राम रहीम को जन्मदिन की बधाई और राखी भेजने के लिए डाकघरों में उमड़ा भीड़ | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Aug 03, 2021
इन दिनों डाकघरों में राम रहीम के अनुयायी का भीड़ उमड़ रहा है | इनके अनुयायी अगस्त महीने को पावन व अवतार माह के रूप में मनाते हैं ,क्यूंकि 15 अगस्त को राम रहीम सिंह का जन्मदिन है |
राम रहीम सिंह के जेल जाने से पूर्व हर साल 15 अगस्त को डेरा सच्चा सौदा सिरसा में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता था | अब जबकि उनपर यौन शोषण का मामला सामने आया और उन्हें जेल हुआ तो अब वैसा आयोजन नहीं होता है , परन्तु इनके अनुयायी इनका जन्मदिन मनाते है |
21 अगस्त को रक्षाबंधन का त्यौहार है , ऐसे में हरियाणा के जाखल डाकघरों में डेरा प्रमुख राम रहीम को सुनारिया जेल जहाँ वह सजा काट रहे हैं , उस पते पर राखी और जन्मदिन की बधाई वाली ग्रीटिंग भेजने का सिलसिला जारी है |
सूचना के आधार पर - जाखल डाकघर के पोस्ट मास्टर श्यामलाल व सुन्दरलाल के अनुसार ज्यादातर उनके अनुयायी ग्रीटिंग और राखी भेज रहे हैं | पिछले एक सप्ताह से दर्जनों लोगों ने उन्हें शुभकामना देने का कार्य पोस्ट ऑफिस के माध्यम से जारी किया है | इसलिए पोस्ट ऑफिस में लम्बी कतारें देखी जा रही है | उप डाकघर सिधानी में भी वहीं हाल है , यहाँ के पोस्ट मास्टर राकेश कुमार ने भी कहा कि - डेरा श्रद्धालु अपने हाथ में सफ़ेद व खाकी रंग के लिफाफे लिए कतारों में लगे नजर आ रहे हैं | यह कतार पोस्ट करने व लिफ़ाफ़ खरीदने के लिए लगे हुए हैं |
इन सब से पूछने पर पता चला कि - ये सभी राम रहीम सिंह के 54 वें जन्मदिन के लिए बधाई सन्देश भेजने के लिए लिफाफ लेने और भेजने हेतु खड़े है , इसलिए इनदिनों भीड़ ज्यादा बढ़ गई है |
उनके भक्तों का कहना है कि - जब से उनके गुरु सोनारिया जेल में गए है तब से ये सभी राखी व ग्रीटिंग कार्ड भेजते रहे हैं और अगस्त माह में उनका जन्मदिन आता है , इसलिए पूरे माह को हीं ये सभी अवतार माह के रूप में मनाते है |
25 अगस्त 2017 उनके लिए काला दिवस जैसा हीं रहा | इसी माह ने उनके हर उठाये गए गलत कदम पर अंकुश लगाया , जिसके बाद सजा के लिए उन्हें जेल में रहना पड़ रहा है | डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पिछले जुलाई में 48 घंटे की पैरोल मिल गई थी | गुरुग्राम के पुलिस की सिफारिश ने इन्हें अपनी बीमार माँ की देखभाल करने के लिए जेल से बाहर आने की अनुमति दी थी | इन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में लाया गया था , जहाँ उनकी माँ का चिकित्सा चल रहा था | राम रहीम ने 4 दिन के पैरोल का निवेदन किया था , परन्तु परिस्थिति को देखते हुए 48 घंटे के लिए पैरोल की मंजूरी मिली थी | उनकी माँ को मानेसर के एक फॉर्म हाउस में शिफ्ट किया गया था , जहाँ राम रहीम ने उनकी सेवा की |
इनपर दो साध्वियों से रेप मामले में 28 अगस्त 2017 को दस - दस साल की सजा सुनाई गई थी | इसके बाद पत्रकार रामचन्द्र छत्रपति की हत्या के लिए इन्हें दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा भी सुनाई गई | 2021 में राम रहीम की तबियत खराब हुई थी , जिसे उन्हें फिर बाहर आने का मौका मिला और उन्हें मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया गया , जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट पोजेटिव पाया गया था | परन्तु RTPCR रिपोर्ट निगेटिव आई थी | पिछले 12 मई को ब्लडप्रेसर लो होने पर PGIMS लाया गया था | पुनः 17 मई को भी उन्हें 12 घंटे की पैरोल अपनी माँ से मिलने के लिए मिला | 3 जून को उनके पेट में दर्द उठी थी तो अहले सुबह उन्हें उपचार के लिए PGIMS लाया गया और 6 जून को भी वे मेदांता गुरुग्राम में लाये गए |
20 वर्ष की सजा में उन्होंने 4 वर्ष की सजा काट ली है , अभी 16 वर्ष बाकी है | गुरमीत राम रहीम सिंह की उम्र अभी 54 वर्ष है | ऐसे में उन्हें अपनी उम्र की 70 वर्ष तक का सफ़र हिरासत में हीं काटनी होगी | उसके बाद इनकी उम्र कैद की सजा भी आरम्भ होनी है |
राम रहीम की सजा का सन्दर्भ पूरी दुनियां को पता है | CBI की निगरानी में सारे सबूत पेश किये गए थे , उसके बाद उन्हें सलाखों के पीछे रखने का आदेश कोर्ट ने दिया | बावजूद आज उनके अनुयायी आज भी उनसे मोहब्बत करते हैं और उनकी रक्षा के लिए इस बार भी रक्षासूत्र सुनारिया जेल भेज रहे हैं , साथ हीं जन्मदिन की शुभकामना भी | यह बहुत बड़ी बात है कि आज भी उनका आस्था टुटा नहीं | परन्तु ऐसे अनुयायी के भक्ति के विषय में कुछ भी कहना शायद उचित नहीं होगा ! क्यूंकि हर इंसान को अपनी मर्जी से स्वतंत्र रहने , कुछ करने का हक़ है , जिसमे देश का कोई नुकसान न होते हुए उनकी मन को संतुष्टि पहुंचे | ...... ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)