Breaking News
शादी - विवाह की रश्में और नोकझोंक न हो , तो विवाह पूर्ण नहीं माना जाता | शादी से पहले और शादी के बाद , कई दिनों तक इस तरह का मजकियाँ माहौल , जहाँ जीत - हार और हार - जीत की बाजी न लगती हो ! माहौल भरा - पूरा दिखता नहीं |
शादी से पूर्व बारातियों और लड़की की बहन और सहेलियों के साथ मजकियाँ माहौल बनता है , तो वहीं लड़के के भाई और दोस्त , दुल्हे पक्ष से कभी न हार मानने की कसम खाकर , लड़की पक्ष वालों को हराने की पुरजोड़ कोशिश करते हैं , कभी हारते है , कभी जीत जाते है | वहीं शादी के बाद इस मजाकियाँ माहौल में चार चाँद जड़ने और रंग जमाने एक लिए , शामिल हो जाते है नवदम्पति भी और अब माहौल इतना ज्यादा गर्म हो जाता है कि , घर की हीं बेटी , जो अब किसी की पत्नी बन चूकि है , वह बारातियों के पक्ष में हीं अपना मत डालती है और देवर और पति के दोस्त को जीताने की कोशिश करती है |
वरमाला का विडियो देखने के लिए इस टाइटल पर क्लिक करे :-
परन्तु अभी एक शादी का विडियो , सोशल मीडिया पर एक - दूसरे के बीच काफी शेयर किया जा रहा है | यह विडियो वरमाला के समय का है | लोग वधु को बोल रहे हैं , लड़के के गले में वरमाला पहनाने के लिए | सामने लड़का भी हाथ में माला लिए खड़ा है कि लड़की के माला डालने के बाद उनकी बारी आने वाली है | परन्तु यह क्या दृश्य , कि लड़की वरमाला लिए अपनी हाथ को ऊपर किया और झटके से लड़के के गले में वरमाला डालने की कोशिश की | इसलिए की लड़के और लड़की की उंचाई में फर्क था , जिससे माला गले में न जाकर लड़के के माथे पर पहने हुए श्रृंगार मौर में फंस जाने के बाद लड़की झेंप गई और काफी टेंसन में दिखी | माला को पुनः लड़के के मौर से मुक्त कराती हुई माले को दुबारा झटके से गले में दाल देती है | जिसे खानापूर्ति कहा जा सकता है |
प्रतीकात्मक फोटो
ऐसा हीं होता है कि लड़की का हाथ , लड़के के माथे तक नहीं पहुँच पाता है और वरमाला ढंग से नहीं डाल पाती है , तो ऐसे में बहुत सारी लड़कियाँ हंस देती है और दूबारा कोशिश किया जाता है | बहुत बार ऐसा देखा जाता है कि - जानबूझ कर लड़के पक्ष के लोग , लड़के की उंचाई इस कदर बढ़ा देते है , जिससे लड़की को वरमाला डालने में दिक्कत होती है | ऐसे में लड़कियाँ अपने दिमाग और दिल का सहारा लेती है , परन्तु यह लड़की तो टेंसन में आ गई , जिसे लड़के ने बखूबी महसूस किया और अब बारी थी लड़के की - तो हम किसी से कम नहीं वाली बात पर , लड़के ने भी अपना कदम बढ़ाते हुए , लड़की को दिखला दिया कि , जवाब देना हमें भी आता है |
अब लड़के से कहा गया कि लड़की को माला पहनाइए - तो लड़का , लड़की के गले में दूर से हीं माला फेंकता है , ऐसे , जैसे किसी प्रतियोगिता में वो निर्धारित जगह पर माला पहुंचा रहा हो | लड़की अभी भी गुस्से में हीं दिख रही है और लड़का के चेहरे पर 12 बज रहा है | लड़के ने जिस तरह से माला पहनाया , इससे यह साबित होता है कि - "कभी ऊंट पहाड़ पर तो कभी ऊंट पहाड़ के नीचे" या फिर "सौ चोट सुनार का और एक लोहार का" कहा जा सकता है | हालाकि लड़की बहुत हीं क्षुब्ध होकर अपने गले में डाले गए अस्त - व्यस्त माला को अपने हाथों से ठीक करती हुई नजर आई | मगर स्टेज पर दोनों जोड़ी को देखकर ऐसा लग रहा था - जैसे की दोनों के बीच 36 की दूरी हो | अब शादी के बाद 63 बन पायेगा या नहीं , यह तो कहना मुश्किल है ! लेकिन हो भी सकता है कि यह 63 लम्बा चले , क्यूंकि दोनों का पलड़ा भारी है |
लड़के या लड़के के पक्ष वालो को थोड़ा नॉर्मल रहना चाहिए | क्यूंकि आरंभिक दौर से हीं लड़के का माहौल घर से बाहर का होता है , जिससे उनका दिमाग फ्री रहता है | परन्तु बहुत सारी लड़कियाँ अपने मन से उतनी ज्यादा परिपक नहीं होती , कि स्टेज पर अपने दिमाग का पूर्ण रूप से सहारा ले ले और ऐसे में लड़का के सर पर मौर लड़के की उंचाई को और ज्यादा बढ़ा देता है , तो लड़की का हाथ वहां तक पहुंचना संभव नहीं होता और ऐसे में वह काफी लजा जाती है या फिर टेंसन में आ जाती है | खुली मिजाज की लड़की तो हंस देती है , जिससे माहौल भी मजकियाँ बन जाता है | परन्तु कभी - कभी स्टेज पर माहौल टेंसन का भी दिख जाता है , खैर ........ |
मुझे याद आ रहा है फिल्म "हम आपके है कौन" का जूते चुराने वाला वह दृश्य , जिसमे लड़की पक्ष वाले जूते चुराने में लगे है , तो वहीं लड़के पक्ष वाले ढूंढने में | बात सिर्फ लेनदेन की थी , पहले जूते दे दो फिर पैसे ले लो और लड़की पक्ष वाले की जिद्द , पहले पैसे दे दो फिर जूते ले लो | तो इसी तकरार में बात बढ़ती जाती है और माहौल मजकियाँ बनता जाता है , जो फिल्म में काफी चार चाँद जड़ता है | निजी जिंदगी की भी शादी ऐसे हीं होती है और शादी का माहौल भी ऐसा हीं दिखना चाहिए | हालाकि लड़के पक्ष के लोग हीं जीतते है , परन्तु उन्हें जीतकर हारना अच्छा लगता है | अक्सर लड़के को देखा गया है , लड़की से ज्यादा दिलेर होना , जो बहुत अच्छा लगता है |
लेकिन उपरोक्त विडियो , जो हकीकत का है | पति - पत्नी का नजारा सुहान अल्लाह | अब , जब सेट पर यह आलम है , तो फिर मंडप का दृश्य क्या होगा , सोंचा जा सकता है ! ........ ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )
रिपोर्टर