Breaking News
बॉलीवुड का इतिहास कई दसक पुराना है | उस समय जब बिना आवाज वाली फिल्मे बना करती थी , वो भी ब्लैक एंड व्हाईट | धीरे - धीरे विज्ञान विकास करता गया और फिल्म बनाने के संसाधन का भी विस्तार होता चला गया और आज सम्पूर्ण फिल्म नई टेक्नोलॉजी के साथ कुछ हीं महीने में बनकर तैयार हो जाती है , जहाँ पहले बनाने में वर्षों वर्ष लग जाते थे |
आज भी फिल्म कभो फ्लॉप कर जाती है , तो कभी सुपरहिट | इसे बनाने वाले का भाग्य कहा जाया या फिर ....... |
एक ऐसे फिल्म मेकर , जिन्होंने न जाने कितने सारे फिल्मों को परोसा और सबके सब सुपरहिट हुआ | फिल्म हिट होते हीं कलाकार का हिट हो जाना स्वाभाविक है | इन्हीं में से एक फिल्म मेकर का नाम है अब्बास मस्तान जिन्होंने फिल्म बाजीगर , रेस , रेस 2 , अजनबी , हमराज , एतराज , बादशाह , खिलाड़ी , सोल्जर , दरार , चोरी चोरी चुपके चुपके आदि बनाकर लोगों का दिल जीता |
कॉमेडियन कपिल शर्मा को लेकर भी फिल्म बनाई किस किस को प्यार करू , यह फिल्म भी सफल रही | लेकिन जब अपने बेटे की बारी आई , तो सारी शक्ति , दिमाग व अनुभव लगा दिया , लेकिन फिल्म बुरी तरह फ्लॉप गया |
बॉलीवुड के इतिहास में यह पहली फिल्म बनी ,. जिसका नाम मशीन है | जिसे देखने सिनेमा घर में सिर्फ एक दर्शक गए थे | मशीन 17 मार्च 2017 को रिलीज हुई थी | अब्बास मस्तान द्वारा निर्देशित फिल्म मशीन को , जुहू के एक PVR में , सिर्फ एक शख्स इस फिल्म को देखने पहुंचा | यह फिल्म भो बॉलीवुड का एक इतिहास बन गया |
मशीन में अब्बास बर्मावाला के बेटे मुस्तफा थे , जिसे पहली बार लॉन्च किया गया था | फिल्म एक थ्रिलर लव स्टोरी है , इस फिल्म की अभिनेत्री है कियारा अडवानी | अब्बास मस्तान ने कई स्ट्रगलिंग एक्टर को स्टार बना दिया और जब अपने बेटे की बारी आई , तो उन्होंने सपनों में भी नहीं सोंचा होगा कि वो अपने बेटे मुस्तफा को लॉन्च करेंगे तो , उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतनी बुरी तरफ फ्लॉप हो जायेगी |
सलमान खान व शाहरुख़ खान ने एक अवार्ड शो में अब्बास बर्मावाले के बेटे मुस्तफा को वेलकम करते हुए , एक गाना भी गया था - मुस्तफा मुस्तफा हम है तुम्हारे मुस्तफा | इसके बाद सोशल मीडिया अकाउंट पर मुस्तफा की आगामी फिल्म मशीन का पोस्टर भी जारी किया था | साथ हीं चर्चा था कि मशीन के लिए अक्षय कुमार कैमियों करते नजर आयेंगे |
ये तीनों अभिनेता से , अब्बास मस्तान के काफी अच्छे व सुलझे संबंध है | तो तीनों ने मुस्तफा के लिए , सोशल मीडिया के अतिरिक्त भी प्रमोशन किया | परन्तु जब रिलीज हुई तो नैया डगमगा गई |
इस फिल्म में बहुचर्चित गीत "तू चीज बड़ी है मस्त मस्त" को भी रिमिक्स कर के तड़का लगाया गया खैर ... | अफ़सोस इस बात का है कि , इतने सारे कलाकार को शिखर तक पहुंचाने वाले डायरेक्टर अपने हीं बेटे को भरपूर टैलेंट रहते हुए भी उंचाई पर पहुंचा न सके | इसे लक कहा जा सकता है | मुस्तफा में एक्टर बनने का टैलेंट भी है | इनके लड़के अब पुनः इस दौर में शामिल होने की तैयारी में लगेंगे या निर्देशन के क्षेत्र में हीं उतर जायेंगे , अपने पिता के साथ | इस फिल्म की अभिनेत्री कियारा अडवानी की गति आज भी सफलता की ओर बढ़ रही है |
सूचना के आधार पर , यह फिल्म 26 करोड़ की लागत में बनाई गई थी और वापसी हुआ सिर्फ 2 करोड़ रुपया | तो इसे घाटा का हीं सौदा कहेंगे | ऐसा नहीं की , फिल्म बनाने वाले , सभी मालामाल हीं बन जाते है | इन्हें फिल्मों से नुकसान भी इतना ज्यादा हो जाता है की दूबारा कोई अपनी हिम्मत भी नहीं जुटा पाता , खैर .... | फिल्म मशीन , बॉलीवुड में एक ऐसा इतिहास रचा , जिस फिल्म को देखने , सिनेमाघर में सिर्फ एक दर्शक गए | ..... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )
रिपोर्टर