Breaking News
बॉलीवुड अभिनेता व भारतीय जनता पार्टी के सांसद रहे , पूर्व मंत्री शत्रुधन सिन्हा ने , रविवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा - दुनिया में 4 तरह के दुखी लोग होते हैं | पहला वे हैं - जो अपने दुखों से दुखी होते हैं , दूसरे वे हैं - जो दूसरे के दुख से दुखी होते हैं , तीसरे वे हैं - जो दूसरे के सुख से दुखी होते हैं | दुखी लोगों का एक नया वैरीअंट वे हैं - जो बिना बात मोदी जी से दुखी रहते हैं |
अभिनेता व नेता शत्रुधन सिन्हा का यह ट्वीट , जिसमें वे खुलकर प्रधानमंत्री के लिए , तारीफ के पुल का निर्माण करते नजर आ रहे हैं , आज यह ट्विट चर्चा का केंद्र है | यह सभी जानते हैं कि - हर बार लोकसभा चुनाव में , पटना साहिब की सीट से शत्रुधन सिन्हा ही लड़ते और जीतते रहे हैं | परंतु 2019 चुनाव में , उन्हें भाजपा से सीट नहीं मिली | जिस सीट से शत्रुधन सिन्हा की जीत सुनिश्चित थी , उस सीट पर रविशंकर प्रसाद को उतारा गया और इस बात से शत्रुधन सिन्हा नाराज हो गए | उनकी यह नाराजगी जायज थी | जहां बरसों से मुकाम बना कर किसी ने रखा और वे अधिकार या मेहनत किसी और को दे दी जाए तो स्वाभाविक है आदमी का खामोश हो जाना | शत्रुधन सिन्हा दूसरे जगह से खड़े होने की बात पर नाराज होकर , पार्टी को ही त्याग देना उचित समझा | तभी कांग्रेस ने उनके सामने अपना हाथ बढ़ा दिया , जिसे थामकर पटना साहिब से हीं उन्होंने चुनाव लड़ा और हार गए | क्यूंकि वे तो बीजेपी से हर बार खड़े होते रहे हैं और सभी कार्यकर्मों में फिर एकबार अलगाव हो जाना और दूसरी पार्टी में उतर जाना , जल्दीबाजी का निर्णय उनके लिए हार सिद्ध हुआ और तब से वे रुष्ट चल रहे थे | परंतु उन्होंने कभी भी प्रधानमंत्री के विपरीत कटाक्ष नहीं किया | रविवार को भी उन्होंने प्रधानमंत्री जी की तारीफ ही की है |
उनके इस संवाद पर यूजर्स खूब आनंद भी उठा रहे हैं | पूर्व भाजपा नेता ने , नवजोत सिंह सिद्धू का एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि - आप अकेले इंसान नहीं है , आपकी तरह यह भी दुखी हैं | अलग-अलग जगह और मौके का क्लिपिंग्स जोड़ते हुए एक वीडियो बनाया , जिसमें नवजोत सिद्धू कभी प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते दिखते हैं , तो कभी सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की आलोचना करते दिख रहे हैं | तो वहीं कभी कांग्रेस पार्टी के नेताओं की सराहना करते हैं और प्रधानमंत्री की आलोचना करते दिख रहे हैं |
अब यूजर्स तो , इन फेमस लोगों के किये गए ट्वीट पर , बड़ा ही ध्यान देते हैं | राजन श्रीवास्तव लिखते हैं कि - आप कुछ विशेष दुखी नजर आते हैं , आपका यह दुख अभी लंबा चलेगा | कुछ ने लिखा है कि - अंध भक्तों को छोड़कर , प्रधानमंत्री से हर कोई दुखी है | कई एक ने लिखा कि - आप बार-बार पार्टी बदलने के बाद भी दुखी हैं | तो किसी ने लिखा - आप फिर से भाजपा में चले जायें , इसी में कल्याण है |
यूजर्स की प्रतिक्रिया और कटाक्ष देखकर उन्होंने कहा कि - अभी उनका इरादा कांग्रेस से अलग होने का नहीं है | उन्होंने मीडिया को बताया कि - प्रति रविवार को वे कुछ न कुछ हास्यव्यंग के ट्वीट करते हैं , जिसका कोई राजनीतिक मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए | उनका इस प्रकार का ट्वीट सिर्फ लोगों के मनोरंजन भर के लिए होता है | उन्होंने कहा है कि - मेरा राजनीतिक लालन-पालन तो बीजेपी में ही हुआ है | कुछ सिद्धांतों के कारण पार्टी से अलग हुआ हूं | बीजेपी में मुझे नानाजी देशमुख लेकर गए थे और भाजपा में मेरे कई पुराने मित्र भी हैं | सांसद रविशंकर प्रसाद भी अभिनेता के पुराने मित्र हैं | वे बिहार के पटना साहिब से अभिनेता की पूर्व सीट पर चुनाव लड़े और जीत गए | फिर भी , अभिनेता के मन में कोई द्वेष की भावना नहीं है | उन्होंने आज तक , सांसद रविशंकर प्रसाद जी के विषय में कुछ भी गलत नहीं कहा है |
फिर तो यह माना हीं जा सकता है कि - शत्रुधन सिन्हा ने सिर्फ मनोरंजन भर के लिए , अपनी मन की बातें , लोगों के बीच शेयर करते रहे हैं और लोगों के द्वारा की गई कटाक्ष या प्रतिक्रिया पर आनंद भी उठाते रहे है | तो कभी - कभी वे कटाक्ष का जवाब भी यूजर्स की अदाओं में हीं परोस देते है |
इनका या किसी का ट्विट तो सार्वजनिक होता है | अब सिर्फ अपने - अपने नजरियें की बात है | लेकिन आज इनका ट्वीट लोगों को पढ़कर अच्छा लगा | बातों का आदान-प्रदान भी एक दूसरे की भावना को प्रगट करती है और दूरियां भी एक दिन नजदीकियां बनते देर नहीं लगती | वैसे अगर शत्रुघन सिन्हा बीजेपी में जाने का मन बना भी लिए , तो इसमें अलग क्या है ? वे आरंभिक दौर से हीं बीजेपी से जुड़े हुए है |
सच मायने में अगर देखा जाए तो - पटना साहिब का प्लेटफ़ॉर्म तैयार करने में , एक तरफ शत्रुधन सिन्हा का एक फेमस होना और दूसरी तरफ अभिनेता होने के कारण जनता का भरपूर प्यार मिल जाना और तीसरी बात कि - शत्रुधन सिन्हा का वहां घर होने से , वे विशेष ध्यान पटना साहिब पर लगाते आ रहे हैं और शत्रुधन सिन्हा ने बीजेपी के लिए हीं यह प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया , क्यूंकि वह सदस्य थे | तो इनके साथ कहीं न कहीं तो धोखा हुआ है | जो पेड़ खुद से लगाये गए हो और आम कोई खा ले तो इंसान क्या करें ? यह तो चिंता और चिंतन दोनों का विषय है !
वे आज भी सिर्फ दिल से अलग हुए , मन तो आज भी वहीं पर खड़ा है | क्यूंकि वे अलग होकर भी भाजपा की कभी शिकायत नहीं की | यहीं एक अच्छे और सुलझे हुए नेता की पहचान है | अलग होकर भी वे आजतक सामान्य स्थिति में हीं बने रहे | ये अलग बात है कि , कुछ कारण से अल्प समय के लिए वे अलग हुए ! वैसे भी सुबह का भुला , अगर शाम को घर वापस लौट आये तो उसे भुला नहीं का जा सकता | ...... (न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )
रिपोर्टर