Breaking News
भारतीय जनता पार्टी के सांसद व केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उर्द्धव ठाकरे के खिलाफ बयान देने के आरोप में रायगढ़ के चिपलून से गिरफ्तार कर लिया गया है | उन्हें संगमेश्वर पुलिस स्टेशन ले जाया गया है | हालाकि इससे पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि उन्हें रत्नागिरी कोर्ट ले जाया जायेगा |
नारायणा राणे की पार्टी को जैसे हीं मंत्री राणे की गिरफ्तारी की सूचना मिली , समर्थकों ने मुंबई - गोवा के पुराने हाइवे मार्ग को जाम कर दिया | वैसे नारायण राणे ने गिरफ्तारी से अपने बचाव के लिए , रत्नागिरी कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका भी दायर की थी | परन्तु आदालत ने खारिज कर दिया |
मालूम हो कि 16 अगस्त से हीं महाराष्ट्र में जनआशीर्वाद यात्रा का शुभारम्भ किया गया है और पार्टी इस यात्रा के तहत जन संपर्क अभियान में लगी हुई है | यात्रा के आरंभिक दौर से हीं इनपर कोरोना गाइडलाइन के नियमों को पालन नहीं करने पर FIR दर्ज किया गया था , परन्तु उलंघन के बावजूद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई थी | मुंबई के अन्य जगहों के अतिरिक्त पुणे , नासिक , रायगढ़ के विभिन्न - विभिन्न जगहों पर कोरोना प्रोटोकॉल के तहत नियम उलंघन को लेकर अबतक 49 FIR दर्ज किया जा चूका है |
नारायण राणे पर ठाणे के नौपड़ा थाने में धारा 500 , 505 (2) , 153-B (1)(C) के तहत अतिरिक्त मुक़दमा दर्ज किया गया |
सूचना के आधार पर , नारायण राणे की गिरफ्तारी में स्पष्ट मामला जो खुलकर सामने आया है | वह यह कि मीडिया ने उनसे सवाल किया था - स्वतंत्रता दिवस के दिन मुख्यमंत्री उर्द्धव ठाकरे अपने दिए गए भाषण में अमृत महोत्सव या हीरक महोत्सव को लेकर कन्फ्यूज दिखे |
इतना बोलना था कि नारायण राणे ने सवालों को घुमाते हुए बोल दिया - देश को आजादी मिले कितने साल हो चुके हैं और ...... | अरे हीरक महोत्सव क्या है ? मै होता तो कान के नीचे लगाता | उन्होंने आगे कहा था कि - स्वतंत्रता दिवस के बारे में आपको मालूम नहीं होना चाहिए ! कितना गुस्सा दिलाने वाली बात है ये | सरकार कौन चला रहा है ? समझ में नहीं आ रहा !
शिव सैनिकों ने राणे के खिलाफ प्रदर्शन जारी कर दिया | इससे पहले महारष्ट्र के 17 शहरों में उनके खिलाफ प्रदर्शन जारी था | नासिक में बीजेपी कार्यालय पर पत्थरबाजी हुई | शिव सैनिकों ने मुंबई में नारायण राणे के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे , तो शिव सैनिकों पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया |
कोकण शिवसेना का गढ़ माना जाता है , यहाँ भी इनका आशीर्वाद यात्रा जारी रहा |
अब औरंगाबाद और खेरवाड़ी में भी FIR मांग हो रही है | पुणे - नासिक के पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया था | पुणे पुलिस की टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए रायगढ़ के चिपलून के लिए रवाना हुई थी | यहाँ भाजपा का जनआशीर्वाद यात्रा में शामिल होने के लिए नारायण राणे सोमवार से हीं मौजूद थे |
नारायण राणे ने कहा है - मुझे इस संबंध में आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है और पुलिस की ओर से कोई नोटिस भी नहीं मिला | मै केन्द्रीय मंत्री और राज्यसभा का सांसद हूँ | मुझे कानून अच्छी तरह पता है , मैंने कोई गुनाह नहीं किया और न कोई उलंघन किया है |
सांसद महोदय ने कहा है कि - मुख्यमंत्री उर्द्धव ठाकरे ने भाजपा के विधायक प्रसाद लाड के लिए कहा था कि - हम उन्हें ऐसा तमाचा मारेंगे की वह अपने पैरों पर खड़े होने के लायक नहीं बचेंगे | मै इसी के जवाब में उनके कान के नीचे बजाने की बात कही थी | अगर मेरे खिलाफ FIR हुई है तो मुख्यमंत्री के खिलाफ केस क्यूँ नहीं किया गया था ? इन्होने कहा कि - हमारी जनआशीर्वाद यात्रा रोकने के लिए इसे एक इर्ष्या मात्र कहा जा सकता है |
सांसद महोदय के बयान पर शिवसेना के सुधाकर बडगुजर ने कहा है कि - उर्द्धव ठाकरे मुख्यमंत्री है , उनके खिलाफ दिया गया बयान पुरे राज्य का अपमान है |
मुंबई में रातों रात शिव सैनिकों ने पोस्टर लगा दिए , जिसमे नारायण राणे की तस्वीर के साथ "कोबड़ी चोर" ( मुर्गी चोर ) लिखा हुआ था | रात में शिवसेना सदस्य राणे के आवास के बाहर इकठ्ठा होकर प्रदर्शन भी किया |
गिरफ्तारी के बाद उनके बेटे नितीश राणे ने सोशल मीडिया पर लिखा - खबर है कि युवा सेना के सदस्यों को हमारे जुहू आवास के बाहर इकट्ठा होने को कहा गया है | या तो मुंबई पुलिस उन्हें वहां जाने से रोके या फिर जो कुछ भी वहां होता है , वह हमारी जिम्मेदारी नहीं होगी | शेर की मांद में जाने की हिम्मत न करो , हम इंतज़ार कर रहे होंगे |
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री जैन पाटिल ने मंगलवार को कहा कि - हम जानना चाहते है कि नारायण राणे जो ब्यान दिया है ,उसका समर्थन पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस और उनकी पार्टी करती है या नहीं |
फडणवीस ने बीच - बीच की बातें करते हुए कहा है कि - मुख्यमंत्री के लिए जो टिप्पणी की गई , हम उसका समर्थन नहीं करते | खिलाफ बोलने का एक मर्यादा होता है , दायरे में हर बात होनी चाहिए | लेकिन इसपर ध्यान देना होगा कि यह बयान किस परिपेक्ष में दिया गया है | हमारी पार्टी बक्तव्य का समर्थन नहीं करती , लेकिन बीजेपी नारायण राणे के साथ पूरी ताकत से खड़ी रहेगी | ........ ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )
रिपोर्टर