Sourav Ganguly and Virendra Sehwag in KBC | कौन बनेगा करोड़पति में सौरव गांगुली और वीरेंदर सेहवाग ने जीता 25 लाख रुपये | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Sep 04, 2021
कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर शानदार शुक्रवार में नजर आये थे भारतीय क्रिकेट के "जय और वीरू" यानि सौरभ गांगुली और वीरेंदर सेहवाग |
KBC के मंच पर हर शुक्रवार को कर्मवीर एपिसोड चलाया जाता है , पर इस बार इसका नाम बदलकर "शानदार शुक्रवार" कर दिया गया है | इस एपिसोड में ऐसे व्यक्ति को बुलाया जाता है , जिनका योगदान देश या समाज के लिए बहुमूल्य हो , चाहे वो कोई सेलेब्रिटी हो या फिर कोई समाजसेवक / समाजसेविका / नेता / स्पोर्ट्स मैन / अभिनेता या अन्य , वो इस एपिसोड से जितने भी रकम जीतते है , उसका इस्तेमाल अपने लिए न कर बल्कि समाज के लिए करते है |
3 सितम्बर को भी कौन बनेगा करोड़पति में सौरव गांगुली और वीरेंदर सेहवाग आये थे , जो अपने फाउंडेशन के लिए खेल रहे थे |
KBC के मंच पर ये दोनों काफी अच्छे तरीके से खेल रहे थे | महानायक अमिताभ बच्चन जो भी सवाल पूछते , उसका जवाब ये दोनों आपसी सहमति से हीं लॉक करवाते थे | क्यूंकि इनका टार्गेट एक हीं था , शुरूआती में लाइफ लाइन को जितना हो सके बचाया जाए , ताकि उसका इस्तेमाल ज्यादा रकम के सवाल पर किया जा सके |
इस मंच से ये दोनों 25 लाख रुपये जीतकर गए | जिसका मतलब 12 लाख 50 हजार सौरव गांगुली फाउंडेशन और 12 लाख 50 हजार वीरेंदर सेहवाग फाउंडेशन के खाते में ट्रान्सफर किया गया | आपको बता दे कि इस जीते गए रकम का इस्तेमाल सौरव गांगुली जरूरतमंद लोगों के बीच करेंगे जबकि वीरेंदर सेहवाग अपनी जीती हुई राशि का इस्तेमाल पुलवामा अटैक में मारे गए फौजी के परिवार के ऊपर करेंगे |
चारो लाइफ लाइन का इस्तेमाल कितने रकम के सवाल पर किये :-
अपने पहले लाइफ लाइन का इस्तेमाल इन्होने 1 लाख 60 हजार के सवाल पर किया जो की ऑडियंस पोल था |
दूसरे लाइफ लाइन का इस्तेमाल 6 लाख 40 के सवाल पर किया जो कि फिफ्टी फिफ्टी था |
तीसरे और चौथे लाइफ लाइन ( फ्लिप द क्वेश्चन , आस्क द एक्सपर्ट्स ) का इस्तेमाल इन्होने एक हीं सवाल पर किया जो की 12 लाख 50 हजार का था | मंच पर एक्सपर्ट्स के रूप में नजर आये थे विक्रांत गुप्ता | अगला सवाल जब अमिताभ बच्चन उनसे 25 लाख का पूछते है , तो इस सवाल का सही जवाब देकर दोनों जीत जाते है 25 लाख और उसके बाद मंच पर हूटर बज जाता है , जिससे गेम को वहीं स्थगित करना पड़ता है और इस तरीके से कौन बनेगा करोड़पति के मंच से सौरव गांगुली और वीरेंदर सेहवाग 25 लाख जीतकर जाते है |
नोट :- चलते - चलते एक और बात आपको बता दे कि जिस तरीके से हिंदी भाषा में प्रसारित क्विज गेम शो "कौन बनेगा करोड़पति" को अमिताभ बच्चन होस्ट करते है ठीक उसी तरीके से बंगाली भाषा में प्रसारित कौन बनेगा करोड़पति को सौरव गांगुली होस्ट करते है | ......... ( भव्याश्री डेस्क द्वारा प्रकाशित )

रिपोर्टर
Admin (News)