगर स्थित सुभाष नगर के एक निजी अस्पताल में कुछ वर्षों से नर्स के तौर पर कार्यरत है और डॉक्टर मुरारी भी इसी अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टर के तौर पर कार्यरत है |
इन दिनों डॉक्टर कोरोना से त्रस्त लोगों की देखभाल व जीवन बचाने के लिए , जहाँ 24 घंटे तैयार रहते है और एक नया जीवन देते है | इसीलिए डॉक्टर को भी धरती का एक भगवान माना गया है | लेकिन वहीं डॉक्टर जब अस्पताल में ड्यूटी के दौरान किसी नर्स या मरीज के साथ , जबरदस्ती व हैवानियत करे , तो ऐसे डॉक्टर की शिक्षा उनके ओहदे को शर्मसार करता है |
7 जून की रात जब नर्स नाईट ड्यूटी पर लगी थी | रात को मरीज के सो जाने के बाद , सभी स्टाफ़ भी थके आराम कर रहे थे | इसी दौरान नर्स के साथ डॉक्टर मुरारी ने समय की नजाकत को देखते हुए फायदा उठा लिया और अपनी गन्दी सोंच व नियत को अंजाम देने के लिए , किसी बहाने से नर्स को एक कमरे में बुला लिया और उसके साथ जबरदस्ती करना आरम्भ किया | नर्स के मना करने पर , डॉक्टर मुरारी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी बेशर्मी को अंजाम देकर , पुलिस के आने से पहले फरार हो गए |
ये सभी बातें बताने के क्रम में नर्स ने बताया कि - इससे पूर्व भी डॉक्टर मुरारी , उनके साथ छेड़छाड़ करता रहा है और अपनी ओछी और गन्दी नजर डालता रहा | मना करने व रोकने पर वे नौकरी से निकलवा देने की धमकी देते रहे | अकेली रहने पर वह अक्सर छेड़ते , परन्तु इस बार हद पार हो गया | तब नर्स ने थाने में डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज किया |
डॉक्टर मुरारी ने शर्मसार करने वाली हरकत को अंजाम तो दे दिया , परन्तु अब क्या होगा , इस कलयुग के डॉक्टर का ? जब ये अपने घर परिवार समाज और दोस्तों के बीच नजरें उठाने के लायक नहीं रह पायेंगे | ऐसे अय्याशी डॉक्टरों का अंजाम तो बुरा होगा ? खैर वक्त और कानून पर निर्भर करता है कि उन्हें क्या सजा मिलेगी ? फिलहाल अभी तो उनकी तलाश जारी है | परन्तु काश ! डॉक्टर अपने नाम का प्रतिष्ठा तो बचाए रखता | ..... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)