Breaking News
बॉलीवुड की फिल्मों में ज्यादातर दुल्हन शादी से पहले अपने प्रेमी संग फरार होती दिखाई पड़ती है | जैसे की एक साड़ी से दूसरे साड़ी को बाँधकर , उसके सहारे मंजिल से नीचे उतर जाना या फिर बाहर प्रेमी मोटरसाइकिल पर इंतज़ार कर रहा हो और दुल्हन बनी लड़की किसी तरह घर से बाहर निकलकर फरार |
याद आ रही है फिल्म "लव स्टोरी" उसमे दुल्हन बनी अभिनेत्री फरार तो होती है , परन्तु अपने प्रेमी के संग नहीं , ऐसी भी कुछ फ़िल्में बनी है | इन दिनों फ़िल्मी स्टाइल में शादियाँ रचाई जा रही है या बारात लौटाई जा रही है ,देखने को मिल रहा है |
आज फिर एक दुल्हन अपने प्रेमी के संग फरार हो गई | लेकिन अब दुल्हन के फरार होने की खबर सुनकर चौक जाने वाली बातें या फिर कुछ अजूबा हो जाने जैसी बातें नहीं लगती ! अब दुल्हन का भागना आम हो चूका है |
बात उत्तरप्रदेश की है - रविवार को चौबेपुर की एक वस्ती में शादी होने वाली थी | बारात को आना था मुक्तिगंज जौनपुर से | सभी बाहरी पारिवारिक मेहमान पहुँच चुके थे | शनिवार की रात , रिश्तेदारों का ताँता लगा था | परिवारजन काफी उत्साहित होकर गाना बजाना व डांस कार्यक्रम आयोजित कर आनंद उठा रहे थे तो कुछ आनंद पहुंचा रहे थे |
देर रात के बाद थके हुए लोग भोजन कर के सो गए | जिस लड़की की बारात रविवार को आनी थी वह लड़की शनिवार रात करीब 2 बजे अपने प्रेमी के संग फरार हो गई | सुबह जब घर वालो ने उसे ढूंढा , तो वह नहीं मिली | अंदाजानुसार महसूस हुआ कि लड़की भाग गई है | तो कुछ लोग नजदीकी थाना पहुंचकर वहां हंगामा करने लगे | हंगामा देख पुलिसकर्मी ने पूरी बात सुन तहकीकात आरम्भ किया | वस्ती में जाकर पूछताछ की , तहकीकात के बाद पुलिस को समझते देर नहीं लगी और शक के आधार पर 3 बजते - बजते उन्होंने दोनों को एक साथ मंडुवाडीह चौराहे से गिरफ्तार कर लिया |
परिजनों ने पुलिस को थोड़ा बहुत सुराग दिया था | इस आधार पर जिला छोड़ने से पूर्व हीं दोनों पकड़े गए | फिलहाल प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया , वे हिरासत में है और लड़की को पूछताछ के बाद परिजनों को सौप दिया गया है |
लड़की की शादी उस लड़के से हुई या नहीं , यह कहना अभी मुश्किल है ! परन्तु शायद ऐसी शादी से 3 जिंदगी में भी दीमक लगते देर नहीं लगती | जहाँ तीन दिमाग अलग - अलग एक जगह के लिए संचालित हो , जैसा की अक्सर "क्राइम पेट्रोल" में देखा जा सकता है |
लड़की की शादी , लडके से , हो तो जाती , परन्तु प्यार किसी और से हो तो , ऐसे में पति भी नाखुश | प्रेमी को प्रेमिका नहीं मिलती तो भविष्य में हो सकता है कि दोनों मिलकर कुछ नादानी भरे अंजाम दे देते | इसलिए जो कुछ हुआ , अच्छा हुआ , तीनों जिंदगी सुरक्षित तो है | अब आगे क्या करना है , यह सोंचना आवश्यक है !
दूसरी बात प्रेमी को हिरासत में लिया गया , परन्तु देखा जाए तो प्रेमी ने किसी नाबालिग लड़की को लेकर तो फरार नहीं हुआ है ! उसकी प्रेमिका बालिग है और दोनों ने रजामंदी से इस भागने वाले कार्य को अंजाम दिया | तो फिर एक को हिरासत में लिया गया , जो नाइंसाफी है | जबकि लड़के से ज्यादा गलती लड़की की है | दो बजे रात को जब लड़की घर से भागी तो , उसके विस्तर से तो प्रेमी भगा नहीं ले गया ! न किडनैप किया है | यह गहन सोंच का विषय है और इस बात पर , दोनों परिवार को , बच्चों के पक्ष में मिलकर सोंचना होगा |
किसी के बेटे पर इस तरह की सख्ती या गिरफ़्तारी , और लड़की को यूँ हीं वगैर उसकी मर्जी जाने परिवार को सौप देना भी एक नाइंसाफी है , खैर ... | ............ ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )
रिपोर्टर