Breaking News
आज 23 अगस्त है , आज हीं की तारीख में दुनियां की पहली बाइबल को मुद्रित किया गया था |
जर्मन वैज्ञानिक योहानेस गुटेनबर्ग ने हीं दुनियां में सबसे पहले छपाई मशीन का निर्माण किया था | जिसमे सर्वप्रथम जर्मनी के माइंस शहर में इस मशीन की सहायता से बाइबल का प्रकाशन किया गया था | इस प्रिंटिंग प्रेस की रचना 1439 में इन्होने किया , इसे एक महत्वपूर्ण अविष्कार माना जाता है |
380 ई० में लैटिन अनुवाद से सफ़ेद कागज़ पर काले रंग की स्याही की सहायता से इसकी 300 प्रतियाँ छापी गई थी , जिसे विभिन्न शहरों में भेजा गया था | 1847 में इसकी एक प्रति अमेरिका में भी पहुंचा , जिसे अभी न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी में सुरक्षित रखा गया है | यह बाइबल गुटेनबर्ग बाइबिल के नाम से प्रसिद्ध है | यह प्रसिद्द वैज्ञानिक जर्मनी के मेंज के रहने वाले थे |
ऐसे देखा जाए तो बाइबल से पहले ट्रायल के
तौर पर तीन पुस्तक छापे गए थे , जिसे प्रथम मुद्रित पुस्तक कहा जा सकता है |
इस पुस्तक का नाम है "कांस्टेंन मिसल" इसकी केवल 3 प्रतियाँ हीं उपलब्ध है
- एक जर्मनी में , दूसरा स्वीटजरलैंड में और तीसरा न्यूयॉर्क में | ....... ( खास प्रसंग :- भव्याश्री डेस्क )
रिपोर्टर